कन्या राशि ( Virgo ) 21 अगस्त को प्रारम्भ होती है लेकिन सात दिन तक पूर्व राशि सिंह के साथ इसका संधि काल चलता है।

इसलिए 28 अगस्त से ही पूर्ण प्रभाव में आ पाती है। इसके बाद 20 सितम्बर ( September ) तक इसका पूर्ण प्रभाव रहता है।

फिर सात दिन तक आगामी तुला राशि के साथ इसकी संधि के कारण प्रभाव कम होने लगता है।

21 अगस्त से 28 सितंबर तक पैदा हुये व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करते है। जातक में आश्चर्यजनक स्मरण शक्ति और बुद्धि होती है।

अपने संपर्क में आने वाले अच्छे बुरे व्यक्तियों की समझ होती है, और उनके प्रति सतर्क रहते है। आप पर ना तो हावी हुआ जा सकता है नाही धोका दिया जा सकता है।

आप हर बात की गहराई से विश्लेषण और परख करते है। आप एक अच्छे आलोचक होते है जिसके कारण लोग आपसे प्रसन्न नहीं रहते।

बेमेल चीजों पर आपका ध्यान आसानी से चला जाता है, आउट आप उन्हें पकड़ लेते है। घर को लेकर आप उत्तम रूचि वाले व्यक्ति होंगे।

सामान्यतया आप किसी कार्य या योजना को आरंभ करने में कोई विशेष रूचि नहीं लेते है, किन्तु जो योजनाये अथवा कार्य आपको आकर्षित करते है, उन्हें आप पूरा कर दिखाते है। जहा अन्य लोग हर मान कर कार्य छोड़ देते है।

आप जिसे अपना लक्ष्य बना लेते है, उसमे पूर्ण रूप से लग जाते है जब तक उसे पूरा नहीं कर लेते है। आपके लिये पद का बहुत अधिक सम्मान है अतः कानून या क़ानूनी फैसले का पूर्ण रूप से पालन करते है।

आप अच्छे वक्ता या वकील बन सकते है, क्योकि आपके मानस का झुकाव नयेपन की जगह बनाये गए नियमो के पालन की ओर अधिक होता है।

मेहनती स्वभाव, दृंढ इच्छाशक्ति और मजबूत संकल्प के होते आप वैज्ञानिक खोजो अथवा व्यापार में भी सफल होंगे।

आप स्वयं को और स्वयं के विचारो को स्वयं तक ही सीमित रखते है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये स्वार्थवश अच्छाई या बुराई की किसी भी हद तक जा सकते है।

यदि आपमें धन को लेकर लालच आ जाये तो आप उसे पाने के लिए कुछ भी बन सकते है।

प्रेम को लेकर आपकी सोच को समझना मुश्किल है। सबसे अच्छे और बुरे स्त्री – पुरुष प्रायः इसी माह में जन्म लेते है।

प्रारम्भ में आप ईमानदार और निर्मल होते है, किन्तु जब बदलते है तो इसके ठीक विपरीत हो जाते है। चुकी आपमें कानून व्यवस्था के प्रति बचपन से सम्मान होता है, अतः अपनी भावनाओ पर नियंत्रण पा लेते है।

यदि ऐसा नहीं हुआ तो आपमें मादक द्रव्यों और शराब के प्रति आसक्ति उत्पन्न हो जाती है।

September born personality | सितम्बर में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

आप प्रबल मानसिक धरातल वाले व्यक्ति होते है। जीवन के प्रति आपके विचार यथार्तवादी, विश्लेषात्मक, संदेही, चतुर और पारखी होते है। आप भीड़ के साथ होने के स्थान पर काम लोकप्रिय मत का साथ देते है।

september-born-personality

आप मानव स्वाभाव के उत्तम पारखी होते है, और पहली ही बार में राय बना लेते है तथा उस पर कायम रहते है। बाल की खाल निकलने की प्रवत्ति होगी विशेषकर रोगो को लेकर। आप अपने जीवन में धन को बड़ा महत्त्व देते है।

साहित्य और कला समीक्षक के रूप में आप अत्यंत सक्षम है। अच्छी स्मरण शक्ति और तेजी से पड़ने के कारण आप कमियों को शीघ्र पकड़ लेते है।

असाधारण परिशुद्धःता, कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता से अपने लक्ष्य की पूर्ति रहते है। अंततः देर से ही सही अपने लक्ष्य में सफल हो ही जाते है।

आप दृंढ विचारो वाले ओजस्वी होते है, आसानी से हिम्मत नहीं हारते और जो एक बार ठान लेते है उससे आपको डिगा नहीं सकता।

अपने कपड़ो, साज सज्जा और आप कैसे दीखते है उस पर बहोत ध्यान देते हो। आपकी सोच प्रगतिशील और विस्तारवादी होगी। आप दुसरो के गुणों को सराहते है परन्तु आलोचना में नरमी बरतनी चाहिए।

आप सदा ज्ञान प्राप्त करना चाहते है जिसके लिये आप वक्ताओं को सुनते है। आप प्रायः अच्छे वक्ताओं के भाषणों और कक्षाओं में जाना पसंद करते है।

कन्या राशि में जन्मे लोग गंभीर विचारक और ज्ञान का कोष होते है। आप सदैव चुस्त दुरुस्त रहते है और देखकर आपकी आयु अनुमान लगाना कठिन होता है।

आप चिड़चिड़े स्वाभाव के जल्दी नाराज होने वाले व्यक्ति हो, परन्तु हिंसा को नापसंद करते हो। आप किसी भी विवाद की स्थिति में एक अच्छे मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हो।

1,10, 19, 28 September born

मूलांक 1 (mulank 1 ) और कारक गृह सूर्य, युरेनस तथा बुध ( सौम्य ) है। सूर्य आपको ज्ञानी और तीव्र बुद्धि का स्वामी बनाएगा। आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे सच्चेमन और परिश्रम से पूरा करेंगे।

आप हर प्रकार की सुंदरता के प्रति खींचे जाते हो। भाषा पर आपका पूर्ण नियंत्रण है। सही व्यवसाय करने का निर्णय लेने में कठिनाई आएँगी।

कई सारे विकल्पों के बाद मध्य आयु के आस पास आप अपना व्यवसाय जमा पाएंगे। संपत्ति बनाने को लेकर आपकी योजनाए भी आयु के मध्यकाल के आस पास से फलीभूत होंगी।

आप किसी भी कार्य से शीघ्र ही ऊब जाते हो और पूरा न होने पर निराशा घेर लेती है। आपको स्वयं में विश्वास पैदा करना होगा।

ताकि कोई भी कार्य एकाग्रचित्त होकर विश्वास के साथ पूर्ण करे। यदि आप ऐसा कर पाए तो अन्य लोगो की अपेक्षा अधिक सफल होंगे।

2,11, 20, 29 September born

कारक गृह चन्द्रमा, नेप्चून और बुध के साथ मूलांक 2 ( mulank 2 ) है। आपमें उत्तम मानसिक क्षमता के साथ उर्वर कल्पना शक्ति भी है जो एक वरदान है।

परन्तु बार बार परिवर्तन करना यह प्रकृति आपको स्थायी होकर लाभ के लिए प्रतीक्षा नहीं करने देती है।

शोध और अध्ययन करना आपको बहुत प्रिय है इसलिए आप व्यवसाय के स्थान पर शोध को प्रमुखता देंगे। बिना आडम्बर या दिखावा किये बिना शांत जीवन जीना पसंद करते है।

कोई पुरे भरोसे ईमानदारी करेंगे किन्तु आत्मविश्वास की कमी के कारण आप लेकर उदासीन हो जाते हो। आप प्रयासों अनुभव से इस समस्या से पार पा लेंगे।

आप शोध छात्र के रूप में, साहित्यकार, कलात्मक कार्य में, केमिस्ट अथवा विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

आपको बागवानी, फूलो, प्रकृति से जुडी वस्तुओ और भूमि से सम्बंधित वस्तुओ या विषयो से प्रेम होगा। किन्तु व्यावसायिक दृष्टि न होने से आप उनका आर्थिक लाभ नहीं ले पाएंगे।

आपमें मित्र बनाना और मित्रता निभाना दोनों आता है, खासकर स्त्री वर्ग की मित्रो से। मित्रो के साथ स्थान परिवर्तन और यात्राओं के भी योग है।

जीवन साथी के चुनाव में विशेष सावधानी बरते हड़बड़ी में कोई निर्णय ना ले। आपके लिए मध्य आयु के आस पास विवाह करना उचित होगा क्योकि उससे पहले आपके विचार स्थायी होंगे।

आपको निराशा या उदासी के दौरे भी पड़ सकते है, जो आपके मानस पर चंद्र के प्रभाव को दर्शाता है। अतः आपके लिए श्रेष्ठ समय शुक्ल पक्ष होगा जिसे आप अपनी योजनाओ को पूर्ण करने में लगा सकते है।

कृष्ण पक्ष में स्वयं को शांत रखे और स्वास्थ का ध्यान रखे अन्यथा पाचन और स्वास्थ बिगड़ने का अंदेशा रहेगा। आप थोड़े प्रयास से दुसरो पद सकते है, किन्तु यह बात आप ही सिमित रखोगे।

3, 12, 21, 30 September born

कारक गृह गुरु और बुध के साथ आपका मूलांक 3 ( mulank 3 ) है। आप हृदय से अत्यंत महत्वाकांक्षी होंगे, और जन्म के समय की परिस्थितियों से स्वयं को बहार निकालने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

आप किसी भी उच्च स्थान पर पहुंचकर संतुष्ट होंगे आप वह से भी आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहेंगे। आपको इस प्रवत्ति को नियंत्रित करना होगा अन्यथा आप जीवन का आनंद खो बैठेंगे और रोगो से घिर जायेंगे।

आप अपने आस पास और सहकर्मियों को अपने नियंत्रण में रखते है। अपनी योजनाए दृण इच्छाशक्ति और संकल्प के बल पर पूरा करते है और आगे नहीं बढ़ने नहीं देते।

धन संपत्ति संग्रह में आप सांसारिक है, किन्तु कई जगह आप उदार एवम दानी भी है। आप व्यावहारिक के साथ विवेकशील और सयामी भी है। आपके सामने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा समस्या का तुरंत विश्लेषण कर लेते है।

आप वैज्ञानिक शोध से आकर्षित होंगे परन्तु इसका उपयोग आप आगे बढ़ने के उपकरण के रूप में करेंगे। यदि आप संपत्ति बना सके तो विधालयो और शोध संस्थानों को दान देकर शोध को बढ़ावा देंगे।

आपके लिए सर्वोत्तम कार्य उत्तरदायित्व से सम्बंधित अथवा उच्च गोपनीय पदों पर नियुक्ति होगा। आप अच्छे संगठन कर्ता है जो योजना की लिए उचित सीमा लाँघ जाते है।

आप दुसरो के लिए नियम बनाते है परन्तु अपने लिए अलग पालन करते है। उच्च श्रेणी के बुद्धिजीवी होने के कारण अपने कार्य में समय समय पर आने वाली समस्याओ को आसानी से हल कर लेंगे।

आप निर्भीक होकर दुसरो की आलोचना करते है, अतः कुछ ही लोग आपके निकट आ पाते है। आप अपने मित्रो को लेकर सावधानी से चुनते है।

आप विवाह के लिए उसे चुनेगे जो आपके अंतर्गत कार्य करती होगी और आंख मूंद कर आपके निर्देशों का पालन करती हो।

4, 13, 22, 31 September born

आपके कारक गृह युरेनस, सूर्य और बुध तथा मूलांक 4 ( mulank 4 ) के स्वामी है। युरेनस आपके विचारो को इतना मौलिक और स्वतंत्र बनाएगा कि आपको लोग सनकी समझेंगे।

आपके लिये लोगो से घुलना मिलना और बात करना कठिन कार्य है। आप आसानी से किसी को भी अपना मित्र नहीं बनाते है, और जो बनेगे वे आपके और आपकी योजनाओ में विशेष सहायक होंगे।

आपका जीवन को देखने का दृष्टिकोण अन्य लोगो से भिन्न है, इसलिए आपके आस पास के व्यक्तियों परिजनों से आपके विचार मेल नहीं खाते है।

आप असाधारण इच्छाशक्ति और संकल्प वाले हठी व्यक्ति होंगे। आर्थिक दृष्टि से दुसरो जितना सफल नहीं होंगे क्योकि आप अपने हितो की अधिक चिंता नहीं करते है। कोई भी कार्य करने से पहले यह नहीं सोचेंगे की यह आपको फायदा पहुचायेगा या नहीं।

आपकी बातो और उद्देश्यों को ठीक से नहीं समझ पाने के कारण अनेक लोग आपके दुश्मन हो जायेंगे। वह आपको हानि पहुंचने के लिये षड्यंत्र रचेंगे और आपको मुसीबत में भी डाल सकते है।

झूठी बाते फैलाकर आपको किसी घोटाले में फ़साने का प्रयास करेंगे। कोशिश करे की आप मुकदमो से बचे रहे क्योकि स्वयं या स्वयं के उद्देश्य के लिए न्याय मिलना कठिन है।

आपके संपर्क में ऐसे भी लोग आएंगे जो आपके हितैषी बन कर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। ऐसा होने पर स्वयं पर विश्वास करे और अंर्तप्रेरणा से कार्य करे आपकी सफलता निश्चित है।

आप किसी भी निर्णय गहमा गहमी में न ले क्यों कि आप तर्क के दूसरे विपरीत पक्ष को भी देखते है। जिससे लोग आपका विरोध करते है।

यदि आप स्वतंत्र है और दुसरो के विचारो को मानने के लिये बाध्य नहीं है। तभी अपने विचारो को अमल में ला पाएंगे अन्यथा आलोचना का शिकार होंगे।

आपका विवाह मांगलिक और सफल तभी होगा जब आपको ऐसा साथी मिले जो आपके विचारो को समझे और आदर करे।

आप बौद्धिक वस्तुओ के बारे चिंता करते है, और नए विचारो को अपनाकर अमल में लाते है। दर्शन, विज्ञानं, इलेक्ट्रॉनिक्स या अन्य लीक से हटकर किये जाने वाले कार्यो में सफल होंगे।

5, 14, 23 September born

आपका कारक गृह बुध और मूलांक 5 ( mulank 5 ) है। इस मूलांक वाले जातक की विशेषता अन्य मूलांकों के अनुरूप स्वयं को ढाल लेने की है। इसके विपरीत सभी को अपने अनुरूप भी ढाल लेते है।

21 अगस्त से 23 सितंबर तक जन्मे व्यक्तियों पर अन्य वर्गों की अपेक्षा भाग्य पर निर्भरता काम होती है। आप किसी कार्य क्षेत्र से बंधकर नहीं रहते जिसके कारण आप सभी कार्यक्षेत्रों में पाए जाते है।

आप उन कार्यो में अधिक सफलता पाते हो, जिनमे मानसिक योग्यता की अधिक आवश्यकता होती है। परन्तु बहुमुखी प्रतिभा के चलते आप कई कार्य एक साथ करने लगते है जो हितकर नहीं है।

आपको एक जैसा बार बार दोहराने वाले कार्य पसंद नहीं है। इनसे आप शीघ्र ही निराश हो जाते हो। सबसे अधिक लाभ व्यवसाय जिसमे शीघ्र धन आगमन होता हो।

बुध के सौम्य प्रभाव के कारण आप दुसरो के प्रभाव में आ जाते है। अगर आप ऐसा करने से खुद को रोक पाये तो बहोत सफल होंगे।

आप कई बार दुसरो के कहने में आकर कार्य बदल देते है अथवा बंद कर देते है, और अपने लिये सर्वोत्तम अवसर गवा देते है।

आपको अधिक दृंढ और ओजस्वी बनना होगा और जो भी कार्य करे उसमे सतत प्रयास करते रहना होगा।

आप जहा भी होंगे शीघ्र मित्र बना लेंगे और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढाल लेंगे। आप भ्रमण के शौक़ीन और भाषा बोलकर सीखने में विश्वास करते है।

आपके अनेक घर होंगे परन्तु उसमे रहने की जगह दूसरा घर बनाने की सोचेंगे। आप व्यव्हार कुशल और कूटनीतिक प्रतिभाशाली होने साथ मिलनसार और आदर सत्कार करने वाले व्यक्ति है। इन गुणों के चलते आप जहा भी जायेंगे लोगो से घिरे रहेंगे।

अन्य दृष्टि से देखे तो आपके सावधान नहीं रहने पर यही गुण आपके लिये हानिकारक सिद्ध होंगे। गलत इरादों से लोग आपको अपने प्रभाव में लेकर आपकी शीघ्र धन कमाने की लालसा का लाभ उठाकर आपको मुसीबत में फसा सकते है।

नई नई खोजो के लिये आपमें काफी प्रतिभा और मानसिक योग्यता है। आप साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य कर सकते है।

आपको जीवन में सफल होने के लिये सतत लग कर प्रयास करना होगा चाहे वह कार्य एकरस ही क्यों न हो।
आपका विवाह बहुत अधिग भयशाली होने के संकेत नहीं है और यह भी सम्भावना है की एक से अधिक विवाह हो।

6, 15, 24 September born

आपका मूलांक 6 ( mulank 6 ) तथा करक गृह शुक्र और बुध होंगे। आपके व्यव्हार में शुक्र के गुण विशेष रूप से परिलक्षित होंगे। आप प्यार और रोमांस से भरपूर दुसरो के प्रति सहानभूति रखने वाले व्यक्ति होंगे।

परन्तु आपके एक ही समय में एक से अधिक प्रेम प्रसंग होंगे। जिससे आपकी लव लाइफ में कठिनाइयाँ होंगी। प्रारम्भ में आपके सम्बंध विवाहित या निम्न सहकर्मी के साथ हो सकते है परन्तु बाद में आप गलतिया सुधार कर व्यवस्थित विवाह करेंगे।

मानसिक रूप से आप युवा शरीर में वयस्क मस्तिष्क होंगे। आप या तो अत्यधिक धार्मिक, कठोर, शुद्ध जीवन जीने वाले होंगे अन्यथा उन्मुक्त आजादी पसंद, दुस्साहसी और सक्रीय जीवन से वाले होंगे।

आपके मार्ग का निर्धारण बचपन की परिस्तिथियों और प्रेम संबंधो सम्बन्धो पर निर्भर होगा।

आप खुलकर जीने वाले, खेलो के शौक़ीन अच्छे खिलाडी और कुत्तो, घोड़ो से प्रेम करने वाले होंगे। खेती-बाड़ी, कृषि विकास से सम्बंधित कार्य या देश विदेश में खोजो से सम्बंधित कार्यो में अत्यधिक सफल होंगे।

आपके स्वाभाव और गृह दशा के अनुसार आप संगीत, चित्रकारी अथवा अभिनय जैसा कलात्मक व्यवसाय भी कर सकते है। सारांश में कहे तो आप जो भी कार्य करेंगे उसमे उच्च पद प्रतिष्ठा और सफलता निश्चित है।

7, 16, 25 September born

आपके करक गृह नेप्चून, चंद्र तथा बुध और मूलांक 7 ( mulank 7 ) है। जून की इन्ही तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के स्वाभाव से आपका स्वाभाव काफी मिलता जुलता है।

आपकी उनसे अच्छी निभेगी आदर्श, विचारो का परिष्कार और कल्पना शक्ति समान होगी। किन्तु आप अधिक भौतिकवादी होंगे।

आप भी रहस्यवाद विधाओं की और आकर्षित होंगे, लेकिन आलोचक और संदेही होंगे। आप हर बात को तर्क के आधार पर समझने का प्रयास करेंगे और संतुष्ट होने पर ईमानदारी से विश्वास करेंगे।

परन्तु अपनी बात या मत किसी पर थोपेंगे नहीं। आप किसी राय पर पहुंचने से पहले विभिन्न विषयो पर शोधकार्य में काफी समय लगाएंगे और अनेक धार्मिक मतों का अध्ययन करेंगे।

आप मानोविज्ञान, लेखक, संगीतज्ञ, रसायन शास्त्र अथवा उधोगो को स्थापित करता के रूप में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

जीवन के प्रारंभिक वर्ष आर्थिक दृष्टि से अच्छे रहने की संभावना नहीं है, किन्तु बाद के वर्षो में धन, उच्च पद सफलता प्राप्त होगी।

अधिक आयु के व्यक्तिओ को आप अपनी ओर आकर्षित करेंगे और आपके सबसे अच्छे मित्र विचित्र, सनकी और अपने काम या विचारो से सबसे अलग होंगे।

8, 17, 26 September born

बुध ( सौम्य ), शनि कारक गृह और मूलांक 8 ( mulank 8 ) व्यक्ति होंगे। जून में जन्मे जातको से आपकी काफी समानताये होंगी।

लगभग 35 वर्ष की आयु तक अनेक कठिनाइयों से गुजरना होगा और उसके बाद आपकी सभी आकांक्षाये पूर्ण होंगी। आपका स्वाभाव गंभीर है, गहरे गूढ़ विषयो का अध्यन करते हुए अपने तक ही सीमित रहते है।

आप सामान्यतया आलोचक और संदेही प्रवत्ति के व्यक्ति है। आप अपने कार्यो को पूरी ईमानदारी से करते है, परंतु आपको श्रेय नहीं मिलता है।

पुरानी पुस्तके, पुस्तकालय और संग्रहालय पसंद करेंगे साथ ही पुस्तके लिखना और संकलित करना पसंद करेंगे।

परंतु यदि आप 26 को जन्म लेते है, तो तुला के संधिकाल में प्रवेश कर जायेंगे, जिसके फलस्वरूप आप भौतिक दुनिया में अधिक सफल होंगे।

9, 18, 27 September born

9 अथवा 18 को जातक का जन्म होने पर जातक का मूलांक 9 ( mulank 9 ) तथा कारक गृह मंगल तथा बुध होते है।

आपके गुण जून में इन्ही तिथियों को जन्मे जातको के सामान होते है किन्तु आप उनसे अधिक कूटनीतिज्ञ होते है।

मंगल और बुध का ग्रहयोग आपको मानसिक रूप से अधिक सक्रीय बनता है जिसके चलते आप जोखिम उठाएंगे और दुस्साहसिक कार्यो से प्यार करेंगे।

आप लोगो को दो टूक भाषा में जवाब देने के चलते उनसे दुश्मनी मोल ले लेते है। आप पारखी, आलोचक, व्यंग में अपनी बात निकलवाने वाले तुनक मिजाज वाले व्यक्ति होंगे।

उधम, इंजीनियरिंग, कारखानों के निर्माण या रचनात्म कार्यो के लिये आप उपयुक्त व्यक्ति होंगे। आप उद्यमों में अनेक मशीनों का उपयोग कर उसे गति देंगे।

शल्य चिकित्सक अथवा दन्त चिकित्सक के रूप में भी आप चिकित्सा के उपयोग में आने वाली छोटी मशीनो को चलाने में कुशल होंगे।

वैज्ञानिक शोध में आपकी गहन रूचि होगी। आपको दार्शनिक, विचारक या लेखक के रूप में ख्याति मिलेगी।

अन्य प्रकार के व्यवसाय में उन्नत मशीनों के उपयोग से कृषि कार्य करेंगे। मशीनों के उपयोग के साथ ही मशीनों से दुर्घटनाये भी होंगी साथ ही विमान यात्रा और पशुओ से भी दुर्घटना का अंदेशा है।

27 को पैदा होने पर दुर्घटनाये अधिक भयावह होंगी। आग और आग्नेयास्त्रों से सावधानी रखे। आप सामान्यतया जो भी कार्य करेंगे सफलता पा ही लेंगे।

September born health | सितम्बर में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

आप रोगो से सामान्यतया मुक्त होंगे। परन्तु कही किसी बीमारी के बारे में पढ़ने या सुनने के बाद स्वयं को उस रोग से पीड़ित होने की कल्पना करेंगे।

september-born-health

भोजन को लेकर आप तुनक मिजाज है। यदि आपके पसंद का भोजन न हो तो आप भोजन का त्याग कर देते है।

आप अत्यंत संवेदनशील व्यक्ति होते है, यदि ताल में में जरा सी कमी अथवा चिढ़न से आपको स्नायु समस्या हो जाती है। साथ ही कब्ज या पेचिश की शिकायत भी हो सकती है।

आपको कंधो, बाहो की नसों में दर्द या फेफड़ो की परेशानी भी हो सकती है। आपके अच्छे स्वस्थ के लिये अच्छी धूप और हवा वाले स्थानों पर निवास करना चाहिए।

अत्यंत संवेदनशील स्वाभाव होने के कारण चिंता और तनाव का आपके स्वास्थ पर शीघ्र विपरीत प्रभाव पड़ता है। पाचन अंग सामान्यतया कमजोर होते है और भोजन में सावधानी न रखने पर अमाशय में घाव हो जाते है।

हल्का सादा भोजन, प्रचुर मात्रा में जल का सेवन, शुद्ध ताजा हवा, धूप स्नान, अच्छी गहरी नींद और आराम से आप फिर से स्वस्थ हो जाते है।

28, 19, 10, 1 September born health

आप अपने अच्छे स्वस्थ और शारीरिक शक्ति की अपेक्षा कर सकते है यदि आप तजि हवा में सैर करे और नियमित व्यायाम करे। आप की प्रकृति घर के अंदर घुस कर रहने वालो मेसे नहीं है।

29, 20, 11, 2 September born health

जीवन में कई बार पाचन अंगो, पेट और आंतो से सम्बंधित बीमारियों से सामना होगा। भोजन के बारे में सावधानी बरतने और नियम पालन से यह समस्या काम कर सकते है।

कच्चे और पक्के भोजन को लेकर भी आपको सावधानी रखना चाहिए।

30, 12, 21, 3 September born health

स्वास्थ के संबंध में प्रमुख रूप से पेट के ऊपरी हिस्से, जिगर, तिल्ली, पाचन अंगो में गड़बड़ी और मधुमेह की समस्या होगी। आप अपने शरीर से मशीन की तरह व्यव्हार करेंगे और डॉक्टर से मेकेनिक की तरह।

13, 4, 22, 31 September born health

आपके रोग चिकित्सको के लिए पहेली होंगे और दुर्बोध, असामान्य और असामान्य बीमारीया होगी। आप जितने जल्दी बीमार होंगे उतने ही जल्दी अपनी संकल्प शक्ति से स्वस्थ भी हो जायेंगे।

उपरोक्त लक्षण 22 सितंबर वाले व्यक्तियों के लिए इतने प्रबल नहीं होंगे।

14, 5, 23 September born health

आप कृशकाय होंगे और स्नायुओ पर कार्य का दबाव डालेंगे। सदा ही तनाव में रहने से आपके स्नायु टूट सकते है, जिससे आपके चेहरे में फड़कन, हकलाहट, जिह्वा की नसों में परेशानी, बुढ़ापे में पक्षाघात और पावो में ऐठन हो सकती है।

अत्यधिक तनाव के चलते आप अनिद्रा का शिकार हो सकते है।

15, 24, 6 September born health

मुख्य रूप से आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा यदि विलासिता वश आप उसे ख़राब न करे।

आपको गले, श्वास नलिका, फेफड़ो, छाती, कंधो, भुजाओ और पैरो में घाव अथवा चोट की सम्भावना है।

16, 7, 25 September born health

अत्यधिक चिंता और तनाव से आपके स्वास्थ पर अत्यधिक विपरीत प्रभाव होगा। पाचन तंत्र को लेकर आपको अनेक समस्याएं हो सकती है।

17, 8, 26 September born health

आपका शरीर बलिष्ठ और मस्तिष्क सहनशक्ति और क्षमता युक्त होगा। अत्यधिक बैठकर कार्य करने से आंतो सम्बन्धी, हर्निआ, चर्म रोगो का शिकार हो सकते है।

अतः खुले में व्यायाम करने का प्रयास करे। दुर्घटनाओं और अल्प काल में मृत्यु की भी संभावना है अतः सावधानी रखे।

18, 9, 27 September born health

आप गंभीर बीमारियों की जगह दुर्घटनाओं का अधिक शिकार होंगे। 27 को पैदा होने पर अनेक बार शल्य चिकित्सा होने की भी सम्भावना है।

September born wealth | सितम्बर में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

वर्ष के इस माह में जन्म लेना आर्थिक दृष्टि से आपके लिए भाग्यशाली है। आप सावधान, अल्पव्ययी, दुसरो के आने वाले और व्यापार की अच्छी सूझबूझ रखने वाले व्यक्ति है।

september-born-wealth

मकान और भूमि में निवेश से आपको विशेष लाभ होगा।

10, 1, 28, 19 born wealth

आर्थिक दृष्टि से आपके नक्षत्र आपके भाग्य को शुभ और मंगलकारी बना रहे है। आप अपनी योजनाओ के लिए दुसरो को आसानी से मना लोगे और वे आपको उच्च जिम्मेदारी वाले पदों पर बैठाएंगे।

आप स्वयं की पूजी निवेश और व्यापार में भी भाग्यशाली होंगे।

11, 2, 29, 20 born wealth

आप व्यापर की अपक्षा बौद्धिक कार्यो से धन अर्जन को महत्त्व देंगे। किन्तु धन की इच्छा होने पर उद्यमों में उच्च पदों पर कार्य कर सकते है।

साहित्य में आलोचक, समीक्षक, प्रूफरीडर, शिक्षक, सचिव अथवा नई वस्तुओ के शोधक के रूप में कार्य कर सकते है।

आप मितव्ययी और धन को लेकर सावधानी रखते है। भविष्य को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है और पर्याप्त धन संचय कर लेते है।

12, 3, 30, 21 born wealth

आपको भूमि अथवा मकान में पूंजी निवेश, देश के विकास से संबंधित योजनाओ या विदेशो से सम्पर्को का लाभ होगा। आप सामान्य जन जीवन और लोगो से जुड़े व्यवसाय में भी सफल रहोगे।

आपके जीवन सफलताओ से भरा होगा केवल ध्यान रहे की किसी योजना में सर्वस्व न झोक दे।

आप अपनी आर्थिक दशा को लेकर चिंतित रहते है, पर आपको भयभीत नहीं होना चाहिए। आप केवल एक ही कार्य न करते हुये एक ही समय में कई कार्य करेंगे।

आप की कुशल निर्णय क्षमता और दूरदृष्टि आपको प्रतिद्वंदियों से एक कदम आगे रखेगी।

22, 13, 4, 31 born wealth

आर्थिक दृष्टि से वसीयत या मुक़दमे द्वारा आपकी धन संपत्ति छिन सकती है। आपको धन अर्जन के लिये स्वयं के प्रयासों पर ही निर्भर रहना होगा।

असामान्य कार्यक्षेत्र चुनेगे और अकेले कार्य करते हुए ही सफल होंगे। आप कर्मचारियों, नौकरो और अपने से छोटे लोगो से धोखाधड़ी का शिकार होंगे।

23, 14, 5 born wealth

धन अर्जन के लिये किसी एक ही कार्य को करना आपके लिये असंभव होगा। आप किसी भी प्रकार का कार्य अथवा कार्यक्षेत्र चुन सकते है और धन अर्जन कर सकते है।

आप समय समय पर प्रचुर धन अर्जन करेंगे किन्तु वृद्धावस्था के लिये संचय नहीं करेंगे।

24, 6, 15 born wealth

आर्थिक दृष्टि से आपका भाग्य पूरी तरह आपके साथ है। आपको पैतृक संपत्ति, उपहार और समय समय पर लोगो एवं मित्रो से सहायता मिलती रहेगी।

आप जहा भी निवेश करेंगे विशेषकर घर, भूमि, संपत्ति आदि में मंगलकारी होगा।

25, 7, 16 born wealth

आर्थिक विषयो के लेकर आप सदैव चिंतित रहते है। यदपि आप अन्य लोगो के धन को लेकर हिसाब पक्के है जिससे उन्हें लाभ भी होता है। परन्तु चिंतित रहने से आप अपने लिए मिलने वाले अवसरों को खो देंगे।

26, 17, 8 born wealth

अति सतर्कता की भावना के कारण आप धन अर्जन के कई अवसर खो देंगे। इस बात पर आप अफ़सोस भी करेंगे। आप कोयला खान, भूमि, मकान आदि में निवेश कर अच्छा धन अर्जन करेंगे।

27, 18, 9 born wealth

आप धन अर्जन के विषय में अतिरिक्त भाग्यशाली है, और जो भी कार्य करेंगे सफल होंगे। अपने नवीनतम और विचारो से काफी धनी हो जायेंगे।

September born marriage partnership relation | सितम्बर में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

आपका प्रेम गहराई लिए होता है और आप इसका दिखावा नहीं करते। यदि आपके मन में किसी के लिये एक बार प्रेम पैदा हो जाये तो आप सदैव उसके लिए ईर्ष्यालु और ईमानदार रहोगे।

september-born-marriage-partnership-relation

21 अगस्त से 20 सितम्बर ( कन्या राशि ), भूमि त्रिकोण की दो अन्य राशियों 21 अप्रैल से 20 मई ( वृष राशि ) और 21 दिसंबर से 20 जनवरी ( मकर राशि )।

साथ ही इन राशियों के आगे पीछे के संधिकाल के सात दिन आउट अपने से सातवीं राशि फरवरी से मार्च ( मिथुन राशि ) के समय पैदा हुए जातको से वैवाहिक साझेदारी के सम्बन्ध स्थापित होंगे।

19, 10, 1, 28 born relation

आपका सबसे महत्वपूर्ण मूलांक ‘एक ‘ एवं उसके बाद ‘पांच ‘ होगा। सबसे महत्वपूर्ण वर्ष और तारीखे भी एक मूलांक वाली होंगी। एक, दो, चार और सात मूलांक वाली तिथियों को जन्मे स्त्री एवं पुरुष आपके सहचर होंगे।

हलके रंग विशेषकर पीला, सुनहरी, नारंगी और हल्का नीला भाग्यशाली होंगे अतः इन्हे अवश्य धारण करे। भाग्य रत्न हीरा, पुखराज और नीलम है।

20, 11, 2, 29 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘दो ‘ और ‘सात ‘ है। सबसे महत्वपूर्ण वर्ष और तिथियां ‘दो ‘ मूलांक वाली होंगी। इन्ही मूलांकों के स्त्री पुरुषो से आपको लगाव होगा।

भाग्यशाली रंग हल्का हरा, सिलेटी और नीला है तथा रत्न जेड, चंद्रकांत मणि, मोती है। हरा जेड आपके लिये सर्वोत्तम है।

21, 12, 3, 30 born relation

आपके लिए महत्वपूर्ण मूलांक ‘तीन ‘,’पांच ‘ और ‘छह ‘ है। आपके लिये इन्ही मूलांकों वाले वर्ष और तिथियां महत्वपूर्ण होंगे अतः महत्वपूर्ण योजनाओ को प्रारंभ करते समय इनका ध्यान रखे।

इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे जातक आपके निकट और प्रेम पात्र होंगे।

30 को जन्मे व्यक्तियों के लिये तुला राशि प्रभावी हो जाती है। इनमे भी सितम्बर में जन्मे तीन मूलांकों वाले जातको के गुण होते है परन्तु उनसे अधिक भाग्यशाली होते है।

सभी हलके रंग, जमुनी, फालसई तथा बैगनी रंग भाग्यवर्धक होंगे। भाग्य रत्न हीरा, सभी चमकीले नग और कटेला होंगे।

31, 13, 22, 4 born relation

सामान्यतया आप भाग्य के अधीन होते हो परन्तु जीवन में ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांक भी महत्वपूर्ण होंगे। महत्वपूर्ण वर्ष और तिथियां भी ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांकों वाली ही होंगी।

आपके जीवन में स्त्री पुरुष भी इसी मूलांक को जन्मे होंगे। आप नीले, सुनहरे, पीले और भूरे रंगो का प्रयोग करे और भाग्य रत्न नीलम, पुखराज, हीरा और सभी चमकीले नग होंगे।

5, 23, 14 born relation

आप अपनी योजनाए अथवा कार्यक्रम मूलांक पांच वाली तिथियों को ही पूर्ण करने का प्रयास करे। महत्वपूर्ण वर्ष भी पांच मूलांकों वाले ही होंगे और इन्ही मूलांक वाली तिथियों को जन्मे जातक विशेषकर सितम्बर, जून और फरवरी माह में आपके सहचर होंगे।

आप किसी विशेष रंग तक सिमित नहीं है सभी प्रकार के हलके रंग आपके लिए उत्तम है। भाग्यरत्न हीरा और सभी चमकीले नग होंगे।

6, 15, 24 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘पांच’ और ‘छह’ है, जो आपके कार्यो को प्रारंभ करने हेतु अत्यंत शुभ है। आपके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाये इन्ही मूलांकों वाली तिथियों और वर्षो में होंगी।

जीवन में आने वाले व्यक्ति भी इन्ही मूलांकों में जन्म लेने वाले होंगे। भाग्यवर्धक रंग नीला, सफ़ेद, क्रीम और चमकीले रंग होंगे तथा भाग्यरत्न फिरोजा, नीले नग, हीरा, मोती होंगे।

16, 7, 25 born relation

आपके लिये सबसे महत्वपूर्ण मूलांक ‘सात ‘ तथा उसके बाद ‘दो ‘ है। अपनी योजनाए और कार्यक्रम इन्ही अंको के आधार पर निर्धारित करे। इन्ही अंको को जन्मे जातक आपके निकट सहयोगी होंगे।

अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने और भाग्य चमकाने के लिए नेप्चून ( कबूतरी और हलके ) तथा चंद्र ( हल्का हरा, क्रीम, सफ़ेद) रंगो के वस्त्र उपयोग में लाये। हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि और चमकीले नग भाग्यरत्न होंगे।

8, 26, 17 born relation

‘चार’ और ‘आठ ‘ मूलांकों से आपका जीवन में बारंबार सामना होगा। महत्वपूर्ण घटनाओ वाले वर्ष और तिथियां भी इन्ही मूलांकों वाली होंगी। संसर्ग में आने वाले स्त्री और पुरुष भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे।

आपको गहरे रंग के वस्त्रो की जगह हलके रंगो के वस्त्र उपयोग में लाना चाहिये। भाग्यशाली रत्न काला मोती, काला हीरा, गहरा नीलम और सभी प्रकार के काले नग होंगे।

27, 9, 18 born relation

आपके लिये महत्वपूर्ण मूलांक ‘नौ ‘ और ‘पांच ‘ होंगे अतः सभी योजनाए और कार्य इन्ही मूलांकों की तिथियों पर करे। महत्वपूर्ण वर्ष भी यही मूलांकों वाले होंगे।

27 तारीख को जन्मे जातको के लिये ‘छह ‘ और ‘नौ ‘ अंको का महत्त्व अधिक होगा। आप तीन, छह और नौ मूलाको वाले स्त्री पुरुषो की तरफ आकर्षित होंगे।

अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये लाल, गुलाबी और हलके रंगो के परिधान धारण करे। भाग्यरत्न लाल, तामड़ा, लाल अथवा गुलाबी नग, हीरा, रक्त मणि इत्यादि होंगे।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।