अक्टूबर माह ( October ) में जन्मे लोग प्रायः जनसेवा से जुड़े कार्यो में अधिक पाए जाते है। यह कार्य वह लोगो की दशा सुधारने और सामाजिक संतुलन बनाने की दृष्टि से चुनते है।

तुला राशि के प्रभाव में अधिकतम अक्टूबर माह में रहता है। यह 21 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 28 सितम्बर तक पूर्ण प्रभाव में आ जाती है और 20 अक्टूबर तक पूर्ण प्रभावी रहती है।

20 अक्टूबर के बाद आगामी वृश्चिक राशि के साथ सात दिनों का संधि काल प्रारंभ हो जाता है और तुला राशि का प्रभाव कम तथा वृश्चिक का अधिक होने लगता है।

जातको के व्यक्तित्व में भारी विविधता होती है, और आपके कार्य आपकी मनोदशा से प्रभावित होते है।

आपमें प्रबल तार्किक भावना होती है, जिसके कारण आप स्वयं के निर्णयों का भी समय समय पर आकलन करते रहते है। परन्तु एक बार आप किसी कार्य का निश्चय कर लेते है तो फिर पीछे नहीं हटते है।

भाषा पर पूर्ण नियंत्रण होता है, अपनी बात छोटे छोटे सशक्त वाक्यों में कहते है। सामान्यतया आप कानून सम्बन्धी अध्यन करते है क्योकि तर्कशील होने के कारण नियम बनाने अथवा कानून सम्बंधित विषयो पर लिखने में रूचि होती है।

आपकी प्रवत्ति अध्यन या शोध की होती है, इसलिए अच्छे वैज्ञानिक अथवा चिकित्सक बन सकते है। आप जो भी कार्य क्षेत्र चुनते है उसे भली भाती अध्ययन के बाद ही चुनते है।

अपने आस पास के वातावरण और लोगो के प्रति अति सवेदनशील होते है। यदि वातावरण अनुकूल न हो तो आप उदास होकर स्वयं तक सिमित हो जाते है।

October born personality | अक्टूबर में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

आप वाद विवाद और झगड़ो से दूर रहते है, और शांति से रहना पसंद करते है। आप साफ सुथरे और व्यवस्थित रहना पसंद करते है।

october-born-personality

अपने परिधान और शरीर पर विशेष ध्यान रखते है। किन्तु इस बात को लेकर कभी दिखावा नहीं करते है।

आपका राशि स्वामी शुक्र ( सौम्य ) है। शनि उच्च और सूर्य नीच का योग आपके स्वाभाव को अच्छी समझ, आशावादिता और उदासी का मिश्रण बनती है।

आपकी बहुमुखी प्रतिभा आपके व्यव्हार में झलकती है, परन्तु उच्च आदर्शवाद और उच्च नैतिक सिद्धांत चरित्र का आधार होते है। आप अपने स्वाभाविक अंतर्प्रेरणा को भी उचित प्रमाण और तर्क के बिना स्वीकार नहीं करते।

प्रेम सम्बन्धो में भी आप दिखावे से बचते है, बल्कि प्रेम प्रयोजन की भी गहन जांच पड़ताल करने वाले होते है। प्यार में भी शंकालु प्रवत्ति के कारण भ्रम और निराशा का शिकार होते है।

आप अत्यधिक लोकप्रिय व्यक्ति होते है, और अनेक मित्र बनाते है, किन्तु कुछ बातो में स्वयं तक सीमित रहना पसंद करते है।

आप धन को अधिक महत्त्व नहीं देते अतः सट्टेबाजी या अनैतिक उधम में नहीं फसते। यदि आपके आस पास का माहौल अच्छा हो तो आपका कलात्मक पक्ष दिखाई देता है।

आप संगीत और कला में गहरी रूचि अवं जानकारी रखते है। आप अध्यनशील, खोजी प्रवत्ति और शोध प्रेमी होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे तक जायेंगे।

आपको किसी घर या बाहर के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद होता है। अन्यथा आप शीघ्र विवाह कर लेते है।

शुक्र और शनि के योग से आप बंधनो में बांधना पसंद नहीं करते और भूत अथवा भविष्य की परवाह किये बिना वर्तमान में जीते है। कई प्रसंगो के आने पर आपको पारिवारिक जिम्मेदारी आपके मार्ग का बाधक लगती है।

1,10, 19, 28 October born

सूर्य, युरेनस, शुक्र और शनि मूलांक 1 (mulank 1 ) के कारक गृह है, लेकिन 28 को जन्मे व्यक्ति वृश्चिक राशि के प्रभाव में आएंगे। जिसका स्वामी मंगल है।

28 अक्टूबर तक शुक्र सौम्य, शनि उच्च, मंगल अस्त और सूर्य नीच का हो जाता है। यह आपको बहुरूपी स्वाभाव देगा। यह एक शुभ योग बनता है, जो आपको अपने विकास के लिए अनेक सुअवसर प्रदान करेगा।

सूर्य आपको न्याय, प्यार और संतुलन की भावना देगा। जितना संभव हो, आप शांति और सौहार्द कायम रखना चाहते है, जब तक हिंसा और रक्तपात टालना असंभव न हो जाये।

आपकी योजनाओ का भारी विरोध होने के बावजूद आप अपनी महत्वाकांक्षा के बल पर हर मुश्किल पार कर जायेंगे।

अपनी तीव्र न्याय की भावना के कारण कानून का अध्यन कर वकील या जज बन जायेंगे। आप राजनितिक जीवन में भी सफल होंगे।

किन्तु आपकी भावना सामाजिक सुधार और न्याय दिलाने की दृष्टि से। चिकित्सा या किसी भी शोध से सम्बंधित कार्य से जुड़ सकते है।

बिना सर पैर या तर्क के बात करने वाले वाले व्यक्तियो को पसंद नहीं करते। यदि आप 28 को जन्मे है, तो आपका सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। अतः नवम्बर में मूलांक 1 वाली तिथि पर जाये।

2,11, 20, 29 October born

आपके कारक गृह चंद्र, नेप्चून, शुक्र और शनि तथा मूलांक 2 ( mulank 2 ) है। आपके किसी भी कार्य के लिये पूर्व ज्ञान के साथ प्रेरणा का वरदान प्राप्त होगा।

आप योजनाओ का निष्कर्ष पहले ही निकल लेने के बाद उसका आरम्भ करते है। आप अति संवेदनशील प्रवत्ति के होंगे पर आपात स्थिति में स्वाभाव का प्रबल पक्ष सामने आएगा।

अतः आपको महत्वपूर्ण निर्णय करना चाहिए जब आप अकेले एवं अन्य लोगो के प्रभाव से मुक्त हो। कभी कभी आप अत्यंत निराशा महसूस करेंगे और अपनी ही क्षमता पर संदेह होगा।

आप अत्यंत स्नेही स्वाभाव के है, तथा सदा गहरे प्यार की तलाश में रहते है।

आप प्रेम को लेकर अत्यंत संवेदनशील और कटु आलोचक होने से अच्छे अवसर गवा देते है। 2 , 11, 20, या 29 तारीखों को जन्मे लोग यदि कम आयु में ही विवाह नहीं करते तो प्रायः कुंवारे रह जाते है।

29 को पैदा हुए व्यक्ति वृश्चिक राशि के अंतर्गत आते है, जो विपरीत सेक्स से आकर्षित होते है, इसलिए अनेक प्रेम प्रसंग भी होते है।

समुद्र यात्रा अथवा विशाल जलराशि में भ्रमण के शौक़ीन होते है, किन्तु इससे डूबने अथवा दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी रहता है।

संगीत, चित्रकला, काव्य और ललित कलाओ के प्रति गहरा प्रेम होता है। यदि इन्हे पेशेवर रूप में अपना सके तो अत्यंत सफल होंगे।

20 को पैदा हुए व्यक्ति, जब सूर्य वृश्चिक के संधि काल में प्रवेश कर रहा होता है। 2 या 11 को पैदा हुए व्यक्ति से अधिक आत्मविश्वासी होंगे और जीवन में सफलता की संभावना अधिक होगी।

विशेष कला, साहित्य, संगीत, काव्य और नाटक में विशेष सफलता मिलेगी।

3, 12, 21, 30 October born

आपके कारक गृह शुक्र और शनि तथा मूलांक 3 ( mulank 3 ) है। गुरु प्रभाव की अधिकता के कारण महत्वकांक्षा, इच्छा शक्ति और संकल्प जैसे गुण अधिक मुखर होंगे।

यह योग की शुभता के कारण आपको जीवन में किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी।

आपकी महत्वाकांक्षा के चलते कोई साधारण पद से आपको संतोष नहीं होगा। अपने साथियो से उचे उठकर आप जिम्मेदारियों और विश्वास वाले उच्च पदों पर कार्य करेंगे।

किन्तु आपका झुकाव मानवता कल्याण सदा बना रहेगा। आप स्वाभाव से ईमानदार, न्यायप्रिय, अत्यंत उदार, दानशील, सार्वजानिक संस्थाओ जैसे अस्पताल, अनाथालय आदि में समय और धन लगाने वाले होंगे।

किसी व्यक्ति विशेष के स्थान पर आप कल्याणकारी संस्थाओ के माध्यम से दान करेंगे। यदि आपका परिवार भी विचारो से सहमत होता है तब आप उनके लिए भी उतने ही उदार होते है।

यदि कोई आपसे अनुचित लाभ लेने का प्रयास करेगा तब आप लिए कठोर भी बन सकते है। क्योकि मुर्ख और लम्पट व्यक्तियों से आप दूर रहना पसंद करते है। वे एक बार आपका फायदा उठा सकते है बार बार नहीं।

धर्म, न्याय अथवा सरकारी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों को आप शीघ्र अपना मित्र बना लेंगे। आप कानून व्यवस्था का सम्मान करते है और अपने अधीनस्तों से भी नियमानुसार व्यव्हार करते है।

आपके वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे जिससे घरेलु जीवन सुखद होगा और बच्चो से सुख भोगेंगे।

कभी कभी ईर्ष्यालु प्रतिस्पर्धीयो की शत्रुता का सामना करना पड़ेगा जो आपके सम्मान को चोट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परन्तु इन बातो की आप परवाह नहीं करेंगे और अपने लक्ष्य पर अडिग रहेंगे।

21को जन्मे जातको का सूर्य वृश्चिक के संधिकाल में पहुंच चूका होता है। उनमे 3 और 12 को जन्मे व्यक्तियों जैसे ही गुण होंगे परंतु पारिवारिक जीवन सुखद होने का आभाव होगा।

30 को जन्मे व्यक्ति पर वृश्चिक पूर्ण प्रभावी होता है। अतः उनका सांसारिक जीवन शुभ होता है।

4, 13, 22, 31 October born

व्यक्ति का मूलांक 4 ( mulank 4 ) एवं युरेनस, सूर्य, शुक्र, और शनि कारक गृह होंगे। 4, 13 या 22 को जातक का जन्म होने पर युरेनस और शनि गृह का मिश्रित प्रभाव होता है।

अनेक ऐसे परिवर्तन और विचित्र अनुभव होंगे जिन पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। शुक्र के सौम्य भाव में होने कारण प्रेम और विवाह से सम्बंधित अद्वितीय अनुभव होंगे।

आप विचित्र और काफी हद तक सनकी व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते है, जो सामान्यतया आपके लिए भाग्यशाली नहीं है।

यदि आप किसी को मन से प्रेम करेंगे तो उसके कामो को कितनी भी आलोचना हो आप उसे सदैव करेंगे। चाहे आपको अपने परिवार का विरोध और मन मुटाव ही क्यों ना सहना पड़े।

आप अपनी बातो के लेकर काफी जिद्दी होंगे। संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से आपको दुःखद अथवा सनसनीखेज अनुभव हो सकते है और निर्दोष होते हुए भी बदनामी का दाग लग सकता है।

आपके विचार अन्य लोगो से हटकर होंगे जिससे लोग आपको सनकी समझेंगे। आपको साहित्य और कला का वरदान प्राप्त है जिसका लाभ आप अपने जीवन में उठा सकते है।

जिम्मेदारियां या विवाह में आप तभी सफल हो सकते है जब कठिन परिस्थितियों में भी आप आत्मबलिदान का परिचय दे।

आपमें गुप्त विधाओं जैसे सम्मोहन और दुसरो में मन की बात जान लेना आदि की योग्यता होगी। तूफ़ान, बिजली, विमान दुर्घटना जैसे खतरे भी आपके जीवन में आएंगे।

यदि आप 31 को पैदा हुए है, तो आपका सूर्य वृश्चिक राशि के प्रभाव में होगा। जहा तक निजी प्रगति और भौतिक सफलता है की बात है, यह योग आपके लिए शुभ है।

5, 14, 23 October born

आपके कारक गृह बुध, शुक्र, शनि और सूर्य है तथा मूलांक 5 ( mulank 5 ) है। यह गृह स्थिति आपके चरित्र को बल प्रदान करती है। शुक्र उच्च और शनि का सौम्य भाव में होने से प्रेम प्रसंगो परीक्षाओ से गुजरना होगा।

जीवनकाल का अधिकांश समय माता पिता या अन्य संबंधी के प्रति कर्तव्य भावना से होकर सेवा में बीतेगा। कर्तव्य पालन के लिये अपनी महत्वकांक्षाओ एवं भविष्य की योजनाओ का त्याग करना पढ़ सकता है।

यह आपके लिये अधिक कष्टकारी होगा क्योकि आप सामान्य से अधिक बुद्धिमान है। यदि आपको खुलकर कार्य करने का अवसर मिले तो आप अपनी प्रतिभा से जीवन में बहोत आगे निकल सकते है।

आपका स्वाभाव अत्यंत शालीन होगा तथा जरा भी अक्खड़पन या भद्दापन आपको पसंद नहीं है। हर पीड़ा के प्रति आपके मन में दया, सहानभूति और करुणा होगी। परंतु आप निर्णय करते समय तर्क शक्ति, व्यवहारिकता और शांत मन से सोचने वाले व्यक्ति होंगे।

व्यव्हार में शांत, सरल और सिद्धांतो के पक्के होंगे। आपकी सबसे बड़ी भावना अपने आस पास के लोगो में शांति और सौहार्द की भावना स्थापित करने की होगी।

आप रक्तपात, विवाद या झगडे पसंद नहीं करते और अपने सिद्धांतो पर अडिग रहते हुए अन्याय के विरूद्ध अंतिम क्षण तक लड़ते है।

इन तिथियों को जन्मे जातक बहुमुखी प्रतिभा वाले और परिस्थितियों के अनुकूल अपने को ढाल लेने वाले होते है। जिस कार्य को भी हाथ में लेते है, पूरा करकर ही मानते है। बड़े विचारो और शालीनता रहित व्यक्तियों के अलावा आप कही भी घुल मिल जाते है।

आप महल में हो या कुटिया में दोनों में समान व्यव्हार रखते हो। आप धन के पीछे नहीं भागते। किन्तु वृद्धा अवस्था के लिए अवश्य सोचते है। अतः सावधानी पूर्वक खर्च करते है और बुढ़ापे के लिए व्यवस्था करते है।

14 अक्टूबर को जन्मे जातको में यह गुण सबसे अधिक होता है, लेकिन प्रेम और सम्बन्धो से अधिक कष्ट भी इन्हे ही मिलता है।

आप युवा और हसमुख दिखाई देते है, तथा बुढ़ापे में भी दिल से युवा बने रहते है। अच्छे समालोचक, प्रूफरीडर और लेखक होते है।

6, 15, 24 October born

मूलांक 6 ( mulank 6 ) तथा कारक गृह शुक्र और शनि होंगे। सौम्य भाव में शुक्र गृह आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आप कही भी रहे आप लोकप्रिय होने के साथ अनेक मित्र बना लेंगे। विपरीत सेक्स के लिए चुम्बक का कार्य करेंगे।

आप काफी खर्चीले और दुसरो की आवाभगत करेंगे परन्तु साथ ही आप घर बर्बाद बजाय थोड़े में ही ठाट बाट का माहौल बना देते है।

आपके अनेक प्रेम प्रसंग होंगे और एक से अधिक विवाह भी। किन्तु आपको विपरीत सेक्स के साथ अनेक परेशानियों, निराशाओ और विचित्र अनुभवों से गुजरना होगा।

प्रतिभा के बल पर आप उच्च सामाजिक पदों पर पहुंचेंगे और उच्च पदस्थ तथा धनी व्यक्तियों से संबंध बनेगे। साहित्य, संगीत, चित्रकला, काव्य, नाटक और ललित कलाओ में आपकी रूचि होगी।

यदि आप कलाकार न बन सके तो उन्हें संरक्षण देंगे यदि कलाकार बने तो अत्यधिक प्रसिद्द होंगे।

7, 16, 25 October born

आपके कारक गृह शुक्र, शनि और नेप्चून मूलांक 7 ( mulank 7 ) होंगे। किन्तु यदि आप 25 को पैदा हुए हो, तो वृश्चिक राशि का अधिक प्रभाव होगा। आपकी योग्यता 7 और 16 को जन्मे व्यक्तियों से अधिक प्रखर होगी।

आप अत्यधिक बुद्धिमान है, और यदि संतुलन बना सके तो आप जो भी कार्य करेंगे उल्लेखनीय होगा। आप विशेषकर काव्य, साहित्य, चित्रकला, संगीत तथा विविध ललित कलाओ में अग्रणी होंगे।

7 को पैदा हुए व्यक्ति प्रायः इतने संवेदनशील होते है, कि वे अपने काम से पीछे हट जाते है। 16 को पैदा हुए लोग शीघ्र अपना आपा खो बैठते है। 25 को पैदा हुये लोग अधिक साहसी और आवेश में कार्य करने वाले होते है।

उपरोक्त तारीखों को जन्मे व्यक्ति सबसे अलग कार्य करते है। आपकी बदनामी, आलोचना और घोटाले भी होते है। अतः विवाह और साझेदारियों में अतिरिक्त सावधानी का परामर्श दिया जाता है।

8, 17, 26 October born

जातक के करक गृह शनि और शुक्र के साथ मूलांक 8 ( mulank 8 ) होगा। 26 को जन्म होने पर वृश्चिक राशि अधिक प्रभावी होगी तथा स्थिति आपके अधिक अनुकूल होंगी।

यदि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त नहीं होती है तब आपको कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ना होगा। बुद्धिजीवी होने के कारण सामाजिक जीवन में आने की अपेक्षा गंभीर अध्यन वाले क्षेत्रो में कार्य करना चाहिए।

यह पुरुष अच्छे चिकित्सक, वैज्ञानिक और वकील बन सकते है। महिलाये अध्यन में तेज सामाजिक सुधारो पर लिखने वाली होती है और लोगो को प्रभावित करने वाले व्यापक राजनितिक प्रश्नो में रूचि लेने लगती है।

बाद में ऐसे कार्यो में पूर्ण रूप से व्यस्त हो सकती है, जिसे मानव हेतु कल्याणकारी समझती हो। स्त्री पुरुष दोनों ही ऐसे कार्य चुनेगे जिनमे उन्हें भारी विरोध का सामना करना होगा।

सामान्यरूप से आप प्रचुर धन अर्जन करेंगे। धन होने पर आप उसे वैज्ञानिक शोध, शोध संस्थाओ के निर्माण में, अस्पतालों के निर्माण में अथवा समाज सुधार के किसी कार्य में खर्च करेंगे।

उपरोक्त तिथियों को जन्मे जातक प्रियजन की क्षति, माता पिता या निकट संबंधी की बीमारी अथवा मृत्यु, पारिवारिक तनाव जैसे कष्ट या दुःख उठाते है।

आपका शनि शक्तिशाली होकर आपको उच्च पद प्रतिष्ठा दिलाता है, किन्तु वृद्धा अवस्था में बदनामी और घोटालो का शिकार होना पड़ता है।

9, 18, 27 October born

यह सौम्य मंगल का भाव मूलांक 9 ( mulank 9 ) और कारक गृह मंगल, शनि और शुक्र है। यदि आप 27 को जन्मे जातक है, तो आगामी वृश्चिक राशि के प्रभाव में आ चुके है।

आपके मंगल वाले गुणों को बढ़ाएगा, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप जोश और जल्दबाजी में अपना नुकसान कर बैठते है। अपने विचारो और सिद्धांतो को लेकर विवादप्रियता के को अपना विरोधी बना लेंगे।

ऐसे मामलो में अपने मन पर काबू रखना और कूटनीति से कार्य करना उत्तम होगा। यद्पि आपके स्वाभाविक गुण आपको सफल वकील या वक्त बना सकते है, किन्तु कटु आलोचक होने से आप मुश्किलें कड़ी कर लेते है।

मंगल आपको तेजी से सटीक शल्यक्रिया की योग्यता देता है, अतः आप एक योग्य शल्य चिकित्सक के रूप में नाम कमा सकते है। विज्ञानं और नए विचारो को लेकर आप होंगे, किन्तु आपके विचारो ही विरोध भी होगा।

व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। संगठनकर्ता या संस्था प्रमुख के रूप में अच्छा कार्य करेंगे और सफल भी होंगे।

कर्मचारियों के विरोध, हड़ताल और जान के हमले का भी शिकार होना पढ़ सकता है। आपके लिए सर्वोत्तम कार्य सरकारी विभाग में अधिकारी के रूप में कार्य करना है।

October born health | अक्टूबर में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

आप स्वाभाविक रूप से स्वास्थ और हाइजीन विशेष ध्यान रखते है। इन्ही कारणों से आप गंभीर बीमारियों के प्रकोप से बच जाते है। बहुत अधिक परिश्रम अथवा निराश होने पर स्वास्थ पर तत्काल विपरीत प्रभाव पड़ता है।

october-born-health

आपके अति परिश्रम का प्रभाव आपके गुर्दो पर पड़ता है यदपि आप शीघ्र स्वस्थ भी हो जाते है। आपको खुली हवा मे, भोजन में सावधानी रखते हुये सादा जीवन जीने की सलाह दी जाती है।

28, 19, 10, 1 born health

आप स्वास्थ की दृष्टि से निरोगी होंगे। जब तक आप पर काम की जिम्मेदारी होगी, आप स्वस्थ रहेंगे। परंतु निष्क्रिय होकर बैठना आपके लिए मृत्यु तुल्य कष्टकारी है।

दुर्घटनाओं में कंधे और सर पर चोट लगने की संभावना है। पेट और आंतो से संबधित शल्यक्रिया हो सकती है।

29, 20, 11, 2 born health

जीवन के प्रारंभिक वर्षो में आपका शरीर दुर्बल होगा। आप शारीरिक की जगह मानसिक रूप से अधिक सक्रीय रहेंगे। कमर अथवा रीढ़ की हड्डी की समस्या से ग्रसित हो सकते है जिससे कमर में झुकाव आ सकता है।

आप की प्रकृति सर्दी जुकाम को लेकर सवेदनशील होगी यदि आप ध्यान न दे तो गले, फेफड़ो, नासिका या कानो से सम्बंधित रोग से ग्रसित हो सकते है।

30, 12, 21, 3 born health

प्रारंभिक वर्षो के बाद स्वास्थ आम तौर से अच्छा रहेगा। 21 वर्ष की आयु में स्थिति में परिवर्तन संभव है। किसी रोग अथवा कार, रेल अथवा ट्रक से दुर्घटना की संभावना है।

13, 4, 22, 31 born health

4 या 13 को जन्म लेने वाले व्यक्ति आकस्मात किसी असामान्य बीमारी के शिकार हो सकते है। उन्हें गले, नाक, चेहरे और अंदरूनी अंगो का ऑपरेशन भी करना पढ़ सकता है।

22 या 31 को जन्मे व्यक्ति बचपन में आम तौर से कमजोर होंगे। लेकिन 31 वर्ष की आयु के बाद बीमारी से लड़ने की भारी शक्ति पैदा कर लेंगे।

14, 5, 23 born health

आप त्वरित उत्तेजना शिकार होंगे। आपकी कद काठी दुबली पतली होगी। किन्तु रोगो से लड़ने की शक्ति अच्छी होगी। आपका पाचन तंत्र सामान्य की अपेक्षा कमजोर होगा।

आपको भोजन को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। आँखों, चेहरे, हाथ पैरो की नसों में समस्या हो सकती है। जिव्हा और मुँह से सम्बंधित रोग भी आपको ग्रसित कर सकते है।

15, 24, 6 born health

आप स्वयं ही शीघ्र ठीक हो जाते है, अतः आपको गंभीर बीमारियों का खतरा कम है। सामान्य फोड़े फुन्सियां हो सकती है। प्रारम्भ में टॉन्सिल, जिव्हा और गले से सम्बंधित रोग की संभावना है।

16, 7, 25 October born health

अच्छे स्वास्थ के लिए आपको भोजन का विशेष ध्यान रखना होगा, संयोग अथवा असावधानी से विष का खतरा हो सकता है। गुर्दे, तिल्ली अथवा अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है।

17, 8, 26 born health

अन्यायों के बारे में सोचते रहने से उत्पन्न मानसिक निराशा के चलते आप अनेक बीमारियों का शिकार हो जाओगे। ख़राब मानसिक स्थिति चलते भोजन पचने में दिक्कत होगी और भरी सरदर्द होगा।

आपको खुले स्थान पर रहना चाहिए। व्यायाम, सदा भोजन और फल सब्जिया खाने से आप स्वस्थ बने रहेंगे।

18, 9, 27 born health

बाल्य्काल में स्वास्थ नाजुक, बुखार, गैस की परेशानी और फोड़े फुन्सी रोगो से घिरा होगा। किन्तु इक्कीस वर्ष की आयु से आपके स्वास्थ में परिवर्तन होगा।

आपमें शक्ति और ऊर्जा का संचार होगा। आग, विस्फोटकों तथा दुर्घटनाओं से खतरा है अतः सावधानी रखे।
दांतो, जबड़े, चेहरे और सर में परेशानी या चोट लग सकती है।

October born wealth | अक्टूबर में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

प्रायः आप प्रतिभाशाली, प्रसिद्ध और दबंग व्यक्ति होते है, और सामान्यतया आप धन अर्जन में सफल होते है। किन्तु आपको वृद्धा अवस्था के लिए धन के संचय पर ध्यान देना चाहिये।

october-born-wealth

क्योकि धन संपत्ति के बिना वृद्धा अवस्था में गंभीर संकटो का सामना करना होगा।

10, 1, 28, 19 born wealth

आप साधारण कार्यो अथवा उद्यमों की अपेक्षा मानसिक योग्यता से सम्बंधित व्यवसायों से धन अर्जित करेंगे। इस धन का उपयोग आप अपनी महत्वकांक्षाये पूर्ण करने में करेंगे।

आप धन संचय की अपेक्षा धन व्यय करने हेतु धन अर्जन करते है।

11, 2, 29, 20 October born wealth

आपकी आर्थिक उन्नति आपसे लाभ उठाने वाले व्यक्तियों से बाधित रहेगी। सबसे आधी उपयुक्त यही होगा की आप ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन से बाहर निकाल फेके।

साधारण और पारम्परिक व्यवसाय आपके लिए अरुचिकर होंगे। लेकिन आपात स्थिति में कल्पना और प्रेरणा के वरदान से आप धन कमाने में सफल हो सकते है।

आर्थिक परिस्थितिया अनुकूल होने पर आप अनेक विदेश यात्राओं में रूचि लेंगे, और संबंध स्थापित करेंगे जिनसे आपको लाभ मिलेगा।

12, 3, 30, 21 born wealth

आप व्यापार, आर्थिक लेंन देन अथवा उधोग में आम तौर से अधिक भाग्यशाली रहेंगे। शक्तिशाली मित्रो, विपरीत सेक्स या जीवन साथी से लाभ होगा।

22, 13, 4, 31 born wealth

आपके प्रारंभिक वर्ष आम तौर से आर्थिक विषमताओं से गुजरेंगे। हो सकता है कि माता पिता की आर्थिक स्थिति दयनीय हो अथवा आप ऐसा कार्य करे जिसमे आप अपनी योग्यता को उपयोग में ना ला पाये।

परन्तु आप बाद में अत्यधिक सफल होंगे विशेषकर 22 या 31 को पैदा हुए लोग। आपको सबसे अधिक सावधानी बुढ़ापे के लिए पैसा बचाकर रखने में रखना होगी, चाहे आप कितना भी अर्जन कर ले।

23, 14, 5 born wealth

आप दुसरो अच्छी आर्थिक सलाह दे सकेंगे लेकिन स्वयं उसपर नहीं चलेंगे। 23 से 50 वर्ष की आयु तक किसी व्यवसाय में या मानसिक योग्यता से अच्छी आय होगी।

लेकिन जितना भी धन अर्जन करेंगे अपनी उदारता के कारण पुढापे के लिए शायद ही बचा सके।

24, 6, 15 born wealth

पूंजी विनियोग और आर्थिक मामलो में आप भाग्यशाली रहेंगे, यदि आप स्वप्रेरणा से चले तो। आम जनता से जुडी साझेदारियां व्यापारिक विनियोग में शुभ होगी।

25, 7, 16 born wealth

आपके जीवन में आर्थिक विषयो लेकर अनेक उतार चढ़ाव आएंगे। कभी कभी प्रचुर मात्रा में धन होगा और कभी बिलकुल भी नहीं।

आप सट्टेबाजी जैसे विषयो में भाग्यशाली नहीं है, क्योकि बेईमान लोग आपका पैसा हड़प लेते है। उचित यही है की आप अपनी बचत सरकारी बचत योजनाओ में लगाये।

26, 17, 8 born wealth

धन को लेकर आप अधिक भाग्यशाली नहीं है, अतः धन संचय पर ध्यान देना आवश्यक है। क्योकि आप पैसा कमाएंगे और उसे तुरंत खर्च कर देते है।

अकेले होने पर उन स्थानों पर पैसा लगाएंगे जहा से खो जायेगा लूट लिया जायेगा। सट्टे या जुए से बचे।

27, 18, 9 born wealth

सामान्यतया आर्थिक जीवन में आप सफल होंगे। जिम्मेदारी और आधिकारिक पदों पर पहुंचेंगे, किन्तु आपको अधीरता और क्रोध को छोड़ कूटनीति से कार्य लेना होगा। अन्यथा आप पद एवं प्रतिष्ठा गवा देंगे।

October born marriage partnership relation | अक्टूबर में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

इस अवधि में जन्मे व्यक्तियों के प्रायः निजी राशि तुला ( 21 सितम्बर से 20 अक्टूबर ), वायु त्रिकोण की अन्य दो रशिया, मिथुन ( 21 मई से 20 जून ) तथा कुम्भ ( 21 जनवरी से 19 फरवरी ) तथा इनके आगे तथा पीछे के सात दिन।

october-born-marriage-partnership-relation

अपने से सातवीं राशि मेष ( 21 मार्च अप्रैल के अंत तक ) दौरान जन्मे व्यक्तियों के साथ अत्यंत मधुर संबंध रहेंगे।

19, 10, 1, 28 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘एक ‘ और ‘छह ‘ है। ‘चार’, ‘आठ ‘ और ‘नौ ‘ भी जीवन में कई बार आएंगे पर इन्हे न चुनने सलाह दी जाती है।

सबसे महत्वपूर्ण वर्ष ‘एक ‘,’छह ‘ और ‘आठ ‘ मूलांक वाले होंगे। ‘एक ‘,’चार ‘,’छह ‘ और ‘आठ ‘ मूलांक वाले स्त्री पुरुष आपको पसंद आएंगे।

अपना प्रभाव बढाने के लिये सूर्य (सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा ), युरेनस ( सिलेटी, शोख ) और शुक्र ( नीला ) रंगो का प्रयोग करे। भाग्यरत्न हीरा, पुखराज, अम्बर और नीलम होंगे।

20, 11, 2, 29 born relation

महत्वपूर्ण मूलांक ‘दो ‘ और ‘सात ‘ है। अपनी योजनाए और कार्यक्रम इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को पूरा करने का प्रयास कीजिये।

जीवन में महत्वपूर्ण वर्ष और तारीखे ‘दो ‘ और ‘सात ‘ मूलांकों वाली होंगी तथा प्रिय व्यक्ति भी इन्ही अंको वाले होंगे।

अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने के लिये चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ), शुक्र ( नीला ), नेप्चून ( कबूतरी, हलके और शोख रंग ) के वस्त्र पहने। भाग्य रत्न हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि, पुखराज, अम्बर और फ़िरोज़ा है।

21, 12, 3, 30 born relation

महत्वपूर्ण अंक ‘तीन ‘ और ‘छह ‘ है। ‘ आठ ‘ और ‘चार ‘ के अंक भी जीवन में कई बार विरोध या दुःख लेकर आएंगे।

आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष ‘तीन ‘ और ‘ छह ‘ मूलांकों वाले होंगे। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आपका गहरा लगाव होगा।

अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए गुरु ( बैगनी, फालसई, जमुनी ), तथा शुक्र ( नीला ) रंगो के कपडे पहने। भाग्य रत्न कटैला, सभी जमुनी नग, फिरोजा और नीले नग होंगे।

31, 13, 22, 4 born relation

महत्वपूर्ण मूलांक ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ है। लेकिन इनके स्थान पर ‘एक ‘ और ‘छह ‘ अधिक भाग्यशाली होंगे। महत्वपूर्ण घटनाओ वाले वर्ष ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांकों वाले होंगे।

इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे जातक आपके प्रिय होंगे। आप सुनहरे, पीले , भूरे, नारंगी और नीले रंग का प्रयोग करे। पुखराज, हीरा और फिरोजा आपके भाग्यरत्न होंगे।

5, 23, 14 born relation

आपका सबसे महत्वपूर्ण मूलांक ‘पांच ‘ तत्पश्चात ‘छह ‘ है। सबसे महत्वपूर्ण अवसर अथवा घटना वाले वर्ष ‘पांच ‘ मूलांक वाले होंगे।

‘पांच ‘,’छह ‘ और ‘आठ ‘ मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे स्त्री पुरुष आपके प्रिय होंगे। किसी रंग और रत्न का आप पर अधिक प्रभाव नहीं होगा पर फिर भी हलके रंगो के वस्त्र, हीरा और चमकीले नग उपयुक्त होंगे।

6, 15, 24 born relation

आपका सबसे महत्वपूर्ण मूलांक ‘छह ‘ होगा, विशेषकर मई और अक्टूबर में। महत्वपूर्ण वर्ष, तारीखे और व्यक्ति भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे।

प्रभाव बढ़ाने हेतु शुक्र ( नीला ), सूर्य ( सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरे ) रंगो के वस्त्र पहने। भाग्यरत्न हीरा, पुखराज, अम्बर और फिरोजा होंगे।

16, 7, 25 born relation

मूलांक ‘दो ‘ और ‘सात ‘ आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे। इन्ही अंको वाले घर, योजनाए या कार्यक्रम का प्रयास कीजिये। यही मूलांक में जन्मे जातक आपके परम प्रिय होंगे।

अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ), नेप्चून (कबूतरी, हलके या शोख ) और शुक्र ( नीले ) रंगो के वस्त्र पहने। भाग्य रत्न हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि और फिरोजा होंगे।

8, 26, 17 born relation

आपके व्यापार और जीवन में मूलांक ‘चार’ और ‘आठ ‘ अप्रत्याशित रूप में आएंगे। आप अनायास ही इन मूलांकों वाले व्यक्तियों की ओर आकर्षित होंगे।

उपयुक्त वर्ष और तारीखे भी इन्ही मूलांकों वाली होगी। उपयुक्त रत्न काला मोती, काला हीरा और सभी काले नग होंगे।

27, 9, 18 born relation

विपरीत सेक्स वाले व्यक्ति आपकी और अत्यधिक आकर्षित होंगे, किन्तु आपके प्रेम प्रसंगो में तनाव और चिंता भी मिश्रित होगी।

अधीर और आतुर होने के कारण आप शीघ्र कम आयु में ही विवाह कर लेंगे और फिर जीवन साथी से असहमति को लेकर विवाद होंगे।

संतान प्राप्ति पश्चात् आपको शांति प्राप्त होगी। संतान भी आपके सामान बुद्धिमान होगी। आपको अकेले व्यवसाय करने की सलाह दी जाती है।

आपका सबसे महत्वपूर्ण मूलांक ‘नौ ‘ और उसके पश्चात् ‘छह ‘ रहेगा। अपनी योजनाए और कार्यक्रम इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को पूरा करने का प्रयास करे।

इन्ही मूलांकों को जन्मे स्त्री पुरुषो से आप सम्मोहित होंगे। महत्वपूर्ण घटनाओ वाले वर्ष मूलांक 9 वाले होंगे।

मंगल ( लाल ) और शुक्र ( नीला ) रंगो के वस्त्र उपयोग में लाये। भाग्यरत्न लाल, तामड़ा, रक्तमणि, हीरा और फिरोजा।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।