मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष ( Mesh Bhavishyafal 2022 ) की शुरुआत मिश्रित परिणाम देने वाली रहेगी। इस बार आपको  कई प्रतिकूल परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है।  

यह वर्ष मेष राशि के लिए कई मायनों में बहुत ही खास होने वाला है। इस वर्ष कुछ ग्रहो की गति आपको परेशान कर सकती है।

परन्तु आपके साथ एक अच्छी बात ये होगी, कि जो ग्रह काफी समय से आपको परेशान करते आ रहे थे। उनका सहयोग इस वर्ष आपको मिलेगा, जो आपको हलात सँभालने का मौका देंगे।  

यह साल आपके कैरियर के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप कैरियर को लेकर जो परेशानिया झेल रहे थे। उनका अंत इस साल होता दिख रहा है। 

इस वर्ष आपको अपने करियर में शनि देव से अपार आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपकी राशि में बृहस्पति और राहु की उपस्थिति आपके वित्तीय जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करेगी।

शनि प्रभाव के बारे में अधिक जानने के लिए शनि गोचर प्रभाव मेष वृषभ मिथुन 2020 से 2023 पढ़े।

शिक्षा के क्षेत्र में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है, लेकिन साल का अंत आपको परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए काम करेगा। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा भी पूरी होगी।

हालांकि, अप्रैल से सितंबर तक स्थितियाँ आपके नियंत्रण में आ जाएँगी, और नवंबर का अंत आते आते आपके दांपत्य जीवन के लिए बेहतरीन स्तिथियाँ बन जाएँगी और आप ख़ुशी का एहसास करोगे। 

इस वर्ष आपको राहु और केतु के कारण पेट की समस्या हो सकती है।

Career in Mesh Bhavishyafal 2022 | करियर

आपनी अनुकूल दृष्टि के कारण शनि इस वर्ष आपके राशि चक्र के 10 वें  घर में विराजमान रहेगा।  शनि देव का यह प्रभाव आपके करियर के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। 

career-mesh-bhavishyafal-2022

इसकी वजह से  आपका करियर सामान्य से बहुत बेहतर रहेगा। आपके विभिन्न विदेशी संपर्कों की वजह और सहायता से आपको  कैरियर के बहुत सारे अच्छे अवसर  प्राप्त होंगे। 

इस दौरान आपको आधिकारिक रूप से विदेश यात्रा का अवसर भी मिलेगा। आप इस यात्रा से और अपने विदेशी स्रोतों से भी लाभ प्राप्त कर  सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने  अपने क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।  

हालाँकि, इस साल की शुरुआत में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र पर आपको कुछ झूठे आरोपों का भी सामना करना पड़ सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। हो सकता है, कि आपको किसी तरह का नुकसान उठाना पड़े। 

लेकिन इसके बावजूद आप अपनी सतर्कता दिखाते हुए, आप कई नए सौदों और नए समझौतों पर काम करते हुए दिखाई देंगे।

Money | धन

2022 का साल मेष राशि के लोगों के लिए कुछ वित्तीय चुनौतियां लेकर आने वाला है। वित्तीय मुद्दों के कारण आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।   

money-mesh-bhavishyafal-2022

अप्रैल और सितंबर में आपकी आय के लिए बहुत अच्छा समय रहने वाला है। आपको कई रास्तों से धन प्राप्ति होगी। 

बृहस्पति का यह गोचर आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। धन की आमद के साथ ही आपको कई तरह की मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

20 नवंबर 2022 से आप अच्छी प्रगति देखेंगे। वर्ष के अंत में आपकी राशि के दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति भी आपको धन कमाने के कई दुसरे अवसर भी  प्रदान करेगी।

इस समय आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी क्योंकि आप अपनी बीमारियों पर बहुत पैसा खर्च करेंगे। आपको  अपनी माता के स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखना होगा।  

क्योंकि आपकी माता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, जिस पर आपका अत्यधिक धन खर्चा हो सकता है। 

Education | शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र के लिए मेष राशि के छात्रों के लिए वर्ष बहुत मिश्रित परिणाम लाने वाला है, क्योंकि कुंडली के ग्रहों की चाल बता रही है, कि आपको इस साल की शुरुआत में यानी जनवरी से मार्च 2022 तक शिक्षा के क्षेत्र में मिश्रित परिणाम मिलेंगे।

education-mesh-bhavishyafal-2022

इस समय के दौरान आपको  कड़ी मेहनत के साथ तालमेल बनाये रखना होगा  अन्यथा आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मार्च से अप्रैल  तक आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

इस समयकाल के दौरान  आपका मन अध्ययन और लेखन के बजाय व्यर्थ कार्यों में अधिक लगेगा, और आप पढाई लिखे में पिछड़ सकते हो। 

इस समय आप खुद को कई  दूसरी चीजों में  घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन शिक्षा से दूर होने लगेगा।  जिसके कारण आपके स्वभाव में एक अजीब सा  चिड़चिड़ापन भी दिखाई देगा।

हालाँकि इसके बाद मई से जुलाई तक का समय आपके लिए मिश्रित परिणामों के साथ बेहतर होगा। आप इस समय के दौरान आप किसी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए नवंबर का समय बेहतरीन रहने वाला है, क्योंकि इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

मंगल के गोचर के कारण 6 सितंबर से 22 अक्टूबर तक मंगल आपके राशि चक्र में छठे भाव में रहेगा। जिसके कारण आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलेगी।

इसके साथ ही आपके राशि चक्र के ग्यारहवें घर में बृहस्पति  ग्रह की शुभ स्थिति भी आपको परीक्षा में अच्छे परिणाम देने का काम करेगी।

इससे विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए विदेश जाने के सपने देखने वाले छात्रों के लिए  संभावना बढ़ जाएगी, और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्र भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा पाएंगे।

Family and Children | परिवार और संतान

शनि के प्रभाव की वजह से आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। आपको इस कारण से अपने परिवार का समर्थन नहीं मिलेगा और माता-पिता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

family-children-mesh-bhavishyafal-2022

यह वर्ष विवाहित जातकों के जीवन में उथल-पुथल लाने वाला है। आपका बच्चा भी इस समय थोड़ा परेशान हो सकता है जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। 

मेष वालो के लिए पारिवारिक राशिफल के अनुसार थोड़ा प्रतिकूल लग रहा है। वर्ष भर आपकी राशि के चौथे भाव पर  शनि देव के प्रभाव के कारण आप पारिवारिक सुख में कुछ कमी का अनुभव करेंगे। 

शनि देव की उपस्थिति के कारण आपको आपके परिवार का साथ उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पाएंगा। जिसकी वजह से आप पूरे साल मानसिक चिंताओं में घिरे रहेंगे।

इस समय काल में आपकी कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। जिसके कारण आप अपने परिवार को भरपूर समय नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से घर परिवार में थोड़ा तनावपूर्ण माहौल रहेगा। 

ऐसे में जब भी आपको समय मिले परिवार के साथ समय बिताना, आपके लिए बेहतर होगा। ऐसा करने से आपको परिवार का सहयोग और प्यार मिलेगा, जो आपको मानसिक संतोष प्रदान करेगा। 

मेष राशि वालों को इस समय के दौरान अपने परिवार से इस साल किसी कारणवश  से दूर जाना पड़ सकता है।

यह समय आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रहेगा और आप नई जगह पर अकेलापन महसूस करेंगे।

इस वर्ष के मध्य के बाद का समय विशेष रूप से जुलाई-अगस्त के महीने में आपको अपने परिवार के बारे में कुछ विचार करना ही होगा।

इस समय के दौरान, आपके माता-पिता के स्वास्थ्य को भी नुकसान होने की संभावना है।

इसके बाद सितंबर से नवंबर तक हालात सुधरने लगेंगे। यह समय आपके पारिवारिक जीवन के लिए सबसे अनुकूल  समय सिद्ध हो सकता है ।

इस समय आपका परिवार एक संपत्ति खरीदने की योजना बना सकता है।  आपके भाई-बहनों के साथ आपके  लिए कुछ समस्याएँ हो सकती हैं, जो आपको परेशान भी करेंगी।

Marriage and Relationship | विवाह और संबंध

इस वर्ष की शुरुआत आपके विवाह सम्बन्धो  लिए बहुत अच्छी नहीं हो सकती है, क्योंकि शुरुआत में जहां मंगल आपकी राशि के पहले भाव में होगा। 

marriage-relationship-mesh-bhavishyafal-2022

उसके बाद शनि देव की दृष्टि भी आपकी राशि के सप्तम भाव में होगी, जिसके कारण मेष लग्न कुंडली 2022 के अनुसार आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

इस समय के दौरान, आपके जीवनसाथी और आपके बीच आपसी तालमेल की कमी साफ दिखाई देगी।

आपको अपने क्रोध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि संभावना है, कि आपके क्रोध के कारण विवाहित जीवन में अधिक तनाव् बढ़ सकता है। 

इसके साथ ही शुक्र 21 फरवरी से 17 मार्च तक आपकी राशि के 11 वें घर में प्रवेश करेगा, जो आपके दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम देगा। इस समय आपको जीवन साथी के माध्यम से अच्छा लाभ और सम्मान मिलेगा।

हालांकि  साल के मध्य में  अप्रैल से  स्थितियों में कुछ सुधार हो सकता है और ये सुधार सितंबर तक बने रहेंगे।

यह समय आपके विवाहित जीवन के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। संतान पक्ष के लिए भी यह समय मिलाजुला रहेगा। लेकिन विशेष रूप से अप्रैल से सितंबर के मध्य में समय बहुत बेहतर होगा, क्योंकि आपका बच्चा उस दौरान प्रगति करेगा।

इस समय आपके  और आपके जीवनसाथी के बीच सम्बन्धो को मज़बूत करेगा आप अपने  रिश्ते को महत्व देंगे और एक-दूसरे के प्रति समझ और निकटता महसूस करेंगे।

इसके बाद, सितंबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक जीवनसाथी के लिए आप प्रतिबद्ध रहेंगे जिसके कारण आपको मानसिक परेशानी भी होगी।

फिर नवंबर का अंत बहुत अच्छा होगा। बच्चे भी नवंबर से दिसंबर तक अच्छा करेंगे और उन्हें प्रगति मिलेगी।

Love and Romance | प्रेम

मेष राशि के लोगों का प्रेम के लिए जो लोग प्यार में हैं। वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ अच्छी नहीं हो सकती है।

love-romance-mesh-bhavishyafal-2022

लेकिन वर्ष के मध्य से विशेष रूप से अप्रैल से सितंबर तक प्रेम राशिफल के अनुसार आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अनुकूल और बेहतर होगा।

जो लोग प्रेम विवाह चाहते हैं, उनके लिए यह समय सबसे अच्छा होगा। वे प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस समय के दौरान आप अपने प्रेमी के साथ बेहतरीन लम्हों का आनंद लेंगे और अपने प्रेमी के साथ अपनी हर इच्छा को पूरा करने की दिशा में आगे  कदम बढ़ाएंगे।

बस  आपको अप्रैल से पहले और सितंबर से नवंबर के बीच में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस समय स्थितियां काफी कठिन हो सकती हैं।

यह समय आपके प्यार की  सही रूप में परीक्षा लेगा  जिसके दौरान आपको और आपके साथी  को अपनी समझ दिखाते हुए एक दुसरे के बीच किसी भी तरह की बहस से दूर रहना होगा।

इसके अलावा साथ ही जून और जुलाई के बीच आपकी आपके साथी के साथ लड़ाई हो सकती है।

इस समय अपने साथी के प्रेम के महत्व को आगे रखें और रिश्ते को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। बाकी की स्थिति प्रेम फल भविष्यफल के अनुसार अनुकूल रहेगी।

Health | स्वास्थ

स्वास्थ्य भविष्यफल के अनुसार, स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में मेष राशि के लोगों के लिए यह साल अच्छा रहने की उम्मीद है। 

health-mesh-bhavishyafal-2022

लेकिन इस दौरान एक संभावना यह भी है कि काम की अधिकता के कारण आप तनाव से घिर जाएंगे।  

इस साल आपकी राशि के आठवें घर में छाया ग्रह केतु की स्थिति और राहु का दूसरा घर असंतुलित भोजन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आपको परेशान कर सकता है।

आपको पाचन क्रिया से सम्बंधित रोग हो सकते है, इसलिए आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा। जहाँ तक हो सके बाहर का खाना खाने से बचें। 

और अधिक जानकारी के लिये या मेष स्त्री / महिला / गर्ल के बारे में जानने के लिए मेष राशि महिला सीक्रेट (mesh rashi mahila secret) और पुरुषो के लिए मेष राशि पुरुष सीक्रेट (mesh rashi purush secret) भी पढ़े।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।