19 फरवरी से मीन राशि (Pisces ) शुरू होती है, सात दिन तक पूर्व राशि के साथ उसकी संधि रहती है, तथा पूर्ण प्रभाव 26 फरवरी से 21 मार्च ( March ) तक रहता है।

इसके पश्चात अगली राशि मेष ( Aries ) के साथ पुनः सात दिन की संधि शुरू हो जाती है। इस 19 फरवरी से 28 मार्च तक के समय में जन्मे व्यक्ति में सहज बुद्धि और अन्तर्ज्ञान प्राकृतिक रूप से होता है।

वह मुख्यरूप से ऐतिहासिक ज्ञान, यात्रा, भूमि का सही प्रयोग, नयी खोज अथवा अन्वेक्षण आदि विषयो से सम्बंधित ज्ञान को आत्मसात कर लेते है।

यह दिखने में साधारण हो सकते है, परन्तु विचारो से अत्यधिक महत्वाकांक्षी होते है। किसी भी विषय पर कार्य प्रारम्भ करने से पहले उसकी विधिवत पूर्ण जानकारी प्राप्त करके ही उस कार्य को आरम्भ करते है।

यदि आप उनपर पूर्ण रूप से निष्ठां एवं भरोसा करते है, तो फलस्वरूप यह भी आप के लिये पूर्ण रूप से समर्पित हो जाते है।

जातक प्रशासनिक एवं जिम्मेदारी वाले पदों के लिये अनुकुलित होते है। प्रायः यह अपने विचारो को थोपने के पक्ष में नहीं होते है।

यह अपने विचार तभी प्रकट करते है , जब इनसे पूछा जाता है। नियमो का पालन इनके स्वाभाव में होता है।

अतः यह कानून – व्यवस्था का भली भाती पालन करते है। अपने कार्यक्षेत्र के नियम तथा परम्पराओ से कदाचित ही विचलित होते है।

अत्यधिक मजबूत और निम्न चरित्र होने का विरोधाभास भी मार्च में जन्मे व्यक्तियों में पाया जाता है।

निम्न चरित्र बनने का मुख्य कारण प्रायः गलत मित्रो पर विश्वास कर उनकी सांगत में पड़ना होता है, जिसके वशीभूत भावनाओ में बहकर भोग विलास में लिप्त हो जाते है।

अपने को परिस्थितियों का दस बना लेते है, और कई बार शराब या नशीले पदार्थो के सेवन के आदि हो जाते है।

परन्तु यदि उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य मिल जाये, तो अवसर के अनुकूल अपने आप को ढाल लेते है।

यही स्वाभाव परिवर्तन सभी को आश्चर्य में डाल देता है। एक ही क्षण में कमजोर विलासी व्यक्ति से आदर्श व्यक्ति बन जाते है।

इस महीने में जन्मे सभी जातक इसी प्रकार दोहरे चरित्र के होते है। यह उनपर निर्भर करता है, कि परिस्थितिवश वह कौन सा मार्ग अपनाते है।

प्रायः लम्बी जल यात्राओ के लिए सदैव तैयार होते है। यदि जल यात्रा नहीं कर पाते फिर भी समुद्र या नदी किनारे घर जरूर बनाते है।

समुद्री ढुलाई, आयात – निर्यात अथवा विदेशो से व्यवसाय में अच्छी सफलता एवं प्रसिद्धि प्राप्त करते है।

March born personality | मार्च में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

इस माह जन्मे सभी जातको के स्वभाव में आध्यात्मिकता और व्यवहारिकता का समावेश होता है। यहि कारण है, कि अन्य लोग इन्हे अंधविश्वासी मानते है।

march-born-personality

गुप्त वद्याओ के लिये इनका सहज ही झुकाव होता है। अज्ञात, दर्शन, अध्यात्म एवं रहस्यों की खोज करना इनका मूल स्वभाव होता है।

हलाकि यह स्वभाव से उदार होते है, परन्तु भविष्य अथवा अज्ञात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये नियंत्रण में रहते है।

यदि आप इनके प्रिय अथवा विश्वासपात्र नहीं है तो इनकी दया दृस्टि के बारे में दे अन्यथा यह अपना सर्वस्व आपको दे देंगे।

इनकी वृत्ति दार्शनिक होती है, अतः इनके लिए धन सम्पदा सिर्फ लक्ष्य प्राप्त करने का साधन मात्र होती है।

1,10, 19, 28 march born

ऊपर उल्लेखित तारीखों पर जन्मे जातक का मूलांक 1 (mulank 1 ) होता है, जिसके कारक गृह सूर्य और युरेनस होते है।

दोनों गृह मिलकर आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों में उलझायेंगे जिससे आप में मनोविज्ञानी और अंतर्दृष्टि का विकास होगा।

आप जीवन में अनेक अवसर एवं सम्भावनाओ से युक्त होंगे। जो भी कार्य करेंगे उसे परिश्रम और पूरी लगन से करेंगे।

लेकिन जद्दीपन तथा अधीरता वाला स्वाभाव आपको सफलता से पीछे खींच लाएगा। अतः योजनाओ पर सोच समझकर कार्य आरम्भ करना और स्वाभाव में धीरज लाना आवश्यक है।

वैसे आप मूल रूप से अत्यधिक आशावादी है, तथा कार्य के विलम्ब होने या कठिनाइया आने पर विचलित हो जाते है।

अधिकार और आत्मविश्वास की भावना आपके यौवन में अनुपस्थित हो सकती है। परन्तु धीरे धीरे अनुभव के साथ आप इन्हे विकसित कर लेंगे।

परिवार से गहरा लगाव होने के बावजूद आपके उनसे मतभेद रहेंगे। जिसका कारण पारिवारिक सदस्यों के वह कार्य होंगे जिनसे आपको हानि पहुंची हो।

आप कही भी रहे और कोई भी व्यवसाय अथवा नौकरी करे सफलता एवं उच्च पद प्राप्त करेंगे।

28 मार्च अगली मेष राशि जिसका स्वामी मंगल है। उसकी प्रथम तिथि जब सूर्य अपनी उच्च राशि में होता है। अतः आपको स्वयं से उच्च आशाये भी होंगी।

2,11, 20, 29 march born

निम्नलिखित तारीखों पर जन्मे जातको के कारक गृह चंद्र और नेप्चून और मूलांक 2 ( mulank 2 ) होते है। दोनों ही गृह उच्च कल्पनाशीलता और कलात्मक गुणों को बढ़ाने वाले है।

अतः जातक को चाहिए कि वह उक्त बातो को ध्यान में रखते हुये अपनी इच्छाशक्ति तथा संकल्प को दृण करते हुये अपनी प्रतिभा को निखारे।

अगर सभी बातो को छोड़ यह अपना ध्यान केंद्रित तो सफलता मिलना निश्चित है, विशेषकर कला के क्षेत्र में।

आप की प्रकृति आपके आस – पास के लोगो एवं माहौल के लिए अति सवेदनशील है।

यही कारण है, कि आपको अशांत महलों के बजाय ऐसे छोटे घर में रहने की सलाह दी जाती है जहा आनंद और शांति का माहौल हो।

ऐसी जगह आपकी प्रतिभा ज्यादा विकसित होगी एवं आप जीवन में प्रगति करेंगे। रंगभरे परिवेश, प्राकृतिक सुंदरता और संगीत से आपको विशेष लगाव होगा।

आप स्वाभाव से चंचल होते हुये भी चित्रकला, संगीत, सिनेमा, नाटक, लेखन जैसी कलाओ में शीघ्र ही पारंगत बन सकते है।

आप असाधारण बनने के स्वप्न देखते है, साथ ही आपकी अंतर्दृष्टि एवं अंतर्प्रेरणा अति विकसित है।

3, 12, 21, 30 march born

जातक का मूलांक 3 ( mulank 3 ) तथा शक्तिशाली दोहरे गुरु के प्रभाव में होगा। यह योग आपको कभी न ख़त्म होनेवाली महत्वकांशा और मानसिक ऊर्जा प्रदान करता है।

यही कारण है, कि कोई भी कार्य पूरा होने तक आप चैन से नहीं बैठते है। जो भी कार्य क्षेत्र चुने उसमे आप सफल होंगे और कार्य पर नियंत्रण के साथ साथ दुसरो पर भी नियंत्रण कर लेंगे।

साझेदारी और सहयोग से व्यापार में आप भाग्यशाली होंगे, बशर्ते उसका नियंत्रण आपके हाथ में हो।

दानवीर और मानवतावादी विचारो के साथ ही आप सामान रूप से व्यावहारिक और आदर्शवादी भी होंगे।

स्कूल, कालेज तथा अस्पताल जैसी संस्थाओ में सेवा की रूचि रहेगी। पर्याप्त धन होने पर समुचित दान भी कर सकते है।

किसी भी धर्म या जाती का विचार किये बिना आप सभी की सहायता के लिए तत्पर रहते है। यही गुण आपको सभी जगह सम्मान दिलाता है।

अतिथि सत्कार आपको पसंद है, परन्तु आप दिखावे से परहेज रखते है। आप पशु – पक्षियों तथा खुले मैदानों में खेले जाने वाले खेलो को पसंद करने वाले स्वतंत्र स्वाभाव वाले व्यक्ति है।

4, 13, 22, 31 march born

आपके मुख्य कारक गृह गुरु , सूर्य एवं युरेनस और मूलांक 4 ( mulank 4 ) है। युरेनस का प्रभाव आपको आपको परम्पराओ पर प्रश्न करने वाला गहन विचारक बनता है।

प्रारंभिक जीवन मुख्यतः संघर्षो मे ही कटेगा और निजी सम्बन्धी और मित्र कष्ट का ही कारण बनेंगे।

अतः आप को स्वयं पर ही विश्वास करना और निर्भर रहना चाहिये, क्योकि सभी आप की मदद के बहाने आपसे लाभ लेने का प्रयास करेंगे।

आपके विचार पूर्ण रूप से मौलिक और रूढ़ियों को तोड़ने वाले होंगे। कार्यशैली भी स्वतंत्र एवं नये विचारो से युक्त होगी जो आलोचकों के लिये खुला निमंत्रण होगी।

सभी गुप्त विधाओं, रहस्यों और मनोवैज्ञानिक खोजो के प्रति आप सहज ही आकर्षित हो जाते है।

आप असामान्य या असाधारण व्यक्तियों से घिरे रहेंगे अथवा एकांत में अपना समय अध्यन में व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आपके कला, साहित्य, संगीत, चित्रकला, पुरातत्व संग्रह में आपकी आत्माभिव्यक्ति परिलक्षित होती है।

दूर दृष्टि, स्वप्न और पूर्वाभास के गुणों के कारण व्यक्ति या वस्तुओ के बारे में गहन अंतर्ज्ञान रखते है। धन के लेन देन में पूर्ण समझदारी बरते और सट्टे से बचे।

मित्र भी असाधारण होंगे, क्योकि आप बहोत कम लोगो को पसंद करते है और स्वयं तक सीमित रहते है।

असाधारण एवं मनोवैज्ञानिक खोजो में गुप्त रूप से लगे रहेंगे। यह भी संभव है कि इसके लिये आप अन्य लोगो को निर्देशित करे।

आप संकोची, सवेदनशील तथा आत्मकेंद्रित होने के कारण अपने अनुभव किसी से बाटने से बचते है।

जन्म तारीख 31 मार्च जब मंगल मेष राशि में होता है, होने पर आप का स्वाभाव दबंग होगा जिससे आपके विरोधी भी बढ़ेंगे।

5, 14, 23 march born

ऊपर वर्णित तारीखों पर जन्मे व्यक्ति मूलांक 5 ( mulank 5 ) एवम कर्क गृह बुध वाले होते है। बुध, गुरु गृह के साथ मिलकर बुरी प्रवत्तियो को कम करता है।

किसी कार्य में या तो बहोत अधिक सफल होंगे अथवा असाधारण विफलता मिलेगी।

यह आप पर निर्भर है कि आप कितनी ताकत और हिम्मत से परिस्थितियों का सामना करते है।

साथ ही कमजोरी या निराशा को अपने ऊपर हावी होने देते है। आपकी प्रकृति के अच्छे पक्ष का विकास करने पर आप असाधारण बुद्धि के स्वामी कहलायेंगे।

कार्य को अपनी रूचि के अनुसार ढाल पाएंगे, बहुपक्षीय समझ विकसित होगी, निष्कपट, खोजपरख, हाजिरजवाब और कठिनाइयों से भी लाभ लेने की समझ विकसित होगी।

यदि आपके चरित्र का पक्ष आप पर हावी हो जाये तब आप अपनी बात पर कायम नहीं रह पाएंगे। हर काम करने का प्रयास करेंगे और फिर बीच में ही छोड़ देंगे।

ऐसी प्रकार की चेस्टाओ में अवसर, धन – संपत्ति, प्रतिष्ठा को गवा देंगे। आप इतना अधिक आत्मरति में डूब जायेंगे कि बुद्धिहीन और विलासी हो जायेंगे।

यदि चरित्र के सकारात्मक पक्ष को विकसित करते है तो अंतर्ज्ञान से ओतप्रोत ज्ञान का भंडार कहलायेंगे। मन चंचल होने के कारण एकाग्रता में मुश्किलें आएँगी जो आपके लिये हानिकारक है।

एक घर में रहना या एक जगह बंध के रहना पसंद नहीं करते इसलिये बार – बार आवास बदलते रहते है।

यही कारण है, कि यात्रा के लिए कोई भी बहाना ढूंढ ही लेते है। आप सभी क्षेत्रो का ज्ञान रखते है अतः चर्चाओं में किसी भी विषय पर बात कर लेते है।

6, 15, 24 march born

इस व्यक्ति का मूलांक 6 ( mulank 6 ) और करक गृह शुक्र तथा गुरु होंगे। यह गृह योग आपको दुर्भाग्य से दूर रखेगा।

यदि आप फिर भी जीवन में सफल नहीं होते तो इसमें आपकी ही गलती होगी।

सभी प्रकार के सौंदर्य आपको आकर्षित करते है। संगीत, चित्रकला, कविता, साहित्य, मूर्तिकला, नाटक एवं अन्य ललित कलाओ के प्रेमी होंगे।

किसी भी एक कला में पारंगत होकर ऐश्वर्या भी कमा सकते है। सांसारिक सुखो तथा सुन्दर वातावरण की तरफ आपका सहज झुकाव जीवन में अनेक प्रेम प्रसंगो और रोमांस का जनक होगा।

प्रेम अथवा रोमांस के प्रति रूचि में आप समय समय पर बदलाव महसूस करेंगे जिसके फलस्वरूप एक से अधिक विवाह संभव है।

विवाह में कुछ विचित्र अनुभव भी हो सकते है। यह भी संभव है, किसी विवाह से आप संकट में घिर जाये और निकट सम्बन्धी आपके शत्रु हो जाये।

भावुक, पीड़ितों के प्रति संवेदी, दानवीर, उदार, आदर्शवादी, सामाजिक, सत्कार प्रेमी, अच्छे मेजबान होने के साथ साथ आप अपव्ययी भी है।

आपके कई मित्र और सेवक होंगे जो आपके प्रति ईमानदार होंगे।

7, 16, 25 march born

कारक गृह नेप्चून, चंद्र और गुरु है, जिनमे से नेप्चून तथा चंद्र आपके मूलांक 7 ( mulank 7 ) और राशिगत गुणो को बढ़ाते है।

इनका परिणाम आपके जीवन में होने वाली अप्रत्याशित घटनाये है। उच्च आदर्श वाले महत्वकांशी किन्तु रूढ़िवाद से दूर रहकर जीवन व्यतीत करेंगे।

यद्पि आप उदार होंगे पर धर्म को लेकर आपके विचार दुसरो से अलग ही होंगे।

प्राकृतिक रहस्यों को खोजने में रूचि रहेगी। सभी कार्य बड़े बड़े सपनो एवं असाधारण प्रेरणा के साथ करते है।

आपका स्वाभाव विरोध पूर्ण है और एक ही समय में सबल तथा निर्बल दोनों हो सकते है। लोग आपके आशावाद को दबाकर आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे।

परन्तु आप उनकी बातो में नहीं आएंगे चाहे आपको अपने निजी हितो की तिलांजलि भी देनी पड़े।

आप कल्पनाशील और कलाप्रेमी है, जिसका लाभ आपको चित्रकला, लेखन, संगीत, नाटक और उच्च कलाओ में मिलेगा।

आप स्वप्रेरित है, किन्तु यह गुण एकांत में रहकर अधिक विकसित होगा जहा अन्य लोग आपको प्रभावित करने का प्रयास ना करे।

उदार और दानशील होना आपका एक प्रमुख गुण है, जिसके कारण लोगो की सेवा में लगी संस्थाओ की सहायता के लिए यथासंभव मदद करेंगे।

परिस्थितिवश आप कला के क्षेत्र में ना जा पाये हो, फिर भी धन आने पर कलाकारों की सहायता के लिए उनकी कलाकृति खरीद लेंगे अथवा कला -दीर्घाओं को दान देंगे।

8, 17, 26 march born

मुख्य कारक गृह शनि और गुरु एवं मूलांक 8 ( mulank 8 ) है। शनि का प्रभाव आपके स्वभाव को गंभीर बनाएगा।

यह ग्रहयोग आपके प्रारंभिक जीवन को अत्यधिक कठिन और कठोर बनायेगा। परन्तु 33 से 35 वर्ष के मध्य निश्चित ही पर्याप्त सुधार होगा।

आपको प्रायः गलत समझा जाता है, तथा काफी बदनामी की भी सम्भावना होती है। इन बातो का कारण कार्य करने में धनाभाव, रिश्ते – नातो द्वारा हो सकता है।

आपको इन कुठाराघातों, निराशा एवम दुःख को सहन करने के लिये तैयार रहना चाहिए।

दृण इच्छाशक्ति, संकल्प और महत्वकांशाओ पर अडिग रहकर अंत में सभी कठिनायों को पार कर सफल होंगे।

आपके ऊपर अनावश्यक जिम्मेदारियां भी डाली जायेंगी। आपको सफलता या पद प्राप्त करने में कठिनाई योग्यता में कमी के कारण नहीं बल्कि आपके सामने दुसरो द्वारा खड़ी की गई मुश्किलों के कारण होगी।

उपरोक्त तिथियों को जन्मे व्यक्ति के मन में मानवता और समाज के लिये उच्च आदर्श होते है, और कल्याणकारी योजनाओ से जुड़े होते है।

यह कुछ भी करे परन्तु अपने व्यव्हार में मर्यादा तथा गंभीरता बनाये रखते है।आमतौर पर प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी वाले पदों पर रहते हुए यश और सम्मान प्राप्त करते है।

9, 18, 27 march born

आपका व्यक्तित्व अत्यंत आकर्षक होगा। आप लेखक, वक्ता, धर्मप्रचारक, सामाजिक कार्य जैसे कार्यो में अथवा किसी आंदोलन के नेता के रूप में प्रसिद्द होंगे।

आपके कर्क गृह मंगल और गुरुतथा मूलांक 9 ( mulank 9 ) है। मंगल के प्रभाव के कारण अशुभ लक्षणों से लड़ने की शक्ति, लम्बा तगड़ा शरीर एवं रोगो से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

आप काम करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार नहीं करते बल्कि हड़बड़ी करते है। 18 और 27 मार्च की तिथियां आपके लिए विशेष रूप से शुभ है।

स्वाभाव चंचल और अशांत होने के कारण व्यवसाय और स्वाभाव में बार बार परिवर्तन करेंगे। आपको अपने स्वभाव और उससे जुडी छोटी छोटी बातो को काबू करना सीखना चाहिये।

अपने आसपास के लोगो और सहकर्मियों के साथ सहिष्णु व्यव्हार करना चाहिये। आप गुप्त शत्रुओ, बदनामी और आपके बारे में झूठी खबरों से काफी नुकसान उठाएंगे।

यदि आप झूठे मुक़दमे में फस जाये तो आपको कठोर और अनुचित व्यव्हार सहना पड़ सकता है।

आप उच्च पदस्थ व्यक्तियों को सहजता से मित्र बना लेंगे परन्तु वही अपने समकक्षों और निचे काम करने वालो से शत्रुता पाल लेंगे।

आपमें व्यर्थ में धन उड़ाने, शराब या नशीले पदार्थो के सेवन की व्रती है जिसे नियंत्रित करना आप पर निर्भर है।

कठिनाइयों में एक हद तक ही सामना कर पाएंगे तत्पश्चात निराशा में चिढ़कर ऐसा कार्य कर बैठेंगे, जिससे बाद में पछतावा होगा।

March born health | मार्च में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

स्वास्थ की दृस्टि से मार्च में जन्मे व्यक्तियों को खतरा शारीरिक न होकर मानसिक होता है।

march-born-health

अत्यधिक चिंता और निराशा के कारण भोजन करने में अनियमितता पाचन अंगो पर बुरा प्रभाव डालती है।

पक्षाघात, फेफड़ो का कमजोर होना और क्षयरोग होने की अधिक सम्भावना होती है।

शरीर से पसीना आना विशेषकर हाथो और पैरो से तथा आंतो का बढ़ना या उसमे फोड़ा होना मार्च में जन्मे जातक के लिए विशेष चिंता का विषय है।

28, 19, 10, 1 march born health

आप पूर्ण रूप से सुगठित हष्ट पुष्ट शरीर के साथ जीवन शक्ति से पूर्ण होंगे, किन्तु स्वाभाव शक्ति का अपव्यय एवं दुरपयोग का होगा।

सूर्य और गुरु का आपकी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण दर्शाता है, कि आप अपनी महत्वकांशी योजनाओ को पूर्ण करने के लिए अपनी सम्पूर्ण मानसिक क्षमताओं को उपयोग में लाएंगे।

यही कारण होगा, कि आप कभी कभी ऊर्जाहीन महसूस करेंगे।

29, 20, 11, 2 march born health

आपके अच्छे स्वास्थ के लिये प्रसन्न और सन्तुष्ट रहना बहोत जरुरी है। चूकि आप अति सवेदनशील प्रकृति के है।

इसलिये आपकी अधिकतर बीमारियों की शुरुआत ख़राब मानसिक स्थिति से होगी।

दुखी और ख़राब माहौल आपको बीमार बना देगा, जिसका निदान दवाओं से होना मुश्किल है।

आपकी कुछ प्रमुख बीमारिया कुपोषण, रक्त की दुर्बलता, रक्त संचार में बाधा, पीठ, कमर तथा गुर्दो की कमजोरी की है।

30, 12, 21, 3 march born health

आपका स्वस्थ आपकी जीवनशैली और दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। यदि आप सक्रीय दिनचर्या में रहेंगे तो आपका स्वास्थ आपके नियंत्रण में रहेगा।

परन्तु निष्क्रिय होते ही आप विलासप्रिय हो जायेंगे, और शीघ्रः ही मोटापे का शिकार हो जायेंगे।

13, 4, 22, 31 march born health

स्वास्थ को लेकर आप स्वयं डॉक्टर की भूमिका में आ जायेंगे और भोजन तथा दिनचर्या पर अपने विचार बना लेंगे।

आप सनकी समझे जायेंगे क्योकि अपने विचार दुसरो पर लादने का प्रयास करेंगे। जिससे आपके प्रति मनमुटाव और रोष पैदा होता है।

यह स्थिति आलोचना को गंभीरता से लेने पर निराशा पैदा होने के कारण होती है।

14, 5, 23 march born health

आप स्नायु दुर्बलता से पीड़ित रहेंगे जिस कारण आप जरासे विरोध पर भी चीड़ जायेंगे।

यह बात आपकी योजनाओ को पूर्ण करने में बाधक हो सकती है अतः इसे नियंत्रित करे।

आपकी प्रतिभा सर्वोत्मुखी होने के कारण अपने वास्तविक रूप को पहचानने में खासी कठिनाई होगी। जिसका आपके स्वास्थ पर विपरीत असर होगा।

स्नायु व्याधि को नियंत्रित करना आवश्यक है, नहीं तो आप मनोबल खो देंगे।

15, 24, 6 march born health

ईश्वर के वरदान स्वरुप आप एक रोगमुक्त स्वस्थ शरीर के मालिक है, परन्तु निरंतर भोग – विलास में लिप्त होने के कारण स्वस्थ खराब होने का खतरा है।

वृद्धा अवस्था में दिल अथवा उच्च रक्तचाप की व्याधि से ग्रसित होने की सम्भावना है।

16, 7, 25 march born health

आपको उच्च मानसिक तनाव की शिकायत होगी जिसके कारण आप कभी कभी गहरी थकान भी महसूस करेंगे।

घूमना, समुद्र अथवा व्यापक जलराशि पसंद होने के कारण आप जलयात्रा से बीमारी में अच्छा महसूस करेंगे।

17, 8, 26 march born health

आपकी मानसिक दशा का आपके स्वास्थ पर गहरा प्रभाव होगा, क्योकि चिंता आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम कर देगी।

जिससे आपको उदासी और निराशा के दौरे पड़ेंगे। आप लम्बे समय तक सर्दी, जुकाम, और दुर्बल रक्त संचार से पीड़ित रह सकते है।

18, 9, 27 march born health

जीवन के प्रारंभिक वर्षो में आप सभी गंभीर बीमारियों से बचे रहेंगे। लेकिन चालीस वर्ष की आयु के बाद परिस्थितियों में काफी बदलाव आएगा।

समय रहते आपको अपने स्वास्थ विशेषकर भोजन पर ध्यान देना होगा जिससे आप निरोगी रहे।

अन्यथा रोगो से घिरने की सम्भावना है, जैसे कि जिगर या गुर्दे की बीमारी, अतड़ियो में रुकावट, दिल की कमजोरी इत्यादि। यह भी संभव है, कि आप को शल्य चिकित्सा से भी गुजरना पड़े।

March born wealth | मार्च में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

यदि यह धन संपत्ति को लेकर महत्वकांशी हो जाये तो अत्यधिक पैसा और वैभव प्राप्त करते है।

march-born-wealth-money

किन्तु गुरु ( बृहस्पति ) के सौम्य स्वाभाव से युक्त होने के कारण भौतिक साधनो की लालसा की अपेक्षा मानसिक जिज्ञासा अधिक होती है।

धन को लेकर इन्हे चंचल मन जाता है, क्योकि इनमे इसके लिये लगन और प्रयास का आभाव होता है।

भाग्य में धन को लेकर उतार चढ़ाव तब तक चलता है, जब तक यह महत्वकांशा को पूरा करने के लिए अंतिम पड़ाव पार नहीं करते है।

चंचलता और मूल प्रवत्ति पर नियंत्रण पा लेने पर कोई भी लक्ष्य इनके लिए असंभव नहीं रह जाता है। जीवन में समय – समय पर महान अवसरों से भाग्य सामना करवाता है।

व्यक्ति धन को लेकर अधिक लापरवाह होते है साथ ही भविष्य लिये पैसा बचाने कि प्रवत्ति नहीं होती है।

वृद्धावस्था में धन, साधनो को व्यर्थ में गवा देते है। भाग्य में ऐसे सयोग भी होते है, जो इस स्थिति से बचा सकते है।

10, 1, 28, 19 march born wealth

धन संपत्ति , रुपया – पैसे के मामले में आप भाग्यवान होंगे। आपको जीवन में सफलता के असाधारण अवसर प्राप्त होंगे।

विशेषकर आपकी दूरदृस्टि के कारण व्यापार में उच्च प्रतिष्ठित पदों और बड़े उद्योगों में प्रमुख का पद सँभालते हुये अप्रत्याशित प्रगति करेंगे। आप सेल्फ स्टार्टर है और स्वयं की प्रेरणा से कार्य करते है।

आपके लिये किसी के अधीन होकर कार्य करना अत्यंत ही कठिन है, जिसका एक कारन आपका दबंग स्वाभाव भी है।

जब भी आप नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे सब अच्छा होगा और धन अर्जन करेंगे। अपने व्यव्हार एवं प्रकृति के चलते आपको असमय परिवर्तन के लिये तैयार रहना होगा।

11, 2, 29, 20 march born wealth

आप की प्रकृति भौतिकवादी नहीं होने के कारण जीवन के आरंभिक वर्षो में धनार्जन में व्यवधान आएगा।

आर्थिक स्थिति कुछ अनिश्चित रहेगी और आकस्मिक धन खर्च होने की सम्भावना रहेगी।

यदि आप सोच समझकर, सावधानी और बुद्धिमत्ता पूर्ण तरीके से धन खर्च करे उस स्थिति मे ही धन बचा पाएंगे।

आपके विचारो की तरह ही आपकी योजनाये अवास्तविक होंगी जिनको प्रयोग में लाना आपकी शक्ति से बहार होगा।

अतः ऐसी योजनाओ में धन लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर ले।

12, 3, 30, 21 march born wealth

बड़े उद्योगों जैसे कि खदानें, भूमि विकास, परिवहन, जहाजरानी आदि में कार्यरत कंपनियों से आपका भाग्य चमकेगा।

यदि जन्म तारीख 30 हो तो गुरु मेष के प्रभाव में होगा जो आपकी सफलता को और भी बढ़ाएगा। पैसो के लेंन – देन में आपका अंतर्ज्ञान बहोत अच्छा है, अतः अपने पर भरोसा करे।

आप उन स्रोतों से धनार्जन करने का विचार रखते है, जो आपकी पद एवं प्रतिष्ठा को धूमिल न करे।

आप प्रतिष्ठित ठोस उद्यमों पर ध्यान केंद्रित करते है, जिससे पैसे की आमद भी अच्छी होती है।

आप सभी कार्य अति उत्साह के साथ करते है जिससे आपको वरीयता एवं उच्च पद प्राप्त होता है।

22, 13, 4, 31 march born wealth

तीक्ष्ण बुद्धि और दुसरो पर अविश्वास ही आपके धन को लूटने से बचायेगा। कला, साहित्य, संगीत, अन्वेक्षण या वैज्ञानिक खोज के क्षेत्र में आप अत्यधिक सफल होंगे।

यह भी संभव है, कि आपको विरासत में धन संपत्ति प्राप्त हो पर उसे बचाने हेतु आपको विशेष प्रयास करने होंगे।

23, 14, 5 march born wealth

आर्थिक मामलो में आप सट्टेबाजी को सकारात्मक रूप में लेते है, और दाव लगाने, जोखिम लेने के लिए सदैव तैयार दिखाई देते है।

यही कारण है, कि आपके जीवन में धन को लेकर काफी उतार – चढ़ाव आएंगे, लेकिन पैसा आपके हाथ में नहीं टिकेगा।

आपमें आर्थिक समन्वय की योग्यता भी होती है बशर्ते अपनी योजनाओ को नियंत्रण में रखे।

यदि आपने अपने खर्चीले स्वाभाव को नियंत्रित नहीं किया तो शानदार प्रतिभाओ के होते हुए भी आप वृद्धा अवस्था तक बहोत काम धन बचा पाएंगे।

24, 6, 15 march born wealth

मौज – मस्ती, होटल, रेस्त्रा, मनोरंजन के साधन, भोजो का आयोजन, पुरानी या कलात्मक वस्तुओ का क्रय विक्रय आदि के व्यवसाय से अच्छा धन कमा सकते है।

पैसो और संपत्ति लेकर आप भाग्यशाली होंगे। कदाचित रुपया – पैसा, उपहार तथा कीमती रत्नो के उपहार आपको समय समय पर प्राप्त होते रहेंगे।

खर्चीले स्वाभाव के कारण धन संचय की योजना बना कर रखे अन्यथा बुढ़ापा गरीबी में काटना पड़ सकता है।

25, 7, 16 march born wealth

धन के विषय में आप भाग्यशाली होंगे और जिस काम में हाथ डालेंगे उससे पैसा बना लेंगे।

कभी – कभी अपनी उदारता के चलते अपने स्वार्थ को छोड़ आप दुसरो को धन कमाने के लिये मार्गदर्शन करेंगे। इससे स्पष्ट है कि धनार्जन ही आपका एकमात्र उद्देश्य नहीं है।

जल द्वारा आयात निर्यात से सम्बंधित व्यवसायों और जन्मस्थान से दूर भाग्योदय होगा। किन्तु सफलता के लिए स्वप्रेरणा और अंतर्ज्ञान का विकसित होना आवश्यक है।

26, 17, 8 march born wealth

आपके लिए धन मात्र लक्ष्य प्राप्ति का साधन है। निजी तौर पर आपके लिए धन का कोई महत्त्व नहीं है। आप अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल भी होंगे।

जल्दबाज़ी में किसी को धन देने और सट्टेबाजी के जोखिम से बचना चाहिये। आपका अंतर्ज्ञान अति विकसित है, यदि आप उसे सुनेगे तो लाभ होगा अन्यथा लोग आप से अनुचित लाभ लेने का प्रयास करेंगे।

आपके भाग्य में असमय आकस्मिक विपदायें आने की सम्भावना है, इन्हे ध्यान में रखते हुये धन की बचत करे।

27, 18, 9 march born wealth

आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के प्रयास में लगे रहते है, जिसके लिए पूर्ण रूप से समर्पित हो जाते है और जोखिम भी उठाते है।

व्यावसायिक योजनाओ और साझेदारी कार्य में पार्टनर और सहकर्मियों से सावधान रहना आवश्यक है, अन्यथा वह आपको फसा सकते है।

व्यव्हार से रुपये पैसो को लेकर आप उदार है, और सट्टेबाजी में लिप्त भी हो सकते है।

सट्टेबाजी या पूंजी विनियोग में आपका भाग्य साथ नहीं देता, किन्तु आपकी सलाह दुसरो को आर्थिक लाभ करवा सकती है। यदि आप धनि परिवार से नहीं है तो जीवन में धन को लेकर उतर चढ़ाव रहेंगे।

आप धन संचय में विश्वास नहीं रखते अतः वृद्धा अवस्था के लिये धन बचाकर रखने की सलाह दी जाती है।

March born marriage partnership relation | मार्च में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

19 फरवरी से 20 मार्च तक जन्मे व्यक्तियों के सबसे अच्छे सम्बन्ध मीन ( 19 फरवरी से 20 मार्च ), कर्क ( 21 जून से 30 जुलाई ) तथा वृश्चिक ( 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर )।

march-born-marriage-partnership-relation

और इनसे उनसे सात दिन पहले संधिकाल में जन्मे जातको से रहेंगे। कन्या राशि के प्रति भी आप आकर्षण महसूस करेंगे।

19, 10, 1, 28 march born relation

आप अत्यंत आशावादी तथा नेतृत्व क्षमता से ओतप्रोत है अतः आपके लिए किसी के अधीन या दबकर लम्बे समय तक कार्य करना असंभव है।

एक और चार मूलांक वाले व्यक्तियों से आप लगाव महसूस करेंगे। आपके लिये 1, 4 एवं 3 महत्वपूर्ण अंक है। इन्ही तिथियों पर अपने महत्वपूर्ण कार्यो की योजना बनाये।

आपको अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये अपने गृह से सम्बंधित रंग के वस्त्र धारण करना चाहिये।

आपके मुख्य गृह सूर्य से सम्बंधित रंग सुनहरा ,पीला एवं इसी प्रकार युरेनस के लिये नीला, गहरा नीला, सलेटी, और गुरु के लिये बैगनी, जमुनी आदि है।

आपके लिये मुख्य भाग्य रत्न हीरा, पुखराज, अम्बर, नीलम के अलावा सुनहरे, पीले और नीले रंग के रत्न है।

20, 11, 2, 29 march born relation

आपके लिये महत्वपूर्ण अंक ‘ दो ‘ ( चंद्र ), ‘सात ‘ ( नेप्चून ), और ‘ तीन ‘ ( गुरु ) है।

दिनांक 29 पर जन्मे जातक के लिये ‘ तीन ‘ का स्थान ‘ नौ ‘ अंक ले लेगा।
सभी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य एवं योजनाये इन तिथियों से ही आरंभ करना चाहिये।

‘ दो ‘ एवं ‘ सात ‘ मूलांकों अथवा तिथियों पर जन्म लेने वाले आप के निकट होंगे और उनमे से ही आप के मित्र, प्रेमी और जीवनसाथी होंगे।

अपने भाग्य को अधिक प्रबल कर अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने के लिये आपको चंद्र , नेप्चून अथवा गुरु गृह से सम्बंधित रंग के वस्त्र धारण करना चाहिये।

सफ़ेद , क्रीम, हल्का हरा, भूरा, बैगनी तथा जमुनी रंग के वस्त्र प्रमुख है। दिनाक 29 मार्च को जन्मे जातक बैगनी और जमुनी रंग के स्थान पर मंगल से सम्बंधित लाल और गुलाबी रंग का प्रयोग करे।

आपके लिए हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि, ओपल, कटैला रत्न लाभप्रद है। 29 को जन्मे जातक कटैला की जगह लाल, तामड़ा अथवा लाल नग धारण कर सकते है।

21, 12, 3, 30 march born relation

दबंग स्वाभाव और दुसरो पर नियंत्रण की प्रवृत्ति के कारण आप अपने आगे मित्रो और जीवन संगनी के विचारो पर ध्यान नहीं देते है।

यही बात आपके वैवाहिक जीवन को कठिन बनती है। यदि आप अपनी इस प्रवत्ति को नियंत्रित कर ले तो वैवाहिक जीवन आनंदमय हो सकता है।

आपके लिए तीन अंक सबसे महत्वपूर्ण है, अतः प्रयास करे की सभी महत्वपूर्ण कार्य इसी अंक की तारीख को संपन्न करे।

तीन, छह और नौ मूलांक वाले जातक आपके प्रिय लोगो में होंगे। साथ ही तीन मूलांक वाले वर्ष आपके जीवन में महत्वपूर्ण होंगे।

भाग्य को प्रबल करने हेतु बैगनी या जमुनी रंग का कोई वस्त्र उपयोग में लाये। 30 तारीख वाले इसमें लाल और गुलाबी रंग भी जोड़ ले।

भाग्य रत्न कटैला, बैगनी, अथवा जमुनी है, 30 तारीख वाले जातक लाल तामड़ा या लाल नग भी पहन सकते है।

31, 13, 22, 4 march born relation

जीवन में महत्वपूर्ण कार्य अंक 4, 1, और 3 को ही करने का प्रयास करे। 31 को जन्मे जातको के लिये तीन के स्थान पर नौ अंक होगा। जीवन की विचित्र घटनाये भी इन्ही तारीखों पर होंगी।

सबसे महत्वपूर्ण वर्ष ‘ एक ‘ तथा ‘ चार ‘ मूलांक वाले होंगे साथ ही इन्ही मूलांक वाले व्यक्तियों का आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होगा। मार्च 31 को पैदा होने पर मूलांक 9, 4 और 8 के व्यक्ति महत्वपूर्ण होंगे।

स्वयं के भाग्य को प्रबल करने के लिये युरेनस ( गहरा नीला, स्लेटी ), सूर्य ( सुनहरा, पीला, भूरा, नारंगी ), गुरु ( बैगनी, फालसई, जमुनी ) रंगो का प्रयोग करे अथवा वस्त्र पहने।

भाग्य रत्न नीलम, सभी गहरे रंग के नग, हीरा, पुखराज, अम्बर, और कटैला है।

5, 23, 14 march born relation

महत्वपूर्ण अंक ‘ पांच ‘ और ‘ तीन ‘ है तथा मूलांक 5 वाले लोग आपके लिये महत्वपूर्ण रहेंगे।

जीवन में महत्वपूर्ण वर्ष मूलांक 5 वाले ही होंगे। कोई भी शुभ कार्य ‘ पांच ‘ या ‘ तीन ‘ तारीख को ही आरम्भ करे।

आप सभी प्रकार के रंगो का प्रयोग कर सकते है, फिर भी हलके बैगनी एवं फालसई अधिक अनुकूल रहेंगे। भाग्य रत्न में मुख्य रूप से हीरा पश्चात् कोई भी चमकीला नग उपयुक्त है।

6, 15, 24 march born relation

मूलांक 6 वाले लोग आपके जीवन में महत्वपूर्ण होंगे और उसके बाद मूलांक 3 साथ ही यही तिथियां भी आपके जीवन में महत्व रखेंगी।

प्रयास करे कि महत्वपूर्ण कार्य इन्ही तिथियों को आरम्भ करे। भाग्यकारी रंग नीले रंग के सभी शेड, बैगनी, फालसई, एवं जामुनी होंगे इसी प्रकार इन्ही रंगो के गृह सम्बंधित रत्न एवं नग।

16, 7, 25 march born relation

विवाह की स्थिरता में संदेह है, जबतक आपका विवाह बड़ी आयु में हो और जीवनसाथी आपसे और आपके सिद्धांतो से सहानभूति रखने वाला ना हो।

महत्वपूर्ण दिनांक 7, 2, और 3 है। यही तिथियों एवं वर्षो पर आपके जीवन की महत्तम घटनाये होंगी। उपरोक्त अंको के मूलांक वाले व्यक्तियों के आलावा 1 और 4 मूलांक वालो से आपका स्नेह रहेगा।

भाग्य को सुद्रण करने हेतु नेप्चून ( कबूतरी, सलेटी ), चंद्र ( हरा, सफ़ेद व क्रीम ) और गुरु ( बैगनी, फालसई, जमुनी ) ग्रहो के रंग प्रयोग में लाये। भाग्य रत्न हरा जेड, चंद्रकांत मणि, मोती, कटैला और जमुनी नग है।

8, 26, 17 march born relation

यदि विवाह जल्दी हुआ तो घरेलु बंधनो या जीवन साथी की बीमारी के कारण समस्याएं पैदा होंगी। जिससे विवाह एक सुखद अनुभव नहीं रहेगा।

अतः आप उसे दार्शनिक भाव से स्वीकार करे। आपमें घर – परिवार के लिये अतुल्य प्रेम और कर्त्तव्य भावना होती है।

जीवन में बार बार आने वाली महत्वपूर्ण तिथियां और मूलांक ‘चार ‘, ‘ आठ ‘ और ‘ तीन ‘ है, जो गंभीर परिणामो से जुडी होंगी। निजी लाभ के कार्य ‘ तीन ‘ तारीख या मूलांक पर करे।

आपके जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष ‘ चार ‘ और ‘ आठ ‘ मूलांक वाले होंगे, इन अंको या तीन मूलांक पर जन्मे व्यक्तियों से आपको लगाव होगा।

आपका मन गहरे रंग के कपडे पहनने का होगा, लेकिन बैगनी, फालसई या जमुनी रंग के वस्त्र अवश्य प्रयोग में लाये।

भाग्यरत्न काला मोती और काला हीरे के साथ कटैला या नीलम धारण करने की सलाह दी जाती है।

27, 9, 18 march born relation

प्रेम में अनेक कठिनाइयों एवं निराशा का सामना करना पड़ सकता है। बच्चो को लेकर भी समस्याऐ आ सकती है।

आप के लिए महत्वपूर्ण अंक ‘ नौ ‘ और ‘ तीन ‘ है, और मूलांक वाली तिथियों पर कार्य संपन्न करने का प्रयास करे।

मूलांक ‘ चार ‘ एवं ‘ आठ ‘ वाली तिथियां आपके लिये अशुभ है। सबसे महत्वपूर्ण वर्ष ‘ नौ ‘ मूलांक वाले होंगे।

मूलांक 9 और कुछ हद तक मूलांक 3 तथा मूलांक 6 वाले व्यक्तियों से आप लगाव रखेंगे। आपके लिये शुभ रंग लाल, गुलाबी, बैगनी, फालसई और जमुनी है। भाग्यरत्न लाल, तामड़ा और कटैला है।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।