21 मई से मिथुन राशि ( Gemini ) आरम्भ हो जाती है, लेकिन सात दिन तक अपनी पूर्व राशि वृष ( Taurus ) के साथ इसका संधि काल चलता है जिसके कारण 28 मई तक ये अपने पूरे प्रभाव में नहीं आ पाती है।

परन्तु 28 मई के बाद 20 जून तक इसका पूर्ण प्रभाव बना रहता है। फिर अपनी अगली राशि कर्क ( Cancer ) के साथ संधि काल के दौरान इसका प्रभाव धीरे धीरे काम होता चला जाता है।

21 मई से लेकर 20-27 june तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों में मिथुन राशि के गुण पाए जाते है। ये लोग बहुत हद तक दोहरे स्वाभाव और मानसिकता वाले होते है।

इनका दिमाग तीक्ष्ण, बहुमुखी और प्रतिभाशाली होता है। सभी दूसरी राशियों में से इनको समझ पाना आसान नहीं होता है।  

इनकी सोचने समझने की शक्ति बहुत ज़्यादा होती है, और जहाँ कुशाग्र बुद्धि प्रदर्शन की बात होती है तब ये सबको पीछे छोड़ देते है।  समाज के हर वर्ग को ये अपनी बातों से मोह लेते है। 

ये अपने मूड के हिसाब से ही काम करते है आप छह कर भी अपना प्रभाव उन पर नहीं छोड़ सकते हो और उनसे दवाब में कोई काम नहीं करवा सकते हो।  

यदि उनके सामने आप अपनी कोई योजना रखते हो तो वो बहुत जल्दी उसको आत्मसात कर लेते है और फिर अपने तर्कों के आधार पर आपको उनके सामने झुकने के लिए मजबूर कर देते है।

यदि वे किसी काम को करने का दृढ संकल्प कर लें तो उससे पीछे नहीं हटते और सफल होकर ही मानते है।

जहाँ तक धन की बात की जाये तो इस दौरान जन्मे कुछ लोग सट्टेबाज़ी,शेयर बाजार, किसी कम्पनी के प्रमोटर के रूप में, अथवा व्यापार में नए अविष्कारों के डैम पर अच्छा धन कमा सकते है और सफलता पा सकते है।

वे लोग कूटनीतिज्ञ वार्ता,लोगों से भेंटवार्ता करने में, देश विदेश में घूमने और अजनबियों को मोहने में महारथी होते है। 

वे मित्रों का बहुत सत्कार और आदर करते है और उस पल जो भी उनके ख्यालों में हो उसके साथ वफादार भी होते है परन्तु आंख से ओझल होने पर वो उनके दिमाग से गायब हो जाता है।

ये लोग अति चंचल और सवेंदनशील स्वाभाव के होते है। यदि इनके पास धन रहे तो ये घूमने के लिए निकल पड़ते है।  ये लोग एक्सप्रेस गाड़ियों, तेज़ मोटर कारों, विमानों और तेज़ रफ़्तार साधनो के बहुत बड़े ग्राहक होते है।

इनके जीवन में प्रायः उतर चढाव आते जाते रहते है लेकिन इनके ऊपर इसका कुछ विशेष प्रभाव नहीं हो पाता है।

ये लोग एक पल में खुश हो जाते हैं और अगले ही पल उदासी से घिर जाते है। वे अपनी वृत्ति या कार्य शैली जीवन में कई बार बदलते है।

ये लोग जीवन में जब अपने उच्चतम शिखर पर होते है तभी सब कुछ त्याग देते है, क्योंकि उस पल में उनको लगता है, कि अब उनकी इस काम या सफलता में इनकी रूचि नहीं है।

ग्रह योग और मिथुन में सूर्य की स्तिथि पूरे स्वाभाव पर बुध का शक्तिशाली प्रभाव डालती है और उनको विशेष मानसिक शक्तियां प्रदान करती है। ये शक्तियां उनके स्वाभाव को अत्यंत गूढ़ और संवेदनशील बनाती है।

June born personality | जून में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

इन लोगों के स्वाभाव में विविधता की एक अतृप्त प्यास होती है और अपने दैनिक जीवन की एकरसता को तोड़ने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते है।

june-born-personality

ये लोग काम पूरा होने पर भी संतुष्ट नहीं हो पाते है, क्योंकि उसके बाद ये लोग अपने द्वारा किये गए काम में ही कमियां निकाल लेते है।

ये लोग किसी प्रगतिशील आंदोलन का हिस्सा हो सकते है और उसमे विशेष पद भी पा सकते है। ये लोग जीवन में दो व्यवसाय अपना सकते है, एक जानते के लाभ के लिए तथा दुसरे खुद की इच्छा और संतुष्टि के लिए।

1,10, 19, 28 June born

आपके कारक ग्रह सूर्य, युरेनस, और बुध ( ओज ) और मूलांक 1 (mulank 1 ) है।  28 जून को जन्मे लेने पर मिथुन की बजाय आप पर कर्क राशि का प्रभाव अधिक होता है जिसके कारण आप पर चंद्र का प्रभाव अधिक होता है।  

आप अत्यधिक दयालु और सहानुभूति दर्शाने वाले स्वाभाव के व्यक्ति होते है। कई बार आप दूसरों द्वारा की गयी आपकी प्रशंसा और सहानुभूति से भी प्रभावित हो जाते हो।

जो की आप के लिए कई बार अहितकारी साबित होता है। आप बहुत मुखर और कल्पनाशील योग्यता के स्वामी होते है।

आप अत्यंत कुशाग्र बुद्धि वाले और  महत्वकांशी होते है, परन्तु आपको अपनी महत्वकांशाओं को पूरा करने में आपको बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। 

एक ही समय में आपके दो कामों में लगे होने का योग रहता है। आप अपने ही ढंग से काम करने में विश्वास करते हो और किसी का हस्तक्षेप आपको पसंद नहीं आता है।

आप दोहरे स्वभाव के व्यक्ति होते है और दूसरों के लिए आपको समझना इतना आसान नहीं होता है।

2,11, 20, 29 June born

आपके करक ग्रह है बुध ( ओज ) के साथ चंद्र और नेप्चून के साथ मूलांक 2 ( mulank 2 ) है।  29 जून को जन्म लेने पर आप बुध के बजाय आप चंद्र ग्रह के प्रभाव में अधिक रहोगे। 

आप अत्यंत कल्पनाशील और नम्र स्वाभाव के व्यक्ति होंगे। आप बहुत उदार विचारों वाले और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होंगे।  

लड़ाई झगडे और किसी भी प्रकार की राजनीती से आप नफरत करने वाले होंगे। आप अत्यंत कूटनीतिज्ञ तरीकों से किसी भी समस्या का हल आसानी से निकल लोगे और लोग आपकी इस प्रतिभा के बहुत कायल रहेंगे।

पुस्तकों, साहित्य और इतिहास में आपकी विशेष रूची रहेगी। आपको यात्रा करना पसंद होगा और आप कई बार अपना निवास स्थान भी बदलोगे।

3, 12, 21, 30 June born

आपके लिए प्रभावी ग्रह है बुध (ओज ) के साथ गुरु एवं मूलांक 3 ( mulank 3 ) है।  30 जून को जन्मे लोग चंद्र और नेप्चून के प्रभाव में आते है।

आपके जीवन की सबसे बड़ी महत्वकांशा किसी भी काम को अपनी मंज़िल तक पहुँचाना रहेगी।

आप अपने जीवन में कई ऊंचाइयों और सफलताओं को प्राप्त करेंगे लेकिन आप अपनी सफलताओं से कभी संतुष्ट नहीं होंगे। 

आपमें पर्याप्त संगठन कुशलता होती है। आप बड़े व्यापार के प्रमुख या सरकारी नगरपालिकाओं, नगर निगमो में बड़े अधिकारी के पद पर नियुक्त हो सकते है।

आप छोटे तौर पर यात्री या किसी व्यापारिक सामान का के प्रतिनिधि के  तौर पर भी काम कर सकते हो। 

आप जहाँ जाओगे वहां आसानी से नए मित्र बना लोगे और लोगों को अपनी बातों से शीघ्र प्रभावित करने की अतुलनीय कला में महारथी हो।

आपके दिमाग में सदैव नए अविष्कार करने का विचार आता रहेगा। विमान यात्रा, वायरलेस, टेलीविज़न या खोज सम्बंधित सभी विषयों में आपकी बहुत रूचि होगी और आप ऐसे सभी कामों में दिलचस्पी लेने की पूरी सम्भावना रहेगी।

4, 13, 22, 31 June born

आपके प्रमुख कारक ग्रह है बुध (ओज ) के साथ युरेनस और शनि साथ ही मूलांक 4 ( mulank 4 ) है। युरेनस ग्रह की मौजूदगी आपके जीवन में शनि के प्रभावों में बढ़ोतरी करता है।

विचारों से आप धार्मिक होंगे और स्वाभाव से अत्यंत स्वतंत्रता पसंद होंगे। आपके विचार दूसरों से अधिक तालमेल नहीं बिठा पाएंगे इसकी वजह से आपके सम्बन्धो में कुछ परेशानी हो सकती है।

घरेलु और वैवाहिक जीवन में आपको काफी तकलीफों का सामना करना  पडेगा। आपके कामों के प्रति दूसरों का नजरिया कई बार बहुत हद तक गलत भी होगा।

जिसकी वजह से वैचारिक मतभेद उत्पन होंगे और आप जीवन में अकेलापन महसूस करेंगे। 

इन्ही वैचारिक मतभेदों के चलते आपको अपने जीवन का व्यक्तिगत मार्ग चुनना होगा और अपनी योजनाओ को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

दिल से आप बहुत गंभीर होंगे और कई बार आपको अपनी दिल की हालत छिपाना बहुत कठिन हो जायेगा। आप अत्यंत आशावादी स्वाभाव के व्यक्ति होंगे।

जीवन के हर उतर चढाव का सामना आप बहुत अच्छे से करने में महारथी होंगे। भले ही आप दिल से अकेला महसूस करो परन्तु दूसरों के आगे कभी अपना दिल खोल कर नहीं रखोगे।

आपके हर काम के पीछे आपकी दूसरों पर अपना प्रभाव ज़माने की भावना कही न कही छिपी हो सकती है। आप अपनी इस इच्छा की पूर्ती के लिए वाणी या कलम दोनों का सहारा ले सकते है।

आपको विमानों, तूफान, बिजली और हवा  से जुडी वस्तुओं से खतरा होगा और जहां तक हो सके आपको इनसे बचने की ज़रूरत है।  

जब तक आपको आपकी विचारधारा वाला साथी न मिले तब तक आपके लिए विवाह सम्बन्ध शुभकारी नहीं होगा। 

अपने जीवन में आपको कई मुकदमो का सामना भी करना पड़  सकता है। आपके लिए इनको टालना ही बेहतर होगा।  

5, 14, 23 June born

आपके जीवन को सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाला ग्रह बुध है जो की दुगना प्रभाव लिए हुए आपके जीवन में है।  मूलांक 5 ( mulank 5 ) के साथ आपका दिमाग अत्यंत चंचल, साधन संपन्न, और तत्काल सोचने और अमल करने वाला होगा। 

आप जीवन में कुछ धीमी गति से आगे बढ़ेंगे और आपको जीवन में एकरसता पसंद नहीं होगी। आपको जीवन में ऐसे सहयोगी मिलना मुश्किल ही होगा जिनके साथ आप मिलकर कोई काम कर सकें। 

इसके कारण आप के जीवन में बहुत सारे परिवर्तन होंगे जिनके लिए आपको सदैव तैयार रहना होगा।  

धन कमाने की सभी योजनाएँ आपको बहुत प्रभावित करेंगी विशेष रूप से यदि आप जून के मध्य में जन्मे हो तब।  

आपका रुझान जुए और सट्टेबाज़ी की और आकर्षित होगा और आप शेयर बाजार और ऐसे व्यापार में जोखिम भी उठाने को तैयार रहेंगे जिसमे आसानी से धन प्राप्त हो सके। 

कई बार ऐसी योजनाओ से आपको फायदा भी मिलेगा और कई बार आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।  

कई बार आपको इन सब चीज़ों की लत भी लग सकती है और ऐसा होने पर यदि आप धन संपन्न परिवार में पैदा नही हुए हो तो आपको दरिद्रता का भी सामना करना पड़ता है।  

लोगों में आपकी रूचि अधिक लम्बे समय तक नहीं रहेगी जिसके कारण आपके दीर्घकालिक सम्बन्ध बनना मुश्किल होगा। 

आपका स्वाभाव दोहरी मानसिकता का होगा। कभी आप किसी काम की ओर आकर्षित होंगे और कभी किसी और काम की ओर। 

प्रेम के मामले में भी आप बहुत जल्दी जल्दी मन बदलोगे और आपके एक से अधिक सम्बन्ध भी हो सकते है।  आपके जीवन में दो विवाह होना भी सामान्य बात होगी।  

6, 15, 24 April born

आपके कारक ग्रह बुध और शुक्र ग्रह एवं मूलांक 6 ( mulank 6 ) है। जहाँ तक आपकी प्रसिद्धि का सवाल है तो आप इस ग्रह योग की वजह से बहुत आसानी से लोगों की नज़रों में आ जायेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। 

आप अलग अलग रास्तों और तरीकों से धन प्राप्त करोगे और आपको जीवन में बहुत सारे अच्छे अवसर प्राप्त होंगे बस आपको उन्हें पहचानना आना चाहिए। 

इस ग्रह योग वाले लोग बहुत कुछ कला से प्रेम रखने वाले होते है और इनका स्वाभाव थोड़ा कल्पनाशील होता है।  आप साहित्य,कला,संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त करते हो।  

आपमें प्रबल आकर्षण होगा जो विपरीत लिंगियों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करेगा। आपके बहुत से प्रेम प्रसंग भी हो सकते है और आपका जीवन घटनापूर्ण रहेगा।  

आपको किसी भी प्रकार का अंकुश या रोकटोक जीवन में पसंद नहीं होगी आप पूर्णता स्वतंत्र  रहने में विश्वास करोगे। 

7, 16, 25 June born

आपके जीवन को प्रभावित करने वाले कारक मूलांक 7 ( mulank 7 ) के साथ ग्रह नेप्चून, चंद्र और बुध है। दूसरों के प्रति आपका स्वाभाव अत्यंत सहनशील होगा।

हालाँकि आप अपने इस स्वाभाव को छिपाने के लिए कभी कभी अत्यंत प्रयास करते दिखोगे। रहस्यवाद के प्रति आपका गहरा लगाव और झुकाव रहेगा। 

इस क्षेत्र में आपके अनेक असामान्य अनुभव रहेंगे।  आपकी आकांक्षाय आम नहीं होंगी कई बार इतनी प्रबल होंगी की आप इससे दूसरों को भी प्रभावित कर दोगे।  

आप नए विचारों के किसी रूप जैसे मनोविज्ञान, झाड़ फूँक के अध्यनो में रूचि लोगे। आप अपने विचारों को इन विषयों पर बहुत अच्छे से प्रकट कर सकते हो परन्तु कई बार आप लोगों से इनको छिपा कर भी रखोगे।

आपकी लम्बी यात्राओं विशेष रूप से समुद्र यात्रा की अत्यंत तीव्र इच्छा होगी। समुद्र, नदी या झील के किनारे रहना और घूमना आपको अच्छा लगेगा। 

आपके ग्रह योग के कारण आपकी मृत्यु का कारण नदी या जल में डूबना भी हो सकता है।

विवाह में आपके देरी होने की सम्भावना रहेगी और आपके लिए विवाह सम्बन्ध ज़्यादा सुखदायी नहीं होंगे।  पारिवारिक सम्बन्धो का सहारा भी आपको ज़्यादा नहीं मिल पायेगा। 

जिसकी वजह से आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा अस्त व्यस्त रहने की सम्भावना है।  

आपको जितना हो सके बुढ़ापे के लिए धन संचय करने की आवश्यकता है। आपको जीवन में धोकेबाज़ और षड्यंत्रकारी लोगों का सामना भी करना होगा। 

8, 17, 26 June born

बुध ( ओज ) के साथ शनि आपका कारक ग्रह है और मूलांक 8 ( mulank 8 ) है। 26 जून को पैदा होने पर आप कर्क राशि के संधि काल में आ जाते हो और उसके गुण आपके स्वाभाव को प्रभावित करता है। 

आपमें भाग्यवादी गुण आपमे अधिक प्रकट होते है। आपके सभी काम प्रबल व्यक्तिवाद से प्रेरित रहेंगे। आपको बहुत हद तक भाग्य की संतान कहा जा सकता है।

आप पर ऐसी परिस्तिथियों तथा दशाओं का प्रभाव होगा जिन पर आपका बहुत कम या बिलकुल काबू नहीं होगा।  

आपका दुर्भाग्यपूर्ण क़ानूनी मामलो में फसने की सम्भावना अधिक होगी और यदि आप सावधानी  नहीं बार्तोगे तो ये मामले अधिक बढ़ सकते है। 

आपको दुष्प्रचार और बदनामी का सामना करना पड़ेगा साथ ही आपको गुप्त शत्रुओं का सामना भी करना पड़  सकता है।  संकट के समय आपको एहसास होगा की आपके भरोसे के मित्र कितने कम हैं। 

यदि आप अपने जीवन के तमाम बंधनो को तोड़ सके और दूसरो के मामलो से मुक्त हो सके तभी आप सफलता की आशा कर सकते हो। 

आपको विशेषतः विमान, गणित, गंभीर साहित्य और दर्शन शास्त्र के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

आपको व्यवसाय  या रोज़गार के लिए अकेला ही रहना सही रहेगा क्योंकि दूसरो से आप विश्वासपात्र होने की आशा नहीं कर सकते हो।

आपकी आदत बाल की खाल निकलने की होगी जिसकी वजह से आप बहुत जल्दी दूसरों की छोटी छोटी गलतियों से चिढ जाओगे।  आप नए विचारों के शौक़ीन होंगे  लेकिन आपके विचार दूसरों से मेल नहीं खाएंगे।

9, 18, 27 June born

आपके कारक ग्रह बुध ( ओज ) और मूलांक 9 ( mulank 9 ) है। यह योग आपको गहरी तीक्ष्ण बुद्धि  प्रदान करेगा। लेकिन ये योग आपको झगड़ालू और बहस करने वाला भी बनाता है। 

आप मुंहफट स्वाभाव के होंगे और आपका यही व्यव्हार आपको दूसरों का शत्रु भी बना सकता  है।  

आप अविष्कारक, यांत्रिक और विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति होंगे। रसायन, गणित और विज्ञानं में विशेष रूचि लेंगे।

लेखन और आपकी आम अभिव्यक्ति की आदत के कारन आपको कई बार आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। 

June born health | जून में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

इनके स्वास्थ्य के विषय में भी यही बात लागु होती है, इसमें भी शरीर पर मन का प्रभाव का असर देखने को मिल सकता है। 

june-born-health

यदि ये लोग प्रसन्न होते है और काम में सफल होते है तो इनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और सफलता या प्रसनत्ता न हो तो इनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

इनके साथ एक बात अच्छी होती है, कि यदि भरपूर नींद ले लें तो इनका स्वास्थ्य अपने आप अच्छा हो जाता है। कुछ लोगों को हकलाने और ज़ुबान सम्बंधित रोग हो सकते है। 

इनको फेफड़ों से सम्बंधित रोग जैसे फ्लूरेसी, निमोनिया आदि आसानी से हो सकते है।  इसके आलावा इनको छाजन,खुजली या रक्त सम्बंधित बीमारियां भी हो सकती है।

28, 19, 10, 1 June born health

आपका शरीर तगड़ा न होकर थोड़ा दुर्बल होगा और मोटा न होकर छरहरा रहेगा।  आप अपने स्नायुतंत्र पर अधिक निर्भर करोगे कई बार आप अपनी शक्ति से ज़्यादा परिश्रम कर लोगे।

ऐसा महसूस करोगे की आप की शक्ति पूरी तरह ख़तम हो गयी है। परन्तु आप पूरी नींद लेकर और आराम करने के बाद पुनः तरोताज़ा महसूस करोगे।  

आपको पाचन तंत्र से सम्बंधित बीमारी के अलावा कोई खास तकलीफ नहीं होंगी।  बचपन में कुछ लोग फेफड़ों से सम्बंधित किसी बीमारी का सामना कर सकते है।

29, 20, 11, 2 June born health

आपकी ग्रह दशा आपको शारीरिक रूप से ज़्यादा सबल नहीं बनाती है। आपके शरीर का पेट से ऊपर का भाग ज़्यादा मज़बूत नहीं होगा। 

भोजन पर आपको विशेष ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी ज़रा सा भी उल्टा सीधा खाने पर आपकी तबियत ख़राब हो सकती है। आपको गंभीर बीमारियां होने की सम्भावना काम रहेगी और आप लम्बी आयु जियेंगे।

30, 12, 21, 3 June born health

अधिक परिश्रम कर लेने पर आप को शरीर में टूटन सी महसूस होगी और आपको बहुत कमज़ोरी भी हो सकती है।

आप जल्दी ही बीमार भी हो सकते हो लेकिन ठीक भी अपने आप ही हो जाओगे।

आप भारी सिरदर्द, मानसिक रोग, फेफड़े से सम्बंधित रोग या साँस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। 

आँखों के प्रति आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी यदि चश्मा पहनते हो तो समय रहते उसको जाँच करवाते रहे और ज़रूरत पड़े तो बदलवा भी लीजिए।

13, 4, 22, 31 June born health

आपके ज़्यादा मज़बूत शरीर का होने की सम्भावना कम है। आपको कोई रहस्य्मय बीमारी होने की सम्भावना रहेगी। 

आप डॉक्टर की बात आसानी से नहीं सुनोगे और बार बार डॉक्टर बदलोगे। आपका शरीर दवाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील रहेगा और किसी भी दवा का बहुत ज़्यादा प्रभाव आप को होगा। आप वैसे दीर्घजीवी रहोगे।

14, 5, 23 June born health

 स्वास्थ्य के मामले में आप अपने दुश्मन स्वयं होंगे। आपका शरीर और स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा होगा परन्तु अत्यंत संवेदनशील होगा।

आप अपनी शक्ति को अत्यधिक खर्च करोगे जिसकी वजह से आप खुद ही अपना स्वास्थ्य ख़राब कर लोगे। 

अपनी शक्ति को बढ़ने के लिए कभी कभी आप उत्तेजक दवाओं का भी प्रयोग करोगे जो आपकी पाचन शक्ति  को प्रभावित करेंगी।  

आपको स्नायु सम्बंधित कुछ परेशानी हो सकती है, पलकें झपकने में परेशानी, जिव्हा या बोलने सम्बंधित रोग ,रक्त में गड़बड़ी होने से त्वचा सम्बंधित रोग हो सकते है। 

15, 24, 6 June born health

आपका  स्नायुतंत्र अत्यंत सवेंदनशील रहेगा। आपको कभी भी बुख़ार,सर्दी खांसी जैसी बीमारिया होती रहेंगी।

श्वांस नलिका और फेफड़ो से सम्बंधित रोग भी आपको हो सकते है। हाथ पैरो में सूजन और दमें की शिकायत भी हो सकती है।

16, 7, 25 Juneborn health

मन के शरीर पर प्रभावों की वजह से आपको कुछ अलग अनुभव होने की सम्भावना है। चिंता या दुखद वातावरण होने पर आपकी पाचन क्रिया प्रभावित होने की सम्भावना रहेगी। 

समय समय पर निराशा और तनाव आपके शरीर को प्रभावित करेंगे। आप ज़ुकाम, सर्दी खांसी और फेफड़ों से सम्बंधित रोगों से पीड़ित हो सकते हो।

17, 8, 26 June born health

आपकी स्नायुप्रणाली आपको अधिक परेशां करेगी क्रोध और तनाव के कारन आपका स्वास्थ्य ख़राब होगा।  आपको आंतो, रक्त में विषाक्तता होने की परेशानी होगी। 

आपको आँखों और सर दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको हरी सब्ज़ियों और खूब सारा पानी पीने की ज़रूरत है।

18, 9, 27 June born health

आपको जीवन में बीमारी का सामना ज़्यादा नहीं करना पड़ेगा लेकिन गंभीर दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहेगा। आपके कंधे, कमर और हाथों तथा बाँहों में चोट लग सकती है। 

आपको बिजली, हर प्रकार की मोटर, वायु सम्बन्धी दुर्घटनाओं के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी।

June born wealth | जून में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

इन लोगों की आर्थिक दशा का मूल्यांकन कर पाना मुश्किल होता है, क्योंकि बुध मूलतः मन को निर्देशित करने वाला ग्रह इसी पर निश्चित होता है, कि इनकी सोच किस ओर जाएगी।

june-born-wealth

हो सकता है, कि बौद्धिक वस्तुओं की ओर ही इनके मन की वृत्ति हो और ये विज्ञानं, कला, साहित्य, संगीत आदि के क्षेत्र में अपना भविष्य चुने।  

यदि इनका मन धन की और आकर्षित हो जाता है तो ये लोग ऐसे क्षेत्रों को चुनते है जिनमे आसानी से अधिक धन अर्जन किया जा सके। 

खतरा ये है कि इस अवधि के दौरान जन्म लेने वाले लोग अपनी सफलता से कभी संतुष्ट नहीं हो पाते और कई बार सफलता और धन की लालसा में अपनी सीमांओं से बाहर निकल जाते है।  

यदि ये लोग अपने सवभाव को नियंत्रित कर सके तो अपनी सफलता और धन को संभल सकते है।  

10, 1, 28, 19 June born wealth

आप आर्थिक प्रगति और सफलता के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी खुद की प्रतिभा और प्रयास के बलबूते पर सफलता और धनार्जन करोगे। 

शेयर बाजार से सम्बंधित उतार चढाव का आभास आपको पहले से ही हो जायेगा। इसी वजह से कई बार आप जूए,सट्टेबाज़ी आदि की ओर आकर्षित होकर दांव लगा जाते हो। 

11, 2, 29, 20 June born wealth

आर्थिक मामलों में आप अधिक समझदार नहीं होंगे। आप धन खेंचने में महारथी नहीं होंगे। आप मानसिक बुद्धिजीवी टाइप के व्यक्ति होंगे।

यदि आपको आपकी ज़रूरते पूरी करने लायक धन मिल जाये तो आप उसी में खुश रहोगे और अधिक धन लालसा नहीं करोगे।

आप सपनो की दुनिया में रहने वाले आदर्शवादी व्यक्ति हो परन्तु कई बार आपके सपने हकीकत में भी बदल जाते है।

12, 3, 30, 21 June born wealth

आपको आसानी से धन कमाने, संपत्ति जमा करने और ऊँचे पद प्राप्त करने की स्तिथि में रहेंगेI परन्तु आप इससे संतुष्ट भी हो ये संभव नहीं होगा।

आप सदैव कुछ नया करने या खोजने की लालसा में रहोगे और ऐसी बात या काम की लालसा में रहोगे जो आपकी पहुँच से बाहर होगा।

रूपए पैसों के मामले में आप कुछ ज़्यादा ही उदार प्रवत्ति रखोगे परोपकारी संस्थानों और नाते रिश्तेदारों को दान दक्षिणा दे कर आप अपना धन संचय कम कर लोगे जो आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

22, 13, 4, 31 June born wealth

आपकी आर्थिक दशा कुछ अनिश्चित दशा में रहेगी आप अकस्मात् धन प्राप्त करेंगे और वैसे ही उसको खो भी देंगे। 

आपको सबसे अच्छा अवसर बिजली सम्बन्धी खोजो, वायरलेस, रेडिओ, टेलीविज़न, टेलीफोन, सिनेमा या कोई विशेष ईमारत बनाने के व्यवसाय से अपनी जीविकार्जन कर सकते है।

आपके मन में रह रहकर दांव खेलने की इच्छा उत्पन्न होगी लेकिन फिर आप अपने विचार को परिवर्तित करके गरीब और पिछड़े लोगों की सहायता में धन लगा दोगे। 

23, 14, 5 June born wealth

आपका कुशल दिमाग आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगा और आप हर काम को बड़ी निपुणता से पूरा करोगे। 

आपको जीवन में आगे बढ़ने के बहुत सारे अवसर मिलेंगे जिनसे आपको जीवन में धन संपन्न होने की सम्भावना बहुत होगी। 

आप जितनी आसानी से धन कमाओगे उतनी ही आसानी से उसको खर्च भी कर दोगे।  इस कारण जब आपके पास धन नहीं होगा तब आप विषमता में ही चुपचाप गुज़ारा कर लोगे।  

यदि आप अपने स्वाभाव पर नियंत्रण पा सके तो जिस भी व्यापार या नौकरी में हाथ डालोगे उसमे सफलता पा सकते है। आप बहुत आसानी से दूसरों को अपने काम से आकर्षित कर लोगे।

24, 6, 15 June born wealth

धन के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे। आपको अनेक उपहार और संपत्ति विरासत में मिलेगी। धन के लिए आपको अधिक भागदोड नहीं करना पड़ेगी। 

सामान्य शब्दों में कहे तो आप आर्थिक क्षेत्र में आप अत्यंत भाग्यशाली रहने वाले हो।

25, 7, 16 June born wealth

रूपये पैसे के मामलो में आपको कई सारे असामान्य अनुभव होंगे। विरासत में मिले धन को आपसे कोई षड्यंत्र से आपसे छीन लेगा। आपकी आर्थिक दशा थोड़ी अनिश्चित रहेगी। 

आपके लिए जुए या सट्टेबाज़ी से बचकर रहना ही उचित रहेगा। जहाँ तक हो सके धन संचय करे और आर्थिक मामलो में निर्णेय विशेष सावधानी के साथ ले।

26, 17, 8 June born wealth

धन के बारे में आप बहुत सतर्कता बरतेंगे। व्यापार में आप धीरे धीरे और गंभीरता के साथ कदम बढ़ाओगे और थोड़ी कठिनता के साथ धन संचय कर पाओगे।  

पैसो के मामलो में आप खुद पर ही विश्वास करेंगे। परन्तु पूरी सावधानी के  बाद भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

27, 18, 9 June born wealth

आप आपके आवेशी स्वाभाव के कारण कई बार बिना सोचे समझे योजनाओ की और दौड़ पड़ेंगे जिसका नुकसान आपको मिलेगा। परन्तु जोखिम या संयोग वाले कारोबारों में आपको सफलता मिल सकती है।

आपके पास अत्यंत मुखर छवि होगी जिसकी वजह से आपको कई सुअवसर भी मिलेंगे लेकिन सही साझेदार न मिल पाने की वजह से सफलता प्राप्त नहीं हो पायेगी।

यदि आप समय रहते धन संचय नहीं करोगे तो बूढ़ापे में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। 

June born marriage partnership relation | जून में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

वे प्रेम प्रसंगो में बहुत बड़ी पहेली होते है क्योंकि एक ही पल में ये किसी को टूट कर प्रेम कर सकते है और अगले ही पल उससे बेवफाई भी कर सकते है। कई बार इनके दो परिवार भी हो सकते है और ये पकडे भी नहीं जाते है। 

june-born-marriage-partnership-relation

इन लोगों के जीवन में विवाह सम्बन्ध और साझेदारियां सफल होना आसान नहीं होता है बहुत ही कम देखा गया है कि इनके सम्बन्ध सफल हो सके।  

सफल सम्बन्ध इनके स्वयं की राशि वालों मिथुन ( 21 मई से 20 जून) , तुला ( 21 सितम्बर से 20 अक्टूबर ), कुम्भ ( 21 जनवरी से 19 फरवरी ) वालों के साथ तथा इनके पीछे के सात दिनों के संधि काल और अपने से सातवीं राशि धनु ( 21 नवंबर से 21-28 दिसंबर ) में जन्मे लोगों के साथ रहेगी।  

19, 10, 1, 28 June born relation

आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘एक’ ‘चार’ और ‘पांच’ है। आपके लिए अच्छा होगा की अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रारम्भ इन्ही मूलांकों वाली तिथियों पर करें। इन्ही मूलांक वालों के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा।

अपना प्रभाव बढाने के लिए सूर्य  के रंग सुनहरा, पीला,भूरा और नारंगी का प्रयोग करें। इसके आलावा युरेनस ग्रह के रंग सलेटी और बुध के लिए चमकीले रंग के वस्त्रों को धारण करे आपको लाभ प्राप्त होगा।

आपके भाग्य रत्न हीरा,पुखराज,अम्बर,नीलम और अन्य चमकीले नग है। इनको शरीर को छूता हुआ धारण करे विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए। 

28 जून वालों को चंद्रकांत मणि,लहसुनिया और मोती धारण करें।

20, 11, 2, 29 June born relation

आपके लिए सबसे शुभ अंक या तिथि रहेंगी ‘ दो’ या ‘सात’ इन्ही मूलांक संख्याओं वाले दिन तारीख पर आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।  सबसे महत्वपूर्ण वर्ष भी आपके जीवन में इन्ही मूलांकों वाले रहेंगे।

आपके लिए सबसे शुभ रंग हरा, क्रीम और सफ़ेद रहेंगे तथा ये आपके जीवन में चंद्र के प्रभाव को बढ़ाएंगे। नेप्चून के लिए सलेटी,कबूतरी रंग। बुध के लिए चमकीले रंग आपको शुभ प्रभाव देंगे।

रत्नो की बात करे तो आपके लिए जेड, चंद्रकांत मणि, लहसुनिया, मोती और नीलम, हीरा और अन्य चमकीले नग आपको शुभ फल दे सकते है।  

21, 12, 3, 30 June born relation

आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण अंक और तिथि ‘तीन ‘ और ‘पांच ‘ होंगे I 30 जून को जन्म लेने वाले लोगों के लिए 2 और 6 अंक भी लाभकरी रहेंगे।  

आपके जीवन के घटनापूर्ण और महत्वपूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांकों वाले रहेंगे I आपको अपना भाग्य चमकाने के लिए गुरु ग्रह के रंग वाले वस्त्रों को धारण करना अच्छा होता है। ये रंग है जामुनी, बैंगनी और फालसई। 

इसके आलावा आपको कटेला ( एमेनेथिस्ट या जमुनिया ) काला हीरा, काला मोती और सभी जमुनी रंग के रत्न शरीर को छूटे हुए धारण करने चाहिए।

31, 13, 22, 4 June born relation

आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अंक और तिथियां मूलांक ‘चार ‘ और ‘ पांच ‘ वाले होंगे।  मूलांक ‘तीन ‘ वाले लोग आपके जीवन में आएंगे लेकिन आपके विरोधी के रूप में।

“आठ ” मूलांक वालों से भी आपको बचकर रहने होगा। आपके जीवन के सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी ‘ चार ‘ और ‘पांच ‘ मूलांक वाले ही होंगे और इस मूलांक वालों के प्रति आपका विशेष लगाव भी रहेगा। 

आपके लिए सबसे शुभकारी रंग होंगे बुध और युरेनस ग्रह को प्रभावित करने वाले रंग हलके चमकीले और सलेटी।

आपके भाग्य  रत्न नीलम, हीरे और सभी सफ़ेद या चमकीले नग है। 

5, 23, 14 June born relation

आपके लिए विशेष अंक और तिथि है मूलांक ‘पांच ‘ से सम्बन्ध रखने वाली तिथि।  इसी मूलांक वाले लोगों से आपका विशेष लगाव होगा। 

आपको हलके और चमकीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करना  चाहिए और आपको हीरा और सभी प्रकार के सफ़ेद रत्न धारण करना लाभकारी होगा।  

6, 15, 24 June born relation

आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अंक ” पांच ” और “छह ” रहेंगे। आपको जहाँ तक हो सके अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को निपटने या शुरू करने का प्रयास करना चाहिए। 

आपके जीवन के सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे। अपना प्रभाव बढ़ने और अपने भाग्य को चमकाने के लिए आपको बुध के लिए हल्के चमकीले रंग और शुक्र के लिए नीले रंग के वस्त्र  धारण करना चाहिए।

इसके साथ ही आपको हीरा, पन्ना, फ़िरोज़ा और सभी चमकीले रत्न भी शरीर को छूटे हुए धारण करना अत्यंत लाभकारी होगा। 

16, 7, 25 June born relation

आपके लिए विशेष अंक दो, पांच और सात मूलांक वाले रहेंगे। सबसे घटना पूर्ण वर्ष भी दो और सात मूलांक वाले रहेंगे। इन्ही मूलांक वालो के प्रति आपका विशेष लगाव या झुकाव रहेगा।  

अपना प्रभाव बढ़ने और भाग्य को चमकाने के लिए आपको चंद्र के के रंग क्रीम, सफ़ेद और हरे, बुध के लिए हलके चमकीले और नेप्चून के लिए कबूतरी या सलेटी रंग के वस्त्र पहनना अच्छा होगा।  

भाग्य रत्नो की बात करे तो आपको मोती, हीरा और चंद्रकांत मणि धारण करना चाहिए। 

8, 26, 17 June born relation

आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण अंक और तिथियां आठ और चार मूलांक वाले है। लेकिन आपको इन मूलांक वाले लोगों से विशेष सावधान रहना होगा।  

अपना प्रभाव बढ़ाने और भाग्य को चमकाने के लिए आपको गहरे और काले  रंग के वस्त्रों का चयन करने से बचना चाहिए। आपको हलके रंग के कपड़ों का चयन करना चाहिए। 

आपके लिए शुभ भाग्यशाली रत्न काला हीरा, काला मोती और काला नीलम पहना अच्छा रहेगा। 

27, 9, 18 June born relation

आपके सम्बन्धियों से आपका रिश्ता थोड़ा तनावपूर्ण होगा और आपको उनका पूरा सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा। 

विपरीत लिंगियों के प्रति भी आपका स्वभाव कुछ खास आकर्षण वाला नहीं होगा।  जिसकी वजह से आपके प्रेम सम्बन्ध भी कुछ खास नहीं बन पाएंगे। आपको विवाह सम्बन्धो में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

जीवन में आपको कई मुकदमो का सामना भी करना पड़ेगा और कई बार मामले अधिक उलझ भी सकते है।  

आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘ नौ ‘ और ‘पांच’ रहेंगे।  27 जून को जन्म लेने पर दो और साथ का प्रभाव भी आप पर रहेगा।  सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी यही होंगे। 

आपको अपना प्रभाव बढ़ने और भाग्य चमकाने के लिए मंगल को प्रसन करने के लिए लाल और बुध के लिए हलके चमकीले रंगो के कपडे पहनना अच्छा रहेगा।  

आपके भाग्य रत्न है लाल तामड़ा, लाल या गुलाबी नग, हीरा तथा अन्य चमकीले रत्न। 27 जून को जन्म लेने वालों को चंद्रकांत मणि, मोती और लहसुनिया धारण करना उचित होगा। 

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।