फरवरी ( February ) का महीना कुम्भ राशि से प्रभावित होता है। यह शनि की राशि है, जो की २१ जनवरी से शुरू होती है।

7 दिन तक अपनी पूर्व की राशि के साथ इसका संधि काल रहता है, उसके पश्चात 28 जनवरी से 19 फरवरी तक ये अपना पूर्ण प्रभाव दिखने लगती है। 

उसके बाद अपनी नयी  राशि मीन के साथ संधि काल आने पर ये अपना प्रभाव धीरे धीरे खोने लगती है। संधि काल के दौरान जन्म लेने वाले लोगों में दोनों ही राशियों के गुण दिखाई देते हैं। 

इस माह में जन्म लेने वाले लोग अति संवेदनशील होते है। ज़रा सी भी बात से व्यथित हो जाते है, या ज़रा से व्यंग से तिलमिला उठते है।  

आपमें अपने संपर्क में आने वाले लोगों की भावना को पहचानने की बहुत अच्छी शक्ति होती है।

परन्तु आप आसानी से अपने मन की बात या उनके प्रति अपने विचारों को ज़ाहिर नहीं करते हो। 

इससे आपके मन का बोझ बहुत बढ़ जाता है, और जब असहनीय हो जाता है तो आप फुट पड़ते हो।

परन्तु बाद में आपको इसका पछतावा भी होता है, और बात को सँभालने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हो। 

ऐसे जन आंदोलन जिनमे बहुत लोग हो उनमे आपकी विशेष रूचि रहेगी। देशभक्ति से सम्बंधित बड़े समारोह में आप भाग लोगे।

अपनी दुनिया में रहते हुए भी आपका लगाव भीड़ भाड़ वाले आयोजनों, थियटर एवं मनोरंजन स्थलों में रहेगा।  

यदि आपका जन्म धन संपन्न परिवार में हुआ है, तो आपके सर्वोत्तम गुणों का विकास होना मुश्किल होगा।

आप भी इसी तरह धारा के साथ बहते हुए अपना जीवन बिता दोगे और जब आपको ज्ञात होगा अपने भविष्य का तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।  

इसलिए अन्य वर्गों की अपेक्षा आपको अपने मित्रों का चुनाव करते वक्त विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

क्योंकि आत्मविश्वास की कमी के कारण आप बहुत जल्दी दूसरों से प्रभावित हो जाओगे जो आपके लिए सही नहीं होगा।  

February born personality | फरवरी में जन्मे व्यक्ति का स्वभाव

आपके मन में दूसरों का भला करने की भावना बहुत ज़्यादा रहेगी। आप दूसरो के लिए सीमा से आगे बढ़कर काम करने का प्रयास करोगे और औसत से ज़्यादा दान करोगे। 

february-born-personality

आप बहुत ज़्यादा तार्किक बुद्धि के स्वामी होंगे। आप अपनी  तर्क शक्ति के आधार पर बड़े से बड़े मसलों का हल आसानी से निकाल सकते हो, वो भी शांतिपूर्ण तरीके से।  

अपने उत्तम गुणों को प्रकट करने के लिए आपको सही अवसर की तलाश रहेगी हमेशा। 

समय की ज़रूरत के अनुसार आप खुद को ढाल लोगे और अपनी छिपी शक्तियों और प्रतिभा से दूसरों को आश्चर्य में डाल दोगे।

बस आपको अपनी अत्यधिक सवेदनशीलता पर काबू करना होगा तभी आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और फिर कोई भी आपको सफल होने से नहीं रोक सकता।

आपके बारे में एक विचित्र बात ये भी है, की आप खुद बड़े मानसिक तनाव में रहते हुए भी ऐसे लोगों पर अपन अप्रभाव बना पाएंगे जो थोड़ी सी भी बात से विचलित या उत्तेजित हो जाते है।

आप स्वयं को अक्सर ऐसे लोगों के बीच पाओगे।  

1,10, 19, 28 born

सूर्य, युरेनस और शनि आपकी राशि को प्रभावित करने वाली मुख्य राशियां तथा मूलांक 1 (mulank 1 ) है। 

प्रायः पूरा महीना ही शनि के  ( सौम्य) प्रभाव में होता है अतः आपकी राशि पर इसका प्रभाव थोड़ा कम रहेगा।  

इसका अभिप्राय ये है की आप अपनी महत्वकांशाओं और योजनाओ को पूरा करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र रहोगे। 

आपके जीवन के प्रारंभिक वर्ष घटनापूर्ण और हलचल भरे रहेंगे। आपके परिवार में कुछ अप्रत्याशित परिवर्तनों की सम्भावना अधिक रहेगी।  

आपके जीवन में आपके परिजनों द्वारा सोची गई योजनाओं के पूरा होने की सम्भावना न के बराबर रहेगी। 

आप बहुत अल्प आयु  में ही अपने जीवन का रास्ता खुद खोजने निकल पड़ोगे। आप एक सर्वोन्मुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्ति होंगे औ मौलिक विचारों से भी परिपूर्ण होंगे।

आपके स्वाभाव में भारी महत्वकांक्षा ,दृढ संकल्प और अपनी योजनाओं को पूरा करने की तीव्र इच्छा रहेगी।  

सफलता की प्राप्ति के और अपने उदेश्यों की पूर्ती के लिए आप अनेक रास्तों और साधनो का प्रयोग कर सकते है।  

आपके प्रति जलन की भावना रखने वालों के मन में जालसाज़ी और षड्यंत्र रहेंगे। जीवन के शुरुआती वर्षो में आप अपनी रणनीति में कई बार परिवर्तन करोगे।  

दूसरों के साथ साझेदारी करने में आप ज़्यादा भाग्यशाली नहीं रहोगे। इस में आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। 

जहाँ तक हो सके अपनी योजनाओं को अकेले ही पूरा करने का प्रयास करें, क्योंकि दूसरों पर भरोसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। 

आप हमेशा अपने लिए बड़े बड़े लक्ष्य रखोगे और इनको पूरा करने के लिए आपको अपने सम्बन्ध ऊँचे पद वालों से बनाना बेहतर होगा। 

2,11, 20, 29 born

आपको सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाले कारक ग्रह है, चन्द्रमा और नेप्चून तथा जातको का मूलांक 2 ( mulank 2 ) होगा।

शनि की सौम्य राशि में जन्म लेने के कारणं आप पर शनि का अनुकूल प्रभाव रहेगा जिसकी वजह से आप अपनी योजनाओं को ज़्यादा क्षमता के साथ पूरा कर पाओगे।

आप अत्यंत रूमानी और आदर्शवादी व्यव्हार वाले व्यक्ति होंगे। आपके अनेक प्रेम प्रसंग होंगे और आप बहुत महत्वकांशी होंगे।

आपका प्रारंभिक जीवन ज़्यादा सौहार्दपूर्ण नहीं रहने वाला है। बहुत अल्प आयु में आप अपने पैरों पर खड़े होने के लिए घर से बाहर निकल दे।  

आपको अपनी अति  सवेदनशीलता पर काबू पाना होगा और खुद में आत्मविश्वास पैदा करना होगा।  

आपके जीवन में कई सारे बदलाव आएंगे। आपके अंदर दूर देश जाने की इच्छा अत्यंत प्रबल होगी।

आप बहुमुखी प्रतिभा के धनि होंगे लेकिन आपकी प्रवत्ति कल्पनाशीलता के गुणों को विकसित करने की रहेगी।  

आपकी रूचि नयी खोजों में रहेगी विशेषकर जिनसे मानव जाति का कल्याण हो सके ऐसी खोज करने के लिए आप सदा लालायित रहोगे।  

कला,साहित्य, संगीत या नाटक से अपने को अभिव्यक्त करने की आप में प्रबल इच्छा रहेगी। इन क्षेत्रों में आप सफल भी होंगे। 

3, 12, 21, 30 born

आपके विशेष कारक ग्रह गुरु और शनि तथा मूलांक 3 ( mulank 3 ) होगा। 3 और 12 तारीखों को जन्मे व्यक्तियों में वही गुण होंगे जो जनवरी में  इन्ही तारीखों को जन्मे लोगो में होते है। 

किन्तु आपकी राशि का स्वामी शनि आपके लिए सौम्य रूप में है, इसलिए  बृहस्पति को अपने प्रभाव दिखने का पूरा मौका मिलेगा। 

इसकी वजह से आपको द्रढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प,संगठन प्रतिभा विशेषकर सार्वजानिक मामलों,सरकारी विभागों या राजनीती में आपको विशेष लाभ मिलेगा। 

यदि आप 21 को जन्मे हैं, जो मीन राशि की संधि में भी है, तो उसके स्वामी गुरु का सौम्य प्रभाव आप पर रहेगा।

आप पूर्व में जन्मे लोगों के मुकाबले अधिक भौतिक सुख प्राप्त करोगे। आपको अपनी महत्वकांशाओं को खुला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी पूर्ती स्वतः ही होना निश्चित है।  

ज़िम्मेदारी और दूसरों पर अधिकार दिलाने वाला कोई भी  काम आपको विशेष लाभ और सफलता प्रदान करेगा।

4, 13, 22, 31 born

आपकी राशि को प्रभावित करने वाले कारक ग्रह है, युरेनस , शनि ( सौम्य) और सूर्य के साथ मूलांक 4 ( mulank 4 ) है। 

आपके गुण और विशेषताएं वही है, जो जनवरी माह में  इन्ही तारीखों को जन्मे लोगों की है। 

आपकी राशि पर शनि का प्रभाव सौम्य या शांत रूप में है। इसलिए आपको शनि के दुष्प्रभावों की बजाय इसके शुभ फल की प्राप्ति होगी।  

आप व्यावहारिक होंगे और लीक से हाथ कर चलने वाले होंगे। आपका झुकाव हमेशा नए विचारों और प्रयोगों की और अधिक रहेगा। 

नए धर्म,नयी शिक्षा नयी खोज की और आपका रुझान ज़्यादा रहेगा। आप स्वतंत्रता प्रेमी होंगे किसी भी काम को आप सवतंत्र होकर ज़्यादा अच्छे से पूरा कर पाओगे। 

कई बार आपके सगे सम्बन्धी आपको सनकी समझेंगे। शनि का शांत प्रभाव  आपके व्यावहारिक पक्ष को मज़बूत करेगा।

लेकिन खिन्नता और दार्शनिकता का असर आपमें दिखाई देगा। आप पर युरेनस का प्रभाव आपकी सवेदनशीलता को बढ़ाएगा और आप लोगों से ज़्यादा मिलने जुलने से कतराएंगे।

5, 14, 23 born

आपके मूलांक 5 ( mulank 5 ) के साथ प्रभावकारी ग्रह रहेंगे शनि ( सौम्य ) और बुध। 

ये योग आपके लिए लाभकारी रहेगा, क्योंकि इसमें बुध के गुण शनि की विवेकपूर्णता और श्रमशीलता को प्रभावित करते है, जो आपके मानसिक विकास के लिए बहुत लाभदायक होगा। 

23 तारीख गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि के साथ संधि काल में है, जो इस दिन पैदा हुए लोगो को बहुत स्वतंत्र और दबंग स्वाभाव का बनाता है। 

ये सभी तिथियाँ मन को गहन दूरदर्शी बनाती है। ऐसे लोगों में दूसरों को परखने की बहुत गहरी नज़र होती है।

उत्तेजना और गुस्से में भरे लोगों को ये बड़ी आसानी से शांत कर सकते है। वो लोगों को तर्कसंगत बातों से अपने आगे झुकने के लिए मजबूर कर देते है।  

इन तिथियों को जन्मे लोगों में सुनने और समझने की अध्भुत शक्ति होती है इसी वजह से ये लोग अच्छे डॉक्टर बन सकते है। 

क्योंकि ये लोग अत्यंत पढ़ाकू स्वाभाव के होते है और जो कुछ पढ़ते और सुनते है उसको बहुत आसानी से याद कर लेते है और अवसर आने पर उसका सही प्रयोग कर लेते है।

ये लोग विज्ञानं और ज्ञान से प्रेम करते है। आप सिद्धांतों के प्रति थोड़े संदेही होते है फिर भी उनका झुकाव दर्शन विज्ञानं के प्रति होता है। 

आप सदा चाहते हो की आप के काम को पहचाना जाये और आपके काम की प्रशंसा हो।

6, 15, 24 born

6 और 15 को जन्मे व्यक्तियों के लिए मूलांक 6 ( mulank 6 ) के साथ कारक ग्रह शुक्र और शनि ( सौम्य ) है। 24 को जन्मे लोग मीन राशि की संधि काल में आते  है और शुक्र और गुरु के प्रभाव में रहते है।  

6 और 15 तारीख वालों पर शुक्र के गुणों पर शनि की छाया रहती है। इन लोगों के  लिए प्यार ही सब कुछ होता है। लेकिन मन के आवेग और एक ही दिशा में सोचने के कारण कुछ अतृप्त से रहते है।  

अति प्रेम और समर्पण की भावना के कारन आप अपना सब कुछ साथी पर निछावर कर  देते हो।

कई बार आपका साथी आपके अनुरूप विश्वासी और योग्य नहीं निकलता।  

प्रेम के मामलों में आपको बहुत अड़चनों का सामना करना पड़ता है। सही शब्दों में आप प्रेम में खुश या तृप्त नहीं हो पाते हो। 

अक्सर आप अपने से निचले स्टार वाले या सामाजिक रूप से पिछड़े हुए से विवाह करते हो।  

आमतौर पर फ़रवरी में  मूलांक 6 की तिथियों में जन्मे लोगो में स्वाभाविक रूप से करुणा की भावना होती है। 

जनता के कामो से जुड़े क्षेत्रों में आपको विशेष सफलता और प्रशंसा मिल सकती  है। 

कला के क्षेत्र से भी आपका लगाव  होता है भले उसमे आपको पैसा कम मिले।

आप हर प्रकार के सामाजिक जीवन के प्रति मोह भाव रखोगे और जहाँ जाओगे अपने मित्र बना लोगे। 

आपसे छोटे और आपके अधीनस्थ लोग आपको आदर देंगे और आपसे ऊँचे पदासीन अधिकारी आपकी ओर आकर्षित होंगे।  

आप रूमानी और कौतुहल भरी कथाओं को पसंद करेंगे। विपरीत लिंगियों पर आपका विशेष प्रभाव रहेगा। 

अपने कर्तव्यों के लिए आप सुख की  राह को त्याग सकते हो। आप स्वयं को आदर्शवादी स्वप्न देखने वाले नायक के रूप में देखते हो।

कभी कभी ये सोचकर की आप कुछ भी कर सकते है। आप जोखिम भरे काम भी अपने हाथ में उठा लेते है।    

जब तक आप द्रढ़ इच्छा शक्ति न कर लो आप में भोगविलास और अपव्यय की स्वाभाविक प्रवृति रहेगी। इसके कारण आप कई बार ऋण लेकर फस भी सकते हो। 

7, 16, 25 born

आपके कारक ग्रह है, नेप्चून, चंद्र, युरेनस और शनि तथा मूलांक 7 ( mulank 7 ) है। जो लोग 7 या 16 फ़रवरी को पैदा हुए है।

उनका व्यव्हार 25 को जन्मे लोगों से बिलकुल अलग होगा क्योंकि ये लोग गुरु की सौम्य राशि में पैदा हुए है और उन पर शनि का प्रभाव कम होगा।

7 या 16 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का स्वाभाव थोड़ा विचित्र और सवेदनशील होता है। 

आपके लिए जीवन का सार खोज पाना उतना आसान नहीं होगा, और सारा जीवन आप इसी खोज में निकाल दोगे।  

लेकिन यदि आप किसी की और आकर्षित हो जाते हो तो सारा जीवन आप उसी से चिपके रहोगे। 

आपके आस पास के माहौल और दुसरे लोगों के स्वाभाव का आप पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। 

इसलिए आपको निवास स्थान और आस पास के लोगो के बारे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।  

आपमें रुमानियत,कल्पना और आशावाद की अद्भुत प्रतिभा होगी। आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी।

जब तक कोई बाह्य सहारा न मिले आप अपनी विशेष प्रतिभा नहीं दिखा पाओगे। 

आप या तो किसी विशेष कला या क्षेत्र में ध्यान लगाओगे या किसी एक ढर्रे पर ही चलते जाओगे। 

आपका रुझान गुप्त खोजों और ज्योतिष विज्ञानं में भी हो सकता है। इसमें आप सफल भी हो सकते हो।  

मानसिक रूप से अविकसित या बीमार लोगों के प्रति आपकी विशेष सहानुभूति रहेगी और आप उनके लिए काम करने वाली संस्थाओं को दान भी दोगे। 

दुसरे लोगों के प्रति आप खुद की ही धारणा पर विश्वास करोगे और उनसे इसी आधार पर सम्बन्ध बनाओगे। 

आप अपनी इस पसंद और न पसंद का कोई तर्कसंगत जवाब भी नहीं दे पाओगे, लेकिन इसी पर जीवन पर्यन्त चलोगे।  

25 तारीख को जन्मे व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सफल होंगे।  जिस किसी भी काम में हाथ डालेंगे उसे बिना आर्थिक फायदे नुकसान के पूरा करेंगे।

8, 17, 26 born

आपके जीवन के कारक ग्रह है, शनि ( सौम्य) और युरेनस। उपरोक्त तारीखों पर जन्मे जातको का मूलांक 8 ( mulank 8 ) होता है।

26 को को जन्म लेने पर दोनों के साथ मीन राशि के स्वामी गुरु का प्रभाव भी इन पर पड़ता है।  

आपका सबसे अलग अपना एक व्यक्तित्व होगा आपके सेज सम्बन्धियों और साथियों में सबसे अलग जीवन होगा। 

आप दार्शनिक विचारों वाले होंगे और जो भी वृति आप अपनाएंगे उसमे ये प्रभाव साफ़ दिखाई देगा। 

आपके जीवन में बहुत साडी विचित्र परिस्तिथियाँ आएंगी और भाग्य की विचित्र धरा आपको बहाकर ज़िम्मेदारी के पदों की ओर ले जाएगी। 

26 को जन्म लेने पर गुरु के प्रभाव के कारण भौतिक सफलता की आशा अधिक रहती है। 

कभी कभी अंक ‘आठ ‘ वाले लोगों की वजह से कुछ शत्रु पूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

यदि आप सम्पन्न परिवार में नहीं जन्मे है तो प्रारंभिक जीवन में आपको कठोर परिस्तिथियों का  सामना करना पड़ सकता है। 

प्रेम प्रसंगों और घरेलु जीवन में आपको गंभीर परिस्तिथियों का सामना करना पड़  सकता है। इष्ट मित्रों का बिछोह, मृत्यु या बीमारी  जैसे दुखद घटना का सामना भी हो सकता  है ।  

विवाह का अनुभव आपका अच्छा नहीं रहेगा संतान यदि होगी तो शोक या चिंता का कारन बनेगे। 

आपको भोौतिक सुख से ज़्यादा मानसिक सुख की  तलाश रहेगी हमेशा। आप जीवन में पैसा कमा सकते हो, और धनी  भी बन सकते हो।

किसी शक्तिशाली पद पर भी पहुँच सकते है। परन्तु इन सबके लिए आपको बहुत बड़ी कीमत चुकाना पड़ेगी। 

मूलांक आठ वालों की एक खास विशेषता होती है, वो जीवन में या तो बहुत सफल होते है या असफल होते है।

9, 18, 27 born

आपका मूलांक 9 ( mulank 9 ) होने के साथ साथ आपके कारक ग्रह है मंगल और शनि ( सौम्य) । 

27 को जन्म होने पर मंगल (सौम्य)  रूप में होगा। जो लोग 9 की संधि के जितने पास  जन्म लेते है, उनका व्यक्तित्व उतना ही प्रखर होगा। 

फलस्वरूप 9 को जन्मे व्यक्तियों की तुलना में 18 को जन्मे व्यक्तियों से अधिक आशा की जा सकती है। 

27 को जन्मे लोगों के लिए मंगल और गुरु ग्रह का योग शुभ है। 

सौम्य गुरु मानसिक गुणों को उत्साह और महत्वकांशा प्रदान करता है और मंगल हर काम में अतिरिक्त शक्ति प्रदान करता है।  

ये लोग जीवन में यश और सफलता प्राप्त करते है। 18 फरवरी को जन्मे लोगों में भी बहुत कुछ ऐसी ही समानताएं होती है। 

फरवरी में मूलांक ९ में जन्मे लोगों में वैसी ही समानताये और शक्तियां होती है जैसी जनवरी में इन्ही तारीखों में जन्मे लोगों में होती है। 

आप अपने भाग्य के स्वयं मालिक होंगे और आपके भाग्य में अधिक उतार चढाव नहीं होंगे।  

आप अपने विचारों और काम में आपकी  स्वतंत्रता साफ दिखाई देगी। अपने उदेश्य की प्राप्ति के लिए आप द्रढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दोगे ।  

आपके हर काम में आपके व्यक्तित्व की छाप[ स्पष्ट दिखाई देगी। आपमें अच्छी तर्क शक्ति होगी और आप तर्क सांगत बात करने में ही विश्वास करोगे।  

परन्तु कई बार बहुत मुंहफट और बेबाक भाषा के लिए आपकी आलोचना भी हो सकती है।  

लेकिन आप हमेशा आपकी बात मनवाकर ही छोड़ोगे। अपने व्यक्तित्व के आकर्षण से आप लोगों को अपनी और आसानी से आकर्षित कर लोगे। 

आप मन से मानवतावादी होंगे और सदैव दूसरों को लाभ पहुँचाने के लिए तत्पर रहोगे।

आप समाज सुधर के कामो से भी खुदको जोड़ोगे। आपका स्वाभाव कई बार आपके लिए कई दुश्मन भी खड़े करेगा। 

यदा कदा आपको विरोध का सामना भी करना पड़ेगा।

February born health | फरवरी में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थ

आपको नसों, पिताशय, जिगर की बीमारियां होने की सम्भावना अधिक रहेगी। डाक्टरों के लिए भी इन समस्याओं का निदान करना मुश्किल होगा।

february-born-health

अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के निदान के लिए आप अक्सर विज्ञापनों और नीम हकीमों की दवाएं खरीदते और प्रयोग करते रहोगे।   

आपके मित्रों के लिए भी आपके पास सदैव कोई नयी गोली या बलवर्धक दवा मिल जाएगी। 

बुढ़ापे में आप रक्त संचार में गड़बड़ी , रक्त अल्पता,सर और पीठ दर्द, दिल की धड़कन में तेज़ी या कमज़ोरी, गुर्दों की कमज़ोरी, पांव में चोट, एड़ी में मोच या हड्डी टूटने की समस्या से ग्रसित हो सकते हो। 

28, 19, 10, 1 February born health

1,10,19  को जन्म लेने वाले लोगों में बहुत ज़्यादा मानसिक शक्ति होती है। 

किन्तु 28 को जन्मे लोगों में शारीरिक शक्ति की कमी होती है। 

आपकी पाचन शक्ति अत्यंत क्षीण होती है बहुत जल्दी आपका पेट गड़बड़ा सकता है इसलिए उचित और पोषक आहार का सेवन करें। 

समय पर और थोड़े थोड़े अंतराल पर भोजन ग्रहण करें। एक औसत व्यक्ति से ज़्यादा नींद लें।

आपके साथ एक बात अच्छी रहेगी की आप की तबियत जैसे ख़राब होगी वो अपने आप ठीक भी हो जाएगी।

29, 20, 11, 2 February born health

स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

यदि आप  सादा जीवन और सुगठित काया बनाने को लेकर कुछ नियम बना लेंगे तो आप एक लम्बी और स्वस्थ आयु जी पाओगे।

30, 12, 21, 3 February born health

अधिक परिश्रम की वजह से आपका स्वस्थ कमज़ोर पड़ सकता और आपको यकृत में सूजन, रक्त  शिराओं और धमनियों का कमज़ोर पड़ना,उच्च रक्तचाप जैसे रोगों का सामना  करना पड़ सकता है। 

आप अत्यधिक थकान के कारण तनाव और अनिंद्रा के शिकार भी हो सकते हो। 

इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए सही खान पान और नींद लेने का प्रयास करें।  

13, 4, 22, 31 February born health

स्वास्थ्य के मामले में सदा ‘शरीर पर मन’ का सवाल रहेगा। जब तक आप मन से प्रसन्न रहोगे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

यदि आप निराशा के विचार अपने मन में पाल लेंगे तो आप दुखी हो जायेंगे और ये आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा। 

आपको स्नायुतंत्र से सम्बंधित रोग होने की सम्भावना अधिक रहेगी।

14, 5, 23 February born health

वैसे तो आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वाभाव और शरीर से जोशीले रहोगे।

लेकिन कभी कभार आपके तिल्ली,गुर्दा या पित्ताशय से सम्बंधित कुछ बीमारी या शिकायत हो सकती है। 

धनी  परिवार में जन्मे लोगों को शराब और अन्य नशो की आदत हो सकती है जिससे उनका स्वाथ्य ख़राब हो सकता है।

ऐसे लोगों को अपनी इन आदतों को नियंत्रण में रखने की विशेष आवश्यकता है।

15, 24, 6 February born health

आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारी की चिंता आपको कम ही रहेगी। हवा पानी बदलने पर आपको सर्दी जुकाम का खतरा हमेशा बना रहेगा। 

निमोनिया, श्वास नली सम्बंधित रोग,फेफड़ों की कमज़ोरी तथा नसों में तनाव की शिकायत हो सकती है।

16, 7, 25 February born health

स्वास्थ्य के मामले में आपके अनुभव अत्यंत विचित्र हो सकते है। बचपन में आपका स्वास्थ्य थोड़ा नाज़ुक रह सकता है। 

आपका शरीर और स्वास्थ्य डॉक्टर्स के लिए थोड़ा विचित्र रहेगा और इसी वजह से आप डॉक्टरों के परीक्षणों का शिकार भी बन सकते हो। 

आप स्वयं भी उलटे सीधे औषिधीय परीक्षणों में पैसा खर्च करोगे।

आप प्रायः पेट से सम्बंधित किसी रोग से ग्रसित रहोगे। जहाँ तक हो सके आप लोगों को  किसी भी प्रकार के नशे से बचकर रहना  होगा। 

आपको किसी विशेषज्ञ की बजाय समय से सोने,खाने और रेहान सेहन की आदतों पर ध्यान देना ज़्यादा लाभदायक रहेगा।  

 17, 8, 26 February born health

आप अंदर की बजाय बहार से ज़्यादा तंदरुस्त और स्वस्थ दिखाई दोगे। आपको बीमार होने की कोई पूर्व चेतावनी आपका शरीर नहीं देगा।

आप अकस्मात ही बीमार होंगे। आपकी मृत्यु भी अकस्मात ह्रदय घात या दिमाग़ में खून का थक्का जमने के कारण से होगी।

18, 9, 27 February born health

स्वास्थ्य को लेकर आपको डरने या ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं होगी। क्योकि आप अपनी सेहत को लेकर ज़्यादा चिंतित नहीं होंगे।

तभी आप कभी बीमार भी नहीं होगे। लेकिन आपको अपने हृदय और फेफड़ों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

February born wealth | फरवरी में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्ति

आपमें बहुत बढ़िया व्यापार बुद्धि होगी और आप दूसरों को सही सलाह भी दोगे। परन्तु ज़िम्मेदारी के पदों पर रहते हुए आप दूसरों का ही भला करोगे। 

february-born-wealth

आपको सबसे ज़्यादा सफलता उस कार्यक्षेत्र में मिलेगी जिसमे आपको दूसरों का भला करने के अवसर ज़्यादा से ज़्यादा मिले। 

आपकी राशि के जिन लोगों को अपनी इस शक्ति का एहसास हो जाता है वो अपनी शक्ति के अनुसार कार्यक्षेत्र का चुनाव करके खुद को सफल बना लेते है।

शनि और युरेनस के प्रभाव से बड़े बड़े और आकस्मिक उतार चढाव आने की सम्भावना है।

इसलिए आपको अनिश्चयात्मक और थोड़े खतरनाक मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 

आपको बीमा कंपनियों, न्यायी मामलों, बैंक, रेलवे कंपनी, बिजली समस्याओं एवं उदयन विभाग से सम्बंधित साधनो से धन लाभ के योग है। 

यदि आप बुद्धिमत्ता से काम लेंगे तो ठीक रहेगा वरना आपकी आय के साधनों में अनिश्चिता बनी रहेगी।

10, 1, 28, 19 February born wealth

आपको जुए और सट्टे की आदत से बचना चाहिए। कई बार आप जल्दी धन कमाने के चक्कर में अपनी सीमा का अतिक्रमण कर जाओगे। 

डॉक्टर,वकील,अभिनेता,कलाकार आदि का व्यवसाय करने वालों के लिए फरवरी का महीना धन संचय करने के लिए अच्छा नहीं है।

इसके विपरीत साहूकार या बड़े उद्योगों के मुखिया जैसे ठोस व्यवसाय में लगे लोगों के लिए इस माह अच्छा संयोग रहेगा धन संचय के लिए। 

इसका प्रमुख कारण ये है की इस माह में जन्मे लोग अपने बजाय दूसरों के लिए ज़्यादा अच्छे से काम कर सकते है।  

28 फरवरी  को जन्म लेने पर कुम्भ राशि का प्रभाव ख़तम हो चूका होगा और मीन राशि का प्रभाव प्रारम्भ हो जायेगा। 

इसका मतलब है सारी  रुकावटें ख़तम हो जाएँगी और आप जिस भी  शुरुआत करेंगे उसमे सफलता निश्चित है।   

11, 2, 29, 20 February born wealth

आपके अपनी योग्यताओं से जीवन के अंतिम वर्षो में धनि होने की पूरी सम्भावना है, और आपको विरासत में भी कुछ धन सम्पति की प्राप्ति हो सकती है।  

अपने जीवनकाल में आपको कई विशेष उपहार और सम्मान भी प्राप्त हो सकते है।  

यदि आपका जन्म 2,11 या 20 को हुआ है तो जीवन के शुरुआती वर्षो में आपको धन सम्बंधित विशेष कठिनाई रहने वाली है।

भले ही आप धनी परिवार में ही क्यों न जन्मे हो। परन्तु अंत में आपकी खुद की काबिलियत के दम  पर आपको सफलता मिलना निश्चित है।

आपको कला,साहित्य,संगीत और नयी खोज से सम्बंधित क्षेत्रों में विशेष सफलता मिल पायेगी।  

यदि आप अपने अधिकार वाले पूंजी निवेश वाले किसी क्षेत्र में बड़े पद पर पहुँचते है।

तो सब कुछ आपके नियंत्रण में रहेगा लेकिन अगर आप किसी व्यवसाय में है तो पैसा आपके हाथ में रुकने की बजाये खर्च ज़्यादा होगा।

आप अपने बुढ़ापे के लिए पर्याप्त धन संचय नहीं कर पाओगे ।

12, 3, 30, 21 February born wealth

आप अपने लिए किसी भी काम में सफलता और लाभ की सामान्य से अधिक आशा कर सकते है। आपको विशेष पद लाभ की प्राप्ति हो सकती है।  

 कई बार बुद्धिमत्ता के होने के बाद भी आपको धन हानि होने की पूरी सम्भावना होगी।

22, 13, 4, 31 February born wealth

पैसा आपको ज़्यादा आकर्षित नहीं करेगा  जितना की एक आम आदमी को रहता है। 

आप  असाधारण कारणों से अपना पैसा गवाएंगे भी। थोड़ी अधिक सावधानी रखते हुए आप  धन की बचत कर सकते हो।  

आपको विशेष रूप से जल्दी अमीर बनने के नुस्खों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

23, 14, 5 February born wealth

आर्थिक मामलों में आप दूसरों को बहुत अच्छी सलाह दे सकते हो।  लेकिन उन बातों को खुद पर अमल नहीं कर पाते  है। 

आप अपनी बुद्धि के बल पर धन कमा तो लेते हो परन्तु अपने बुढ़ापे तक उसको बचा नहीं पाते हो।

आपके लिए विशेष सलाह ये है, कि आप जुए सट्टे में अपना पैसा न फसाये बल्कि उन कामो में धन लगाए जिन पर आपका नियंत्रण हो।

आप से लोग बहुत आसानी से पैसा उधार ले लेंगे, परन्तु आप उसकी वापसी उतनी आसानी से नहीं कर पाओगे इसलिए उधार लेने देने से बचें।

24, 6, 15 February born wealth

बचपन बीतते ही आप अपने भाग्य को अपने आस पास देखोगे। आर्थिक मामलों में आप कई  मूर्खतापूर्ण काम करोगे और हवाई योजनाओं के शिकार भी हो सकते हो। 

लेकिन इन सभी बातों को पीछे छोड़ते हुए आप अपने पैरों पर खड़े होंगे।  

सार्वजानिक उधोगों और जनता के सहयोग वाले कामो से आपको धन प्राप्ति हो सकती है। 

इन क्षेत्रों से सम्बंधित कम्पनी  कड़ी कर सकते हो आप और सफल भी होंगे। 

लेकिन आप पर सीमाओं के अतिक्रमण और भरी आर्थिक नुकसान का खतरा आप पर हमेशा बना रहेगा।

25, 7, 16 February born wealth

आप लोग भौतिक लाभ और नुकसान पर अधिक ध्यान नहीं देते हो। आप धन के मामले में विशेष सफलता नहीं मिलेगी। 

खासतौर से जुए और सट्टे से आपको नुकसान की पूरी सम्भावना रहेगी। इसलिए आपको विशेष सावधान रहने की ज़रूरत है।

आपके उदार और दानी स्वाभाव की वजह से लोग आसानी से आपसे फायदा उठाएंगे और आर्थिक नुकसान का कारण भी बनेगे।

26, 17, 8 February born wealth

यदि आप पक्का इरादा कर ले तो जीतना चाहे उतना धन कमा सकते हो जीवन में विशेषकर 26 को जन्मे लोग। 

लेकिन आपको विपरीत लिंगियों की कार्यवाही अथवा मुकदमेबाज़ी या धोखादड़ी का सामना करना पड़ सकता है। 

बाकि आप आर्थिक रूप से ज़्यादा परेशान नहीं रहोगे। आप जीवन में पैसा कमा सकते हो, परन्तु आपके हालत या आपसे जुड़े लोग आपसे छीन  ले ऐसे हालत ज़्यादा है।

27, 18, 9 February born wealth

कुछ हालातों में आप आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहोगे कई बार आपके धन प्रयोग और बचत के तरीकों से कई बार दुसरे आश्चर्य चकित रह जायेंगे। 

आप अपनी धन संपत्ति से आपके जीवन काल में ही छुटकारा पा लोगे कभी कोई ट्रस्ट को सब सौंपकर या किसी को दान करके।  

February born marriage partnership relation | फरवरी में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्ध

अपने जीवनकाल में ये बहुत सरे लोगों के संपर्क में  आते है, परन्तु फिर भी अकेलापन महसूस करते हैं।

february-born-marriage-partnership-relation

ये प्यार या अपनी भावना का प्रदर्शन नहीं करते।परन्तु जिसको भी ये प्रेम करते है उसके प्रति पूर्ण समर्पण की भावना रखते है। 

आपकी खुद की राशि जो की कुम्भ है ( २१ जनवरी से १९ फरवरी ) तथा मिथुन ( २१ मई से २० जून ), तुला ( २१ सितम्बर से २० अक्टूबर )।

संधि काल की राशियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे और विवाह सम्बन्ध भी बनेगे।  

19, 10, 1, 28 February born relation

आपके लिए महत्वपूर्ण  अंक “एक ”  (सूर्य )और  ” चार ” ( युरेनस ) है। 

जहाँ तक हो सके अपने सभी ज़रूरी काम इन्ही मूलांक वाली तिथियों को शुरू करने का प्रयास करें। 

आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष भी इन्हीं मूलांक संख्या वाले होंगे। 

आपके लिए शुभ फलदायी रंग है सुनहरा,नारंगी और पीला ये सूर्य की शक्ति का प्रवाह आपके जीवन में करेंगे और आपके लिए अच्छे रहेंगे।

युरेनस को बढ़ावा देने के लिए नीला,सलेटी आदि रंगो के वस्त्र धारण करने की कोशिश करें।  

आपके लिए शुभ फलदायी  रत्नों की बात करें तो आपको हीरा, नीलम, अम्बर और पुखराज होता है। 

जहाँ तक हो सके इन रत्नो को शरीर को छूते हुए धारण करे। 

20, 11, 2, 29 February born relation

अपना प्रभाव बढ़ने और विशेष लाभकारी फल प्राप्त करने के लिए आप चंद्र और नेप्चून के रंगो को धारण करे। 

ये रंग है – चंद्र के लिए सफ़ेद,क्रीम और हल्का हरा। नेप्चून  के लिए हलके से गहरे तक सलेटी रंग होता है। 

जहाँ तक हो सके इन रंगों के वस्त्रों को ज़रूर पहनने का प्रयास करें।

आपके लिए शुभ फलदायी रत्न है जेड ( हरित्मणि या मगसाम ), मोती, चंद्रकांंत या लहसुनिया। 

जहाँ तक हो सके इन रत्नो को शरीर से छूटे हुए धारण करने का प्रयास करें।

आपको चार अंक वालों से बचकर रहना होगा परन्तु आठ से आपको ज़्यादा सावधानी की आवश्यकता नहीं होगी। 

20 और 29 को जन्मे लोगों को के लिए विशेष अंक या तारीख “सात” और “तीन” रहेंगे। 

आपके जीवन के सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी यही रहेंगे और आप दो और साथ मूलांकों वालों से विशेष लगाव महसूस करोगे।

21, 12, 3, 30 February born relation

आपके लिए शुभ फलदायी रंग है – बैंगनी,जामुनी या हल्का फालसई। यदि आप इन रंगों के वस्त्र धारण करोगे तो आपको लाभ मिलेगा।  

आपके लिए शुभ लाभ प्रदान करने वाले रत्न है – अमेथिस्ट और जामुनी  रंग के रत्न इनको शरीर को छूता हुआ पहनिए आपको लाभ मिलेगा।

आपके लिए विशेष अंक और तारीख है, 3 और 8 इसके अलावा मूलांक चार वालों का भी  प्रभाव आप पर रहने वाला है। 

आपके जीवन के घटनापूर्ण वर्ष भी इन्ही संख्याओं वाला रहने वाले है। 

31, 13, 22, 4 February born relation

आपको ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांक वाली तिथियों और लोगों से विशेष सावधान रहने की ज़रूरत है। इनके साथ या इन तिथियों को कोई विशेष योजना न बनाये। 

आपके लिए विशेष लाभ वाली तिथि मूलांक 1 वाली ही रहेंगे। आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण घटनाये होने के वर्ष ‘एक ‘ और ‘ चार’ मूलांक वाले होंगे।

इसके साथ ही एक, चार एवं आठ मूलांकों वाले व्यक्तियों से गहरा लगाव अनुभव करेंगे।

5, 23, 14 February born relation

आपके लिए सबसे अच्छा अंक ‘ पांच ‘ है इसी मूलांक वाले वर्ष एके जीवन के घटनापूर्ण वर्ष रहेंगे। 

इसी मूलांक वाली तिथि के लोगों से आपका विशेष लगाव रहेगा।

आपके लिए सभी हलके एवं चमकीले रंग के वस्त्र लाभदायक रहेंगे।  इसके आलावा आपको शरीर से छूता हुआ हीरा और चमकीले रत्न धारण करना उत्तम रहेगा।

6, 15, 24 February born relation

आपका खुदका मूलांक 6 ही आपका भाग्यशाली अंक है, और इसी मूलांक वाली तिथियां आपके लिए शुभ फलदायी रहेंगी। 

मूलांक 6 वाले वर्ष ही आपके जीवन के अबसे घटनापूर्ण वर्ष रहेंगे। इन तिथियों को जन्मे लोगो से आपका जुड़ाव रहेगा।  

आपके लिए गहरे से हल्का नीला रंग अत्यंत शुभकारी होगा। आपको इस रंग के वस्त्र पहनने का प्रयास करें। 

नीलम आपका विशेष रत्न है। २४ को जन्मे लोगो को बैंगनी और फालसई रंग भी सूट करता है।

16, 7, 25 February born relation

आपके सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘सात ‘ और ‘दो ‘ है आपको अपने सभी ज़रूरी काम और योजनाए इन्ही मूलांक वाली तिथियों पर करने का प्रयास करना चाहिए। 

‘चार’ और ‘आठ ‘ मूलांक वाली तिथियों और लोगों से आपको विशेष सावधान रहने की ज़रूरत है। 

आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और घटनापूर्ण वर्ष भी ‘सात’ और ‘दो’ मूलांक वाले ही रहने वाले हैं।

आपका विशेष लगाव भी इन्ही मूलांक वाले लोगों के साथ होगा। आपके लिए हलके रंग लाभदायक रहेंगे जैसे हरा,क्रीम और कबूतरी। 

इन रंगों के वस्त्र पहनना आपको लाभ देगा। 25 को जन्मे लोगों के लिए फालसई,जमुनी और बैंगनी रंग भी अच्छे रहेंगे।

रत्नो की बात करें तो सभी चमकदार विशेष रूप से जमुनी रंग के रत्न शरीर को छूता हुआ धारण करे।

8, 26, 17 February born relation

सबके लिए सबसे महत्वपूर्ण अंक और तारीख ‘ चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांक वाली होंगी। 

26 को जन्मे लोगों के लिए ‘ तीन’  मूलांक वाली तिथियां भी विशेष हैं। आपके जीवन के सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी यही होंगे।

आपके लिए सबसे भाग्यवर्धक रंग है – गहरे नीले और गहरे लाल रंग को छोड़कर सभी गहरे रंग। 

विशेष रत्न है – नीलम,काला मोती और काला हीरा इन्हे शरीर को छूता हुआ धारण करें।

27, 9, 18 February born relation

आपका सबसे ज़रूरी अंक ‘नौ ‘ ही है।  इसी मूलांक वाली तारीखों को ही अपने विशेष योजनाओं को शुरू करे। 

आठ और नौ मूलांक वालों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।  इसी मूलांक वाले वर्ष ही आपके लिए सबसे घटनापूर्ण वर्ष होंगे।  

आपके लिए सबसे अनुकूल रंग है लाल और भाग्यवर्धक रत्न है लाल तामड़ा नग। 

27 फरवरी ( February ) को जन्म लेने वालों को फालसाई,जामुनी और बैंगनी रंगो का प्रयोग करना चाहिए इनके लिए नीलमणि उपयुक्त रत्न रहेगा।

फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।