दिसंबर ( December ) में तक पैदा होने वाले जातक नौकरी या व्यापार कड़े परिश्रम के साथ करते है। आप एक ही काम को करते समय उसमे परिवर्तन करते रहते है।

अतः आप अपने विचार तेजी से बदलते रहते है। आप राजनीती या धर्म प्रचारक हुए तो अनेक बार नीतिया और धर्म परिवर्तन करेंगे।

21 नवंबर से 27 तक पैदा होने वाले जातको में धनु राशी का प्रभाव सर्वाधिक होता है। सीधे स्पष्ट काम की बात करने वाले और मुंहफट होते है, जिससे लोग आपसे नाराज हो जाते है।

आप जो भी कार्य करते है अपना सारा ध्यान उसी पर रखते है जब तक उसे ख़तम ना कर ले।

धनु राशि 21 नवंबर से आरंभ होती है। फिर सात दिन तक पूर्व राशि के साथ संधिकाल चलता है, जिससे 28 नवंबर को ही पूर्ण प्रभाव में आ पाती है।

तत्पश्चात 20 दिसंबर तक इसका पूर्ण प्रभाव रहता है। उसके बाद आगामी राशी मकर के साथ संधिकाल प्रारंभ हो जाने से प्रभाव निरंतर कम होने लगता है।

आप बातो में अधीरता दिखाते है और कई बार बीच में ही बोल पड़ते है। आप स्पष्टवादी होने से दुसरो के छल का भेद खोल देते है चाहे उसमे आपकी ही हानि क्यों न हो।

आप किसी कार्य को बीच तक छोड़ते जब तक वह पूर्ण ना हो जाये अथवा आपकी मृत्यु हो जाये। यदि आप वैज्ञानिक हुए तो शोध छोड़ व्यवसाय में हाथ आजायेंगे। आप किसी बात की अति तक पहुंच जाते है।

आप तत्काल निर्णय लेते है, निर्णय गलत होने पर भी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते है। यदि आपको लगता है, कि योजना पूर्ण नहीं होगी तो बीच में ही कार्य रोक देते है। अपनी महत्वाकांक्षा को त्याग कर दूसरा काम करते है।

December born personality | स्वभाव

आप स्त्री हो या पुरुष त्वरित भावनाओ में बहकर विवाह करते है, और अभिमान और गलती न मानने से वैवाहिक जीवन में वैमनस्य उत्पन्न होता है।

december-born-personality

किन्तु अन्य लोगो की दृष्टि में आपका विवाह एक आदर्श विवाह होता है। आप कानून व्यवस्था के पक्के समर्थक होते है और नियमित मंदिरो के दर्शन करते है।

यह दिखावे के लिए अधिक होता है, ना कि धार्मिक श्रद्धा के कारण। आप अत्यधिक लोकप्रिय जन आदर्श व्यक्ति होंगे जिन पर जनकल्याणकारी योजनाओ का बोझ होगा।

जातक यदि महिला है, तो वह अधिक उदार होगी और अपने परिवार, पति तथा बच्चो के लिये सदैव आत्मत्याग को तत्पर होगी।

परिवार से प्रेम करती है, तथा अप्रिय स्थिति होने पर भी परिवार को बांधे रखने का प्रयास करती है। स्वतंत्र दृष्टिकोण होने पर भी सम्मान और कर्तव्य की ऊंची समझ होती है।

जातक स्नायु अथवा नाक सम्बंधित रोगो से पीड़ित हो सकते है। आयु बढ़ने पर टांगो के दर्द से भी परेशानी हो सकती है। यदि महीने के उत्तरार्ध में पैदा होने पर पैरो में पक्षाघात का शिकार भी हो सकते है।

जन्म के समय धनु में सूर्य स्थिति और गुरु के प्रभाव से आपका दोहरा चरित्र निर्मित होता है। एक पल में संवेदनशील, दुसरो के बहकावे में आने वाले और शांत हो सकते है, तो अगले ही पल आवेशी और दुस्साहसी हो सकते है।

आप सत्य, शांति और न्याय पक्षधर होते हुए पीड़ितों की सेवा करते है। मानव कल्याण हेतु कार्य करते है, क्योकि सताए हुए पीड़ितों के प्रति आपकी गहरी सहानभूति होती है।

वाद विवाद में कुशल, परिहास की गहरी समझ और तर्क पूर्ण बात करना पसंद करते है।

खुली हवा तथा बाहर आमोद प्रमोद में रूचि कारण आप जंगलो, उबड़ खाबड़ पर्वतीय प्रदेश में विचरण करना और नए खोजना पसंद करते है।

स्पष्ट, दिलदार, विनम्र और उदार स्वाभाव के होते है, परंतु बिगड़ने पर इसका ठीक विपरीत भी हो सकता है।

आपमें उच्च कोटि का पूर्वज्ञान क्षमता होती है और साथ ही गुप्त ज्ञान, मानवीय चेतना सम्बन्धी अच्छी समझ होती है।

आपकी उदारता का लोग अनुचित लाभ उठाते है, और धोके और मनगढंत बातो से सहानभूति पाने का प्रयास करते है।

आप संगीत और साहित्य प्रेमी होने के साथ इनका ज्ञान भी रखते है। मूल रूप से आपका स्वाभाव आशावादी होता है।

1,10, 19, 28 born

सूर्य, युरेनस और गुरु आपके कारक गृह और मूलांक 1 (mulank 1 ) होगा। 28 नवंबर को भी दिसंबर के साथ शामिल किया जाना चाहिए, क्योकि तब धनु राशि प्रभाव में आ चुकी होती है।

वास्तव में 28 नवंबर इस राशि का मूलांक 1 है। इसी प्रकार 28 दिसंबर भी मकर राशि के अंतर्गत आता है।

इस मूलांक वाली तिथियों को जन्मे व्यक्ति हसमुख और आशावादी स्वाभाव के होते है। कोई कठिनाई उनके उत्साह को कम नहीं कर पाती।

यदपि बिना सोचे व समझे कुछ भी बोलने वाले किन्तु खुले दिल और दुसरो के प्रति उदार विचार वाले होते है।

मेहनती और हिम्मतवर होते है, यदि एक जगह सफलता न मिले तो दूसरी जगह और फिर तीसरी जगह प्रयास में लगे रहते है, जब तक सफल ना हो जाये।

आप जरुरतमंदो के लिए अपना सब कुछ लुटाने को भी तैयार रहते है। परन्तु धोखा देने वालो को अपने अंतर्ज्ञान से भाप लेते है और माफ़ भी कर देते है।

आप किसी के अधीन होकर कार्य करना पसंद नहीं करते है इसलिए स्वयं के बल पर ही आगे बढ़ते है। कठोरता और अत्यधिक परिश्रम से बिना आराम किये कार्य करते है।

आप अत्यंत ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी व्यक्ति है, किन्तु अपनी महत्वकांक्षाओ को वास्तविकता की सीमा में रहकर पूरा करना आपको अच्छी तरह से आता है।

आपका समाज में सम्मान होता है। आप ऐसा कोई भी अहसान या कर्ज नहीं लेते जिसे आप चूका न सके। आप पर कर्तव्यपालन में वैध सत्ता की सहायता के लिए भरोसा किया जा सकता है।

आपके नजरो में कानून व्यवस्था का अत्यधिक सम्मान है। विज्ञानं, दर्शन और धर्म में गहरी आस्था होती है। शब्दाडंबर और पाखंड से दूर रहते हुए भी आप उत्तम धर्म प्रचारक बन सकते है।

आप अच्छे वक्ताओं को सुन्ना पसंद करते है। आपके निजी विचार भाषण के रूप में तभी प्रकट करते है जब कोई सन्देश देना चाहते है। आपके भाषणों की भाषा सटीक होती है, जो सीधे अपने लक्ष्य को जा लगती है।

2,11, 20, 29 born

आपका मूलांक 2 ( mulank 2 ) और कारक गृह चंद्र, नेप्चून और गुरु है। 29 नवंबर को इन्ही तिथियों के साथ और 29 दिसंबर मकर राशि के साथ आएगा।

इस माह की दो मूलांक वाली तिथियों को जन्मे जातक 1 मूलांक वालो से अधिक विनम्र, कम आशावादी और कम आत्मविश्वासी होते है।

आप भौतिक विचारो से अलग आध्यात्मिक धरातल पर रहते है। आपका मानसिक स्तर उच्च कोटि का होता है। धर्म, दर्शन, रहस्यवाद और गुप्त विधाओं के अध्यन के लिए रुझान रहेगा।

आप स्वप्नदर्शी और भविष्यवक्ता है, जिन्हे घटनाओ का पहले ही पूर्वाभास हो जाता है। आप अति संवेदनशील होते है और अपनी प्रतिभा तभी प्रकट करते है जब उसे समझने वाले लोग हो।

आप स्वाभाविक रूप से विद्वान् अथवा वैज्ञानिक दिखाई देते है और दुर्बोध विषयो में विशेषज्ञता प्राप्त करते है। आप प्रकर्ति से प्रेम करते है और लंबी यात्राएं कर दूर देशो की प्राकृतिक छटाओं का आनंद लेने के लिए सदैव तत्पर रहते है।

परिष्कृत रूचि, संवेदनशील और कलाप्रिय होने से कलाकृतिया, संगीत, चित्रकला, काव्य, साहित्य और भाषण कला से विशेष लगाव होता है।

आप धन की परवाह अधिक नहीं करते आपकी संपत्ति आपके मन में होती है। आप आमिर हो या गरीब दोनों अवस्थाओं में प्रसन्न और संतुष्ट रहते है।

11 तथा 20 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति अपने कार्यो तथा विचारो से ओजस्वी और संकल्पवान होते है।

यदि आप 29 दिसंबर को पैदा हुए है, तो आप शनि ( ओज ) के भाव मकर में दो अंक वाले व्यक्तियों के वर्ग में आते है। यह ठोस परिश्रमी स्वाभाव प्रदान करता है और आप दुसरो के लिए भारी जिम्मेदारियां उठाते है।

3, 12, 21, 30 born

गुरु और सूर्य कारक गृह और मूलांक 3 ( mulank 3 ) होगा। 30 दिसंबर की तिथि अगली राशि मकर में आती है। 3, 12 या 21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति गुरु ( ओज ) के भाव में ‘तीन ‘ अंक वाले होने के कारण दुहरे गुरु के प्रभाव में होते है।

यह एक अत्यंत शक्तिशाली युति है। इन तिथियों को जन्मे जातक कोई भी कार्य करे सफलता प्राप्त करेंगे। अपने समाज के प्रतिनिधि के रूप में जीवन आरम्भ करते है।

आप अच्छे संगठनकर्ता होते है, विशेषकर राजनीती में। आप सम्मान, पुरस्कार और जिम्मेदारी के पद प्राप्त करते है।

रेल, परिवहन, जहाजरानी के उत्तम ठेकेदार, निर्माता और डिज़ाइनर बनते है या औद्योगिक घरानो के प्रमुख। यदि सरकारी उपक्रम में जायेंगे तो वह भी पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

उपरोक्त तिथियों को पैदा हुए कुछ लोग आध्यात्मिक और कुछ इसके विपरीत नास्तिक होते है। लेखन में गहरा विश्वास होता है और उच्च स्तर की पात्र पत्रिकाओं की स्थापना करते है, अथवा अपने विचारो के प्रचार के लिए पुस्तके प्रकाशित करवाते है।

4, 13, 22, 31 born

आपके करक गृह युरेनस, सूर्य और गुरु तथा मूलांक 4 ( mulank 4 ) है। 31 दिसंबर का अंक 4 है, किन्तु यह तिथि अगली राशि मकर के प्रभाव में आती है।

4, 13 या 22 दिसंबर को पैदा हुए जातको के जीवन में अप्रत्याशित मोड़ आते है। आप पर युरेनस का प्रभाव रहता है, जिसकी प्रकृति शनि के ही सामान रहती है।

शनि के प्रभाव में पैदा हुए लोगो के सामान ही भाग्य की संतान कहलाते है। कुशल, अत्यंत बुद्धिमान अपनी पहचान लिए हुए अद्भुत मानसिक गुणों वाले होते है।

आपको आश्चर्य जनक कल्पना और शोधपरकता का वरदान प्राप्त होता है। आप दुसरो से भिन्न जीवन जीते है, जिससे लोग आपको गलत समझ बैठते है।

आम तौर पर आप क्रूरतम बदनामी का शिकार होते है और अपनी सफाई देने में असहाय होते है। आपका झुकाव दिवास्वप्नों, विचित्र सपनो और पूर्वज्ञान की ओर होता है।

देर सवेरे आपमें गुप्त विधाओं के अध्ययन लिए प्रेम जाग उठता है। आपका स्वाभाव अत्यंत स्वतंत्र होता है और आप विचारो तथा कार्य की स्वतंत्रता के लिए तरसते है।

आप अपने जीवन में किसी प्रकार का बंधन या अंकुश सहन नहीं करते है और अलग हट कर अपना जीवन जीते है। इसी कारण आपका वैवाहिक जीवन बहुतया सफल नहीं होता। अपने जीवन साथी से मन मुटाव रहता ही है।

आप जोखिम, आग खतरों से ज्यादा देर तक बचे नहीं रह सकते। आग, कार, घोड़े अथवा विमान दुर्घटनाओं के शिकार होते है।

आप धार्मिक सम्प्रदायों या गुप्त संस्थाओ के विरोध और आक्रोश का शिकार होते हो। अतः ऐसी संस्थाओ से जुड़ना आपके लिये हितकर नहीं होगा।

भौतिक दृष्टि से आप दिमागी कार्यो या असाधारण साहित्यिक कार्य से या संगीत और चित्रकला से भी धन अर्जन कर सकते है।

खुले दिमाग और उदार होने पर भी रूचि-अरुचि में दृण होते है, जिसपर अंकुश लगाना आपके लिए कठिन होता है।

5, 14, 23 born

बुध, गुरु आपके कारक गृह और मूलांक 5 ( mulank 5 ) है। आपके जीवन में बुध का प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। आप मन से असमान्यरूप से चंचल, कुशल और जवाब होंगे। आ

पको दिमाग या हांथो से किसी न किसी काम में लगे रहना चाहिए। आप महत्वकांशी, आजाद विचार और ओजस्वी है। अपनी पसंद या नापसंद को लेकर भी जल्दबाज आवेश में फैसला करने वाले है।

आप यदि चंचलता को नियंत्रित कर ले तो काफी सफल होंगे क्योकि आपको बुद्धिमान मस्तिष्क का आशीर्वाद मिला है।

घुड़दौड़ या पशुओ से सम्बंधित खेलो और रफ़्तार के शौक़ीन होंगे। अतः कार, विमान आदि की दुर्घटनाओं की सम्भावना है।

आप साहित्य सेवा, विमान चालन, चिकित्सक, कानून या संकट कालीन नेता के रूप में सफल होंगे। आपको तार्किक वाद विवाद अति प्रिय है और कटु व्यंग भी करते है, किन्तु किसी भी प्रकार का वैमनस्य नहीं रखते।

6, 15, 24 born

आपके कारक गृह शुक्र, गुरु तथा मूलांक 6 ( mulank 6 ) है। गुरु ( ओज ) के भाव में शुक्र की स्थिति अत्यंत शुभ है। ये दोनों गृह एक दूसरे के मित्र गृह कहलाते है।

6, 15 या 24 दिसंबर पैदा हुए व्यक्ति प्रसन्नचित और हसमुख स्वाभाव के होते है। प्रकृति और सुंदरता के प्रेमी होते है, पर कोई भी ओछी बात नहीं होती है। अपने मित्रो की आवभगत करके प्रसन्न होते है।

खुले में लगने वाले मेलो, पशुओ विशेषकर कुत्तो और घोड़ो से प्यार करते है। आप घुड़दौड़ पसंद करते है और उन्हें पालते भी है, इस उधोग से धन तथा सफलता दोनों प्राप्त करते है।

आप अपने चारो ओर सौहार्द भरा वातावरण पसंद करते है। धनु राशि में पैदा होने से आपकी आय के दो साधन होते है। आपकी हर बात दुहरी और लाभदायक होती है।

महिला होने पर दो पति और दो बच्चे होने सम्भावना है। इन तिथियों को पैदा हुए व्यक्ति प्रायः विदेशियों या अपने जन्मस्थान से दूर स्थित व्यक्तियों से विवाह करते है।

आपके और विपरीत सेक्स के व्यक्ति के मध्य गहरा आकर्षण होता है, जिससे प्रेमी नहीं होते तो अच्छे मित्र जरूर बन जाते है। आप अपने सभी सम्बन्धो में आम तौर से बहोत सम्मानजनक तथा वफादार रहते है।

उच्च सामाजिक पद या सरकारी पद वाले अधिकारी या व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यात्रा के शौक़ीन होते है और यात्रा के दौरान अनेक अच्छे मित्र बनाते है।

स्त्री ओर पुरुष दोनों गहरे विचारक होते है और अपनी योजनाओ के लिए धन की व्यवस्था कर ही लेते है।

विद्वानों का बहोत आदर करते है। साहित्य, चित्रकला, संगीत आदि में प्रसिद्द कलाकारों को आमंत्रित करते है। आप भले ही कोई बौद्धिक कार्य ना करे पर उसमे रूचि जरूर लेते है।

आपका घर कलाकृतियों और सुन्दर वस्तुओ से भरा रहता है।

7, 16, 25 born

नेप्चून, चंद्र और गुरु कारक गृह तथा मूलांक 7 ( mulank 7 ) होगा। 25 दिसंबर आगामी राशि मकर के प्रभाव में अधिक होगा। गुरु (ओज ) के भाव में नेप्चून और चंद्र की स्थिति परस्पर विरोधी संकेत देती है।

नेप्चून और चंद्र विनम्र और झुकने वाले गृह है, जबकि गुरु धनु राशि में दबंग, महत्वकांशी और तानाशाही स्वाभाव को दर्शाता है।

नेप्चून मन को अधिक प्रभावित् करने वाला गृह है। विचित्र सपनो, दिवास्वप्नों, प्रेरणा और रहस्य से मन को प्रभावित करता है।

चंद्र के साथ नेप्चून रहसयवादी कवि, चित्रकार, संगीतज्ञ या अध्यत्मवादी लेखक बनते है। यदि गुरु का प्रभाव न हो तो ऐसे व्यक्ति अपने सपनो में खोये रहते है।

विरोधाभास यह है, कि जातक को स्वप्नदर्शी स्वाभाव के विपरीत कर्म में ठेल दिया जाता है। जिससे पदार्थ पर मन की शक्ति थोपने का प्रयास करते है।

यदि इससे जातक संतुष्ट रहे तो ठीक अन्यथा अधिकार भावना जातक पर हावी हो जाती है, जो अपने लिए विपत्ति बुलाने के समान है।

दूसरा वर्ग जो आध्यात्म को भौतिकता पर हावी होने देता है, कवि, चित्रकार,संगीतज्ञ, लेखक या नेता के रूप में यश अर्जित करता है।

8, 17, 26 born

मूलांक 8 ( mulank 8 ) के कारक गृह शनि और गुरु है। 26 दिसंबर आगामी राशि मकर के प्रभाव में अधिक होती है, अतः शनि का प्रभाव अधिक है।

गुरु के भाव में शनि भरी शक्ति और संकल्प प्रदान करता है। जीवन के प्रारंभ में सदा कठिनाई रहती है और महत्वकांशा की पूर्ति में भरी बाधा आती है।

8, 17 या 26 दिसंबर को पैदा हुए लोगो में प्रबल सहन शक्ति होती है। उनका कोई काम आसानी से नहीं होता है, लेकिन अपने धैर्य और अध्यवसाय से वे अपने लिए ठोस स्थिति का निर्माण कर लेते है।

आप उत्तम न्यायधीश, वकील या व्यापारी बनते है। दूसरे लोगो के हित में काम करते हुए बहोत सतर्क रहते है।

अपने काम में बहोत ईमानदार होते है, लेकिन यदि अधिक पहल और आत्मविश्वास से काम ले तो भौतिक दृष्टि से अपना ज्यादा हित कर पाएंगे।

आप आत्मकेंद्रित और अपने रहस्य छिपा लेने वाले होते है, तथा निंदा या आलोचना से शीघ्र आहत हो जाते है। जब अन्याय के विरूद्ध खड़े होते है, तो निडरता से उसका प्रतिरोध करते है।

26 को जन्मे लोग प्रायः उच्च पदों पर पहुंचते है और सम्मान प्राप्त करते है। लेकिन कोई असावधानी या अति उदासीनता दिखाने से लोगो को अपने विरूद्ध कर लेते है और पद बैठते है।

9, 18, 27 born

आपके कारक गृह मंगल और गुरु तथा मूलांक 9 ( mulank 9 ) है। 27 तारीख मकर के प्रभाव में होने से 9 या 18 से भिन्न है।

माह की 9, 18 और 27 तिथियां गुरु, मंगल और शनि जैसे बलवान ग्रहो के प्रभाव में भारी महत्वाकांक्षी और कठोर संकल्प वाले व्यक्ति को जन्म देती है।

आप अपने विचारो से ओजस्वी और कार्यो में तानाशाही प्रकर्ति के होते है। आपातकाल में विशेष रूप से सफल रहते है।

आप निडर प्रवत्ति के साथ आपमें नैतिक और शारीरिक साहस होता है। आप घर से बहार रहकर पारिश्रमिक जीवन जीना पसंद करते है।

आप जोशीले और दुस्साहसी होते हो जो एक अच्छे खोजकर्ता बन सकते है। आपको सुन्दर अनजान जगहों की यात्रा करना पसंद होता है।

December born health | स्वास्थ

स्वास्थ को लेकर एकमात्र खतरा आपके द्वारा दिमागी और शारीरिक कार्य सीमा से अधिक करने के कारण होगा। आप एक साथ इतने कार्य या परियोजनाओ में उलझे रहते है, जिन्हे एक साथ पूर्ण करना संभव नहीं होता।

december-born-health

जिसके फलस्वरूप आपकी जीवन शक्ति का ह्रास होता है। आप गर्मी-सर्दी को लापरवाह होते हो जिससे ब्रांकाइटिस से ग्रसित हो जाते है, परन्तु शीघ्र ही स्वस्थ भी हो जाते हो।

मुख्य रूप से आपको रक्त और जिगर की बीमारियों से बचना चाहिए। मस्तिष्क और शरीर को पूरा आराम देना चाहिए।

28, 19, 10, 1 born health

आपको उत्तम स्वस्थ का वरदान प्राप्त है। सिर्फ एकमात्र खतरा अधिक परिश्रम से स्नायु टूटने का है।

29, 20, 11, 2 born health

चेहरा बड़ा होने पर भी आपका शरीर मजबूत कद काठी का नहीं होता है। भोजन से आपको पूरा पोषण नहीं मिलता।

उचे और शुष्क स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती है, अन्यथा फेफड़ो में इन्फेक्शन, श्वास नलिका की कमजोरी, गले में परेशानी और जोड़ो के दर्द की शिकायत हो सकती है।

30, 12, 21, 3 born health

आप सुन्दर सुगठित शरीर के स्वामी होते है और साठ वर्ष की आयु तक बहोत ही कम बीमार पड़ते है। यदि शरीर का बोझ ( जिम्मेदारी ) अब भी कम नहीं करेंगे तब स्नायु टूटने लगेंगे।

कुछ मामलो में रीढ़ की हड्डी, हाथ या मस्तिष्क में पक्षाघात हो सकता है।

13, 4, 22, 31 born health

आप दृस्टि से मूलतः दो भागो में बटे होते है। एक वर्ग अनायास ही पेट मरोड़, तीव्र सर्दी, बुखार, फेफड़े और नाक की परेशानी जैसी विचित्र बीमारियों का शिकार हो जाते है।

दूसरा वर्ग हष्ट पुष्ट ना होते हुए भी दुर्गटनाओ को छोड़ किसी भी गंभीर बीमारी हुए बिना जीवन काट लेता है।

14, 5, 23 born health

आप शायद ही कभी गंभीर बीमारी का शिकार होते हो, यदि होते भी हो तो अपनी लापरवाही और ठीक से भोजन न करने की वजह से।

आँखों या चेहरे में फड़कन या बोलने में हकलाहट की शिकायत हो सकती है।

15, 24, 6 born health

स्वास्थ के मामले में भी वे इतने ही भाग्यशाली होते है। केवल जब बहुत अधिक शान से रहने के चक्कर में पड़ते है, जो कि आपकी कमजोरी है तभी स्वास्थ बिगड़ता है।

जीवन के अंतिम दिनों में आंतो और छाती में कैंसर या ट्यूमर की प्रवत्ति रहती है।

16, 7, 25 born health

आपका पाचन बहोत अच्छा नहीं होता है। आप समय असमय भोजन करने के आदि होते है और शरीर का पर्याप्त ध्यान नहीं रखते।

अत्यधिक संवेदनशील होने से स्वयं को स्वस्थ महसूस नहीं करते। शायद ही कभी ठीक से सोते है विश्राम करते है, जिससे खुद को बहोत थका लेते है।

17, 8, 26 born health

आपकी काया ठोस और मांसल होती है, लेकिन आंतरिक रोगो का शिकार होते है। आपको गंभीर शल्य चिकित्सा करनी पड़ती है।

18, 9, 27 born health

अपने स्वास्थ के दुश्मन आप स्वयं होते है। स्वास्थ की परवाह नहीं करते बल्कि इसके उलट शरीर पर कार्य का बोझ डालते है।

18 वर्ष की आयु तक आप तगड़े हो जाते हो लेकिन 54 वर्ष तक आते आते स्नायुओ की समस्या सर उठाने लगती है। आपके जीवन में बंदूक, आग, विस्फोट, कार, विमान अथवा पशुओ दुर्घटना की संभावना है।

December born wealth | धन पैसा संपत्ति

अपने दिमाग प्रयोग कर आप अधिक धन कमा सकते है, क्योकि आपके विचारो में मौलिकता और आपमें पूर्वज्ञान की क्षमता है।

december-born-wealth

साझेदारी के काम में आपको सफलता मिलपाना मुश्किल होगा। परन्तु कर्मचारियों, नौकरो से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा।

संभव है कि आपको विरासत और उपहारों से लाभ होगा। किन्तु अपने व्यव्हार के कारण आप अधिक संपत्ति नहीं जोड़ पाते है। यदि जोड़ भी ले तो आप धोके का शिकार हो सकते है।

10, 1, 28, 19 born wealth

आप हर कार्य से पैसा बना लेते है, किन्तु आप को जोखिम से भरे कार्य अधिक पसंद है। आप जुए में भी कभी कभी भारी हानि उठाते है।

हानि होने पर भी आप निराश नहीं होते ना ही किसी को दोष देते है। आप पुनः काम में जुट जाते है और धन जोड़ लेते है।

11, 2, 29, 20 born wealth

पैसा कमाने के प्रति उदासीन होते है, किन्तु उचे पदों पर होते है। आपका धन कमाने का उद्देश्य दुसरो की सेवा करने के लिए है ना कि व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए।

12, 3, 30, 21 born wealth

अपनी अद्भुत प्रतिभा के बाद भी बुढ़ापे में अपने धन को अपने सामने लोप होते देखते है और कुछ नहीं कर पाते है।

सम्पन्नता के समय भविष्य के लिए धन बचाकर रखे अन्यथा पचास वर्ष की आयु के बाद दुःख झेलने की सम्भावना है।

22, 13, 4, 31 born wealth

आपके के जीवन के लिए धन बहुत अनिश्चित है। आपके जीवन में धन अनायास और विचित्र ढंग से आएगा। परन्तु आप धन संचय की परवाह नहीं करते।

आप जीवन को दार्शनिक के रूप में देखते है और आपकी सहायता के लिए कोई न कोई आगे आएगा। यह भी देखा गया है कि वास्तव में ऐसा ही होता है।

23, 14, 5 born wealth

आप धन अर्जन में कुशल होते है, लेकिन धन विचित्र तरह से कमाते है। आप अपने पूर्व ज्ञान के विनियोग में भाग्यशाली रहते है। इतने पर भी आप धन को अधिक महत्त्व नहीं देते है।

24, 6, 15 born wealth

धन कमाने का प्रयास करे या ना करे प्रारंभिक वर्षो में धन को लेकर भाग्यशाली रहते है। आपको विवाह, विरासत और उपहारों से लाभ होता है।

किन्तु भाग्य जीवनभर साथ नहीं देता अतः बुढ़ापे के लिए धन बचाकर रखे।

25, 7, 16 born wealth

आपके आर्थिक विषय विचित्र होते है, आम व्यवसाय से आप धन कमाते। बुढ़ापे में विनियोग से भरी हानि की सम्भावना है, क्योकि आप बेईमान कंपनी प्रोमोटरों के शिकार हो जाते है।

25 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों को अधिक निराशाओ से सामना करना पड़ता है।

26, 17, 8 born wealth

आप धीरे धीरे लेकिन लगातार धन संचय कर लेते है। आम तौर से काम सफल सम्बन्धो या पारिवारिक बंधनो से साधनो का ह्रास होता है।

जुए और शीघ्र धन बनाने वाली योजनाओ से बचते है, और सरकारी सिक्योरिटीज अथवा ठोस उद्यमों में अपना धन लगाते है। सतर्कता रखने के बाद भी अंतिम दिनों में प्रायः हानि उठाते है।

27, 18, 9 born wealth

आर्थिक मामलो में भाग्यशाली रहते है, तथा अप्रत्याशित रास्तो जैसे विरासत, विवाह या सट्टे से लाभ होता है। आप काफी धन अर्जित कर लेते है, किन्तु दान भी करते है।

रूपए पैसे के प्रति आप उदासीन रहते है और परेशानी में पड़े लोगो के लिए उदार होते है। पैसा होने पर धर्मार्थ संस्थाओ को दान करते है और धन न होने पर समय देते है।

मशीनों को लेकर अच्छे जानकार होते है। कुछ मामलो में उधम खड़ा कर शीघ्र आमदनी वाला व्यवसाय खड़ा कर धनी बन जाते है।

आप अपने हिसाब से बुद्धि का प्रयोग कर अधिक धन कमाते हो। 27 तारीख को जन्मे जातक अधिक बुद्धिमान होते है।

December born marriage partnership relation

इस माह में जन्मे जातको के सबसे स्नेही संबंध अपनी ही राशि धनु ( 21 नवंबर से 19 दिसम्बर ) के साथ होता है।

december-born-marriage-partnership-relation

इसके अलावा अग्नि त्रिकोण की अन्य दो राशियों सिंह ( 21 जुलाई से 20 अगस्त ) तथा मेष ( 21 मार्च से 19 अप्रैल ) तथा इन्ही राशियों के सात दिन आगे और पीछे की राशियों के साथ होगा।

सातवीं राशि मिथुन ( 21 मई से 27 जून ) के समय जन्मे लोगो का भी प्रभाव होगा।

19, 10, 1, 28 born relation

आपके महत्वपूर्ण वर्ष एवं व्यक्ति मूलांक ‘एक’ और ‘तीन ‘ वाले होंगे। अपनी योजनाए और कार्यक्रम इन्ही तिथियों पर ही करने का प्रयास करे।

प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने के लिए सूर्य ( सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा ) और गुरु ( फालसई, जमुनी, बैगनी ) के रंगो का प्रयोग करे। भाग्यरत्न हीरा, पुखराज, अम्बर और कटेला है।

20, 11, 2, 29 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘दो ‘,’तीन ‘ और ‘सात ‘ है। महत्वपूर्ण घटनाओ वाले वर्ष एवं जीवन में करीबी स्त्री पुरुष भी इन्ही मूलांकों से होंगे।

कपड़ो में हरे, सफ़ेद, क्रीम, कबूतरी, फालसई, बैगनी तथा जमुनी रंग का प्रयोग करे। भाग्यरत्न मोती, चंद्रकांतमणि, हरा अथवा सिलेटी जेड, कटेला और सभी जमुनी नग होंगे।

21, 12, 3, 30 born relation

आपके महत्वपूर्ण अंक ‘तीन ‘ है, जिसकी ‘छह ‘ और ‘नौ ‘ अदला-बदली हो सकती है। तीनो मूलांकों को जन्मे जातक आपको आकर्षित करेंगे।

आपका भाग्यरत्न कटैला और बैगनी नग होंगे। तत्पश्चात फिरोजा, लाल. तामड़ा और नग आते है। 30 दिसंबर ( December ) वालो को लाल नग के स्थान पर नीलम पहनना चाहिए।

31, 13, 22, 4 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ है किन्तु आप ‘एक’ और ‘तीन ‘ अंक चुने जो आपके लिए अधिक हितकर है।

आपको एक, तीन, चार और आठ मूलांक वाले स्त्री पुरुष अधिक आकर्षित करते है और सबसे महत्वपूर्ण वर्ष और तिथियां चार और आठ होगी।

सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा, फालसई, जमुनी और बैगनी आपके लिए मंगलकारी रंग है। भाग्यरत्न नीलम, हीरा, पुखराज, अम्बर तथा हरा पीला जेड होगा।

5, 23, 14 born relation

विपरीत सेक्स से आप अधिक आकर्षित होते है। आपका विवाह सफल होगा, लेकिन जितने विलम्ब से करे उतनी शुभता होगी।

तीन और पांच मूलांक आपके बार बार आएंगे और आप को भी चाहिए कि इनका अधिक से अधिक उपयोग करे। इन्ही मूलांकों वाले आपका आकर्षण होगा।

शुभ रंग फालसई, जमुनी या हलके रंग होंगे और भाग्यरत्न कटेला, हीरा और चमकीले नग होंगे।

6, 15, 24 born relation

आपके महत्वपूर्ण मूलांक तीन, छह और नौ है। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को अपनी योजनाए या कार्यक्रम पुरे करने का प्रयास करे।

इन्ही तिथियों को जन्मे जातक आपको आकर्षित करेंगे। कभी कभी पांच मूलांकों वाले जातको से भी लगाव होगा किन्तु अधिक समय के लिए नहीं होगा।

पांच अंक आपके लिए अन्य की अपेक्षा उतना भाग्यशाली भी नहीं है। सबसे घटनापूर्ण वर्ष तीन और छह मूलांक वाले होंगे।

कपड़ो के लिए शुभ रंग फालसई, बैगनी, जमुनी, नीला और हल्का लाल होंगे। भाग्यरत्न कटेला, फिरोजा, लाल, तामड़ा और लाल नग होंगे।

16, 7, 25 born relation

आपके सबसे अधिक महत्वपूर्ण मूलांक दो और सात है। अपनी योजनाए और कार्यक्रम इन्ही मूलांकों वाली तिथियों पर पूरा करने का प्रयास करे।

उपरोक्त तिथियों एवं कभी कभी तीन मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस करते है। आपके सबसे महत्वपूर्ण वर्ष दो और सात मूलांकों वाले होंगे।

आपको हरे, क्रीम, सफ़ेद, कबूतरी और हलके रंगो के कपडे पहनने चाहिए। भाग्यरत्न हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि, कटेला तथा जमुनी नग होंगे।

8, 26, 17 born relation

आपके जीवन पर चार और आठ मूलांकों और इनसे संबद्ध व्यक्तियों का भारी प्रभाव पड़ेगा। इनके प्रति आप गहरा आकर्षण महसूस करेंगे।

सबसे महत्वपूर्ण वर्ष आठ मूलांक वाले होंगे। आपको गहरे रंगो के वस्त्र पहनने चाहिए और कला मोती, काला हीरा तथा कत्थई नग धारण करना चाहिए।

27, 9, 18 born relation

विपरीत सेक्स के व्यक्तियों से गहरा आकर्षण होता है और विवाह को लेकर भाग्यशाली होते है। लेकिन बहुत संभव है, कि आपके एक से अधिक प्रेम संबंध हो।

आपका सबसे महत्वपूर्ण मूलांक नौ ही है। इसी मूलांक वाली तिथियों को अपनी योजनाए और कार्यक्रम पूरा करने का प्रयास करे।

आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी यही मूलांक वाले है। आप तीन, छह और नौ मूलांकों के जातको से आकर्षित होते हो। आपके लिए शुभ रंग लाल है तथा भाग्यरत्न लाल, तामड़ा और सभी प्रकार के लाल नग होंगे।

लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे।

अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने।